कांग्रेस भारतीय संस्कृति का क्षय कर रही, संघ परिवार संस्कृति का संरक्षण कर रहा है- केदार गुप्ता

Advertisements
Advertisements

भागवत जी का बौद्धिक सुनें भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राज में धर्मांतरण को बढ़ावा- भाजपा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ प्रवास पर कांग्रेस की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि संघ कांग्रेस की तरह तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करता। वैमनस्यता नहीं फैलाता, आतंकवादियों से हाथ नहीं मिलाता, उनके लिए आंसू नहीं बहाता, नक्सलियों को संरक्षण नहीं देता बल्कि सबल, समर्थ राष्ट्र की अवधारणा के साथ समरसता को प्रोत्साहित करते हुए 1925 से लगातार आगे बढ़ रहा है और कांग्रेस अपने कर्मों से घटती जा रही है। कांग्रेस पूरे देश से खत्म हो रही है। अब सिर्फ दो राज्यों छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बची है। इनमें भी साफ होने वाली है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भागवत जी आ गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के मीडिया विभाग से आग्रह है कि वे भागवत जी का बौद्धिक सुनें और समझें कि संघ किस प्रकार समरसता के साथ राष्ट्रवाद का प्रहरी है और किस प्रकार देश और देशवासियों के लिए समर्पित है। कांग्रेस जिस भारतीय संस्कृति का क्षय कर रही है, संघ परिवार उस संस्कृति का संरक्षण कर रहा है। इससे कांग्रेस को पीड़ा हो रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ते धर्मांतरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस के राज में तेजी से धर्मांतरण हो रहा है। इसके कई प्रमाण सामने हैं। सरकार का काम किसी संस्था पर सिर्फ टिप्पणी करना नहीं बल्कि जनता को यह बताना है कि वह धर्मांतरण के मामले रोकने के लिए क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता के साथ ही सरकार के मंत्री भी सरकार पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। गृहमंत्री सार्वजनिक रूप से सचेत कर रहे हैं। पुलिस के बड़े अधिकारी अपने अधीनस्थों को सावधान कर रहे हैं। ऐसे में इसमें कोई शंका नहीं बल्कि स्पष्ट है कि राज्य में धर्मांतरण तेज गति से हो रहा है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति छत्तीसगढ़ के लोगों से छीनी जा रही है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इसे रोके लेकिन सरकार केवल उपदेश देकर पल्ला झाड़ रही है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार संस्कृति को खंडित करने की सुनियोजित साजिश को बढ़ावा दे रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!