शिव मंदिर कुनकुरी में 26 लाख की लागत से बनेगा स्टील शेड,  विधायक यू.डी. मिंज ने किया भूमि-पूजन, कार्यक्रम में सम्मिलित हुए नगरवासी !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर/कुनकुरी : सनातन धर्म समिति शिव मंदिर परिसर कुनकुरी में 26 लाख के लागत से बनने वाले स्टील शेड का  कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के द्वारा भूमिपूजन किया गया। सर्वप्रथम पुरोहित के द्वारा मंत्रोपच्चार कर पूजा सम्पन्न कराया गया। लंबे समय से कुनकुरी नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल पर स्टील शेड की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सनातन धर्म समिति के लिए स्टील शेड लगाने की घोषणा की थी। यहां पर्व के दौरान गणेश पूजा, दुर्गा पूजा, कृष्ण जन्माष्टमी…

Read More

चौतरफा निराशा में डूबी भाजपा डिप्रेशन की शिकार – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा नेताओं के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि चौतरफा निराशा में डूबी भाजपा डिप्रेशन का शिकार है। इसके केंद्रीय नेताओं से लेकर स्थानीय नेताओं तक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।  हिमाचल, कर्नाटक के बाद अब पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में बुरी तरह ठुकराए जाने से भाजपा को अहसास हो गया है कि अब पूरे देश में दुर्गति होना तय है। छत्तीसगढ़ में तो भाजपा की हालत इतनी ज्यादा खराब है कि पार्टी का…

Read More

भाजपा नेत्रियां शराबबंदी को लेकर नौटंकी कर रही है,15 साल भाजपा शासन में भाजपा नेत्रियां के मुंह में दही जमा था, कांग्रेस सरकार शराबबंदी को लेकर प्रतिबद्ध है -वंदना राजपूत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा शराबबंदी को लेकर किये जा रहे आंदोलन को नौटंकी मात्र है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भाजपा महिला मोर्चा आंदोलन पर कटाक्ष करते हुये कहा कि भाजपा नेत्रियां गिरगिट की तरह रंग बदलती है। 15 साल भाजपा के शासन में रमन सिंह सारे नियम को ताक में रखकर आबकारी नीति को परिवर्तित कर दिया जाता है। युवाओं के हाथ में पुस्तक के बदले शराब का बोतल पकड़ा दिया है। तब भाजपा नेत्रियों की मुंह में दही जम गया था। भाजपा…

Read More

तूता धरना स्थल, अटल नगर (नया रायपुर) पहुंचे पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह : कर्मचारियों के समर्थन में भूपेश सरकार के विरुद्ध की आवाज बुलंद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह अटल नगर (नया रायपुर) तूता धरना स्थल पहुंचे जहां उन्होंने भूपेश सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संविदा कर्मचारी, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई, रसोइया संघ तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ के लोगों के साथ दाऊ भूपेश बघेल के कुशासन के विरुद्ध आवाज बुलंद की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भाजपा नेता ओपी चौधरी, प्रदेश महामंत्री समेत प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। मीडिया से…

Read More

शराबबंदी पर बयान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने मंत्री अकबर के निवास का किया घेराव : प्रदेश सरकार शराब माफियाओं के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ की पीढ़ियों को बर्बाद करने की कर रही सुनियोजित साजिश – भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत.

