मोदी सरकार ने जन-भावना के अनुरूप कार्य करते हुए देश को विश्व-गुरु बनाने की दिशा में काम किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को महत्व देते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर द्वारा आज महादेवडाँड़ में पूर्व सांसद नंद कुमार साय के मुख्य आतिथ्य में एवं बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, पूर्व विधायक शिवशंकर साय पैंकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, जिला संगठन प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला, जिलाध्यक्ष रोहित…
Read MoreCategory: राजनीति
रमन सिंह की पत्रकार वार्ता पर कांग्रेस का पलटवार : 15 साल तक रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को दूसरे प्रदेश वालों का चारागाह बना दिया था, अमन सिंह, शिवराज सिंह का तांडव छत्तीसगढ़ के लोग अभी भूले नहीं है, 15 साल तक वादाखिलाफी करने वाले कांग्रेस को वायदा निभाना न सिखायें
रमन सिंह में साहस नहीं कि कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के एक भी प्रमाणिक आरोप लगा सकें – सुशील आनंद शुक्ला समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा कांग्रेस सरकार पर लगाए गए आरोपों पर कांग्रेस ने इसे उनकी सत्ता हाथ से जाने की खीझ बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार हाथ से जाने के बाद रमन सिंह की खीझ अनेकों बार प्रदर्शित हुई है। जब से भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व रमन सिंह की उपेक्षा शुरू कर दिया है…
Read Moreदिल्ली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पुलिस के द्वारा की गई अभद्रता के लिए मोदी-शाह जिम्मेदार – धनंजय सिंह ठाकुर
ईडी और पुलिस का दुरुपयोग कर मोदी-शाह विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दिल्ली पुलिस के द्वारा की गई धक्का मुक्की दुर्व्यवहार की घटना का निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दिल्ली में पुलिस के द्वारा की गई धक्का-मुक्की छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ जनता का अपमान है। दिल्ली पुलिस दुर्व्यवहार के लिए मोदी-शाह जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दिल्ली पुलिस के द्वारा किए गए…
Read Moreकेंद्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया, 1940 रुपए की जगह अब मिलेंगे 2040 रुपए, बीजेपी किसान मोर्चा ने मोदी सरकार के प्रति जताया आभार, गिनाई कामयाबी
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के लिए कई फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का एलान कर दिया है। धान में 100 रुपए प्रति क्विंटल इजाफा किया गया है। वहीं खरीफ फसल ज्वार में 232 रुपए, तुअर अरहर में 300 रुपए, मूंग में 480 रुपए, तिल में 523 रुपए और उड़द में 350 रुपए समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा जिससे वे आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत होंगे। समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने की जानकारी देने के लिए प्रेसवार्ता आयोजित…
Read Moreहसदेव मामले पर मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा का सवाल : क्या जेब गरम हो गई जो गुलाटी मार रहे हैं भूपेश बघेल ?
जो मंजूरी राज्य सरकार ने दी है, उसे तत्काल निरस्त क्यों नहीं कर देते ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोयले को केंद्र का विषय बताने पर कहा है कि मुख्यमंत्री रोज रंग बदल रहे हैं। क्या जेब गरम हो गई जो गुलाटी मार रहे हैं ? भाजपा पहले ही कह चुकी है कि बघेल अपने बयान पर कायम रहेंगे, इसकी क्या गारंटी है ?प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे थे कि मंत्री टी.एस.सिंहदेव बड़े…
Read Moreकांग्रेस ने केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ प्रदेश भर में किया प्रदर्शन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में राजधानी में जंगी प्रदर्शन
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के विरूद्ध केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा भेजवाये गये ईडी के सम्मन के खिलाफ कांग्रेस ने आज पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में केंद्र के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन किया। राजधानी रायपुर में ईडी दफ्तर के पास पुजारी पार्क के सामने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में जबरदस्त प्रदर्शन किया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में भाग लिया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार देश…
Read Moreराहुल गांधी को इडी का समन मोदी सरकार की कायरता – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इडी के समन को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मोदी सरकार की कायरता और विपक्ष की आवाज को दबाने का षडयंत्र बताते हुये कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 136 साल से इस देश के हर व्यक्ति की आवाज है। हम उस गांधी के वंशज हैं, जिन्होंने निहत्थे रहकर देश की जनता की ताकत के बल पर तानाशाही ताकत को, अंग्रेज की ताकत को हिंदुस्तान छोड़कर भाग जाने को विवश कर दिया था। हम उस पंडित नेहरु की वैचारिक सोच हैं…
Read Moreविवादित पोस्ट पर बीजेपी नेता गिरफ्तार, दो अन्य पर भी एफआईआर दर्ज : धार्मिक स्थल की फोटो पोस्ट कर मुख्यमंत्री पर लगाया था तुष्टिकरण का आरोप…कांग्रेस का आरोप खराब कर रहे है माहौल.. जानें कहाँ का है मामला
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर बड़ी खबर गौरेला-पेंड्रा-मरवाहीजिले से या रही है कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एक ग्राम में स्थित मस्जिद और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर विवादित पोस्ट के आरोप में पुलिस ने रविवार को भाजपा नेता पुष्पेंद्र त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अतिरिक्त बिलासपुर की गौरी गुप्ता और राजनांदगांव के रहने वाले गुलशन हिरवानी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सदस्य उत्तम वासुदेव, नगर पंचायत पेंड्रा के उपाध्यक्ष पंकज तिवारी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं…
Read Moreभूपेश बतायें कि सोनिया, राहुल जानकार हैं, तो नेशनल हेराल्ड मामले में गलती क्यों की ? – विष्णुदेव साय
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दोहरी मानसिकता एक बार फिर सामने आ गई है। छत्तीसगढ़ में वे कहते हैं कि भाजपा नेता ओपी चौधरी ने जानकार होते हुए गलती की है, जबकि भाजपा नेता ने केवल कोयला चोरी के पहले से जारी वीडियो को ही जनहित में प्रसारित किया था, कोई चोरी नहीं की थी लेकिन जब बात नेशनल हेराल्ड मामले में कर चोरी में राहुल गांधी की पेशी की आई तो यही भूपेश बघेल राहुल के साथ…
Read Moreनरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भाजपा सरकार के सफ़लतापूर्वक 8 साल : भाजयुमो ने जशपुर विधानसभा में बाईक रैली निकालकर 8 सालों में किये गए जन हितैषी कार्यो को जन जन तक पहुंचाया
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के विकास और विश्वास के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयूमो जिला जशपुर द्वारा भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत के नेतृत्व में आज शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव हॉकी स्टेडियम से विकास तीर्थ यात्रा (बाइक रैली) को बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी एव पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा कृष्ण कुमार राय एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नरेश नंदे ने पार्टी का झंडा दिखा कर रवाना किया। मौके पर बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने कहा…
Read More