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राजपूत ने मंत्री अकबर के बयान को महिलाओं का अपमान बताकर मातृ-शक्ति से बिना शर्त क्षमा याचना करने की मांग की समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गुरुवार को शराबबंदी को लेकर दिए गए एक बयान के मद्देनजर प्रदेश सरकार के मंत्री मो. अकबर के खिलाफ भारत माता चौक पर आंदोलन कर रैली निकाली और उनके निवास का घेराव किया। आंदोलन व रैली का नेतृत्व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने किया। भाजपा महिला मोर्चा ने मंत्री…

Read More

कांग्रेस का घमासान सत्ता परिवर्तन का संकेत, कांग्रेस की गुटबाजी, अंतर्कलह की चरम सीमा सड़क पर दिख रही, कांग्रेस सरकार की विदाई और भाजपा की सत्ता में वापसी सुनिश्चित – नारायण चंदेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी में जिस प्रकार का अंतर्विरोध और भारी गुटबाजी सड़कों पर देखने को मिल रही है, यह अंतर्विरोध की चरम सीमा है। प्रेमसाय सिंह टेकाम का यह बयान कि ‘इस्तीफा दिया नहीं जाता ले लिया जाता है’ स्वयं कहता ही कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में सरकार के मंत्रियों से इस्तीफा लिया जा रहा है। उन्हें इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया जा रहा है। यह इस बात का संकेत है कि कि…

Read More

भाजपा नेता राम विचार नेताम का बड़ा बयान : मोहन मरकाम को जलील करके निकाला गया, कांग्रेस राज में आदिवासी दमन की पराकाष्ठा

जिला समिति के माध्यम से सैकड़ों, हजारों करोड़ का घोटाला समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के वरिष्ठ नेताम राम विचार नेताम ने  प्रेस ब्रीफ में आज कहा कांग्रेस अध्यक्ष पद से बुरी तरह अपमानित कर के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी को निकाला जाना निंदनीय है। यह इसलिए भी और अधिक निंदनीय है क्योंकि वे कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम कर रहे थे। प्रदेश की जनता, विशेषकर आदिवासी, पिछड़ों के हक का हिस्सा लूट लेने का वे विरोध करते रहे थे। दुखद यह है कि कांग्रेस…

Read More

छत्तीसगढ : प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बस्तर सांसद दीपक बैज को बनाया गया, मोहन मरकाम की जगह मिली जिम्मेदारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बस्तर सांसद दीपक बैच को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए गया है, वे मोहन मरकाम की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी के.वी वेणुगोपाल ने इस संदर्भ में आज आदेश जारी किया है। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम का कार्यकाल पूरा हो चुका था उन्हें दुबारा मौका दिया गया था लेकिन हाल ही के कुछ नियुक्तियों एवम प्रभारीयो को लेकर मुख्यमंत्री की नाराजगी देखी गई थी जिसके बाद पीसीसी अध्यक्ष को बदले जाने की सुगबुहाट तेज हो गई थी। यह बदलाव…

Read More

कांग्रेस ने आदिवासी अध्यक्ष को किया यूज एंड थ्रो, कांग्रेस के अंदर चल रही भयानक लड़ाई की पोल खुली – अरुण साव

मरकाम को अपनी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने की सजा मिली लगातार अपमान पर मरकाम को छोड़ देनी चाहिए कांग्रेस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर चुनाव के महज कुछ महीने पहले कांग्रेस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष मोहन मरकाम जी लगातार कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुखर रहे। उन्होंने DMF समेत भूपेश सरकार के अनेक भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। इस भ्रष्टाचारी सरकार को यह पसंद नहीं आया और साज़िश करके उन्हें पद…

Read More

भूपेश राज में आदिवासी दमन की पराकाष्ठा हो गई – रामविचार नेताम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वरिष्ठ भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृहमंत्री एवं पूर्व सांसद रामविचार नेताम ने ,कांग्रेस सरकार के मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह के निर्वाचन क्षेत्र मुख्यालय प्रतापपुर में आदिवासी युवक कलिंद्र गोंड को ठेकेदार के गुंडों द्वारा जेसीबी मशीन से बांधकर पिटाई को कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के गुंडाराज का ताजा उदाहरण करार देते हुए कहा कि यह सरकार माफिया राज चला रही है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं।जहाँ एक ओर सरकार के संरक्षण में  धर्मांतरण का कुचक्र चल रहा है, वही आदिवासी अस्मिता पर…

Read More