केंद्र की मोदी सरकार के छत्तीसगढ़ की उपेक्षा और भेदभाव पर पर्दा डालने भाजपाइयों का राजनैतिक पाखंड बेशर्मी की पराकाष्ठा है – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम

पीएम आवास रोकने के गुनाहगार भाजपाई छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगने के बजाय प्रदर्शन की नौटंकी कर रहे हैं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ में पीएम आवास को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार के भेदभाव पूर्ण रवैया और छत्तीसगढ़ की उपेक्षा पर पर्दा डालने के लिए प्रदर्शन की राजनीतिक नौटंकी कर रहे हैं भाजपाई। सर्वविदित है कि विधानसभा के विगत मानसून सत्र के…

Read More

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक न्याय का प्रस्ताव पास करने पर भाजपा ने उठाया सवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा – कांग्रेस की कथनी और करनी में स्पष्ट फर्क नजर आता है.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : पिछले 5 माह से छत्तीसगढ़ के लोगों का आरक्षण छीनने वाली कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक न्याय का एक प्रस्ताव पास किया है। सामाजिक न्याय का प्रस्ताव पास करने वाली कांग्रेस छत्तीसगढ़ में आरक्षण ना देकर लोगों के साथ सबसे बड़ा अन्याय कर रही है। ओबीसी की जनगणना के लिए सरकार ने क्वांटिफायबल डाटा आयोग बनाया और विधानसभा में उसी आधार पर आरक्षण विधेयक पेश किया। लेकिन क्वांटिफायबल डाटा आयोग की रिपोर्ट, जिसमें ओबीसी की संपूर्ण जनगणना है, अभी तक ना तो…

Read More

मगधा यादवों के महाधिवेशन में सम्मिलित हुए संसदीय सचिव यू.डी. मिंज, कहा-समाज उच्च संस्कार और आदर्श  जीवन जीना सीखता है.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी : संसदीय सचिव यू. डी. मिंज आज मगधा यादव महाधिवेशन कुम्हारबहार में सम्मिलित हुए, उन्होंने कहा कि यादव समाज सभी को उच्च आदर्शो में जीवन जीना सीखता है। हमें कृष्ण भगवान के आदर्श पर चल कर समाज को नई दिशा दिखाना है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया आदरणीय भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर अग्रसर है, सरकार समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। गाँव और किसान को समृद्ध करने की…

Read More

कांग्रेस के अधिवेशन पर भाजपा की प्रतिक्रिया : कांग्रेस गांधी परिवार से शुरू होकर, गांधी परिवार से होते हुए, गांधी परिवार पर ही खत्म हो जाती है – ओपी चौधरी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : कांग्रेस का अधिवेशन कोई समुद्र मंथन तो था नहीं कि अमृत निकलता, तीन दिन मंथन के बाद आखिर झाग ही झाग निकल रहा है। कांग्रेस गांधी परिवार से शुरू होकर, गांधी परिवार से होते हुए, गांधी परिवार पर ही खत्म हो जाती है। आखिर फैसला यह हुआ कि जिस राहुल गांधी ने कांग्रेस को दो बार विपक्ष के लायक तक नहीं छोड़ा। जो सीधे नेतृत्व लेने की जिम्मेदारी से बचकर रिमोट से कांग्रेस चलाना चाहते हैं। उसी राहुल जी के पीछे कांग्रेस चलेगी। भाजपा…

Read More

कांग्रेस मुसलमानों की हितैषी है तो अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में क्यों नहीं लगाई देश के पहले शिक्षा मंत्री कलाम साहब की फोटो – डॉ सलीम राज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सलीम राज ने कहा मुसलमानों को कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ वोट बैंक के रूप में देखा है,इस्तेमाल किया है। आजादी से लेकर आज तक उन्होंने मुसलमानों के विकास, उनके उत्थान के लिए कभी कोई भी कदम नहीं उठाया है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने मुस्लिम महापुरुषों का भी अपमान किया है। यह अपमान प्रत्यक्ष रूप से रायपुर में चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में देखने को मिला जहां पर…

Read More

छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान जनता कभी नहीं भूलेगी, राजगीत का तिरस्कार बर्दाश्त नहीं – संतोष पांडेय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में राज्य गीत के सम्मान में कांग्रेस नेताओं के खड़े न होने पर घोर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि यह अधिवेशन नहीं, यह छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का मंच है। छत्तीसगढ़ के राजगीत का सम्मान न कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक, प्रदेश प्रभारी से लेकर सभी राष्ट्रीय व स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस के मन में छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ महतारी का कोई सम्मान नहीं है। भाजपा…

Read More

कांग्रेस अधिवेशन की जरूरत नहीं थी, अडानी पर दिल्ली में बैठकर प्रस्ताव पारित कर लेते, कांग्रेस ने गरीब का मकान छीनकर जलसा मनाया – अजय चंद्राकर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व राज्य शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में केवल  अडानी अडानी रटने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे अधिवेशन में बस एक ही मुद्दा, केवल अडानी। राहुल गांधी से लेकर प्रियंका तक, अधिवेशन से लेकर आमसभा तक। यही करना था तो छत्तीसगढ़ की जनता के पैसों की होली खेलने की क्या जरूरत? तीन दिन तक अडानी अडानी का गाना गाने की बजाय दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में बैठकर एक प्रस्ताव पारित…

Read More

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 85 वां अधिवेशन : सबके समन्वित प्रयास एवं मेहनत से ऐतिहासिक हुआ आयोजन, अधिवेशन में पारित किये गये प्रस्ताव देश की आने वाली राजनीति को नई दिशा देंगे- मोहन मरकाम

अधिवेशन की ऐतिहासिक सफलता के लिये नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित सभी का आभार – मोहन मरकाम समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85वें अधिवेशन की ऐतिहासिक सफलता के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, देश भर से आये एआईसीसी डेलीगेट्स, पीसीसी डेलीगेट्स, आमंत्रित अतिथिगण के प्रति आभार व्यक्त किया है। अधिवेशन को अभूतपूर्व बनाने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विशेष आभार जिनकी इच्छाशक्ति और मार्गदर्शन से यह आयोजन हुआ। कांग्रेस…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का राजनांदगांव दौरा, विभिन्न वार्डो में किया अनेकों विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

राजनांदगांव के ग्राम नंदई में ही सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम ‘मन की बात’ समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव राजनांदगांव : पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ राजनांदगांव जिला के ग्राम नंदई वासियों के साथ सुनी। इस दौरान शक्ति केंद्र के अध्यक्ष, संयोजक, पदाधिकारी और शहर के कई भाजपा नेता भी उपस्थित रहे। पीएम मोदी की 98वीं कड़ी में दिए गए संदेश पर पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की अलग-अलग संस्कृति, विचारधारा और परंपराओं…

Read More

विरोध की आग ठंडी करने का प्रयास हुआ विफल, कुनकुरी विधायक के मीठे को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने लेने से किया मना, फोटो खींचकर राजनैतिक लाभ उठाने का लगाया आरोप…..देखे वीडियो

एक दिन पूर्व ही भाजपा के आंदोलन में इस प्रकार की व्यवस्था सोशल मीडिया में हुई थी वायरल, जिससे नाराज थे आंदोलनकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: विधायक कार्यालय में गांधीगिरी करना पड़ा भारी, मामला है आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को विरोध प्रदर्शन के बाद स्वल्पाहार देने का। कुनकुरी जनपद परिसर स्थित विधायक कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करने के बाद कुनकुरी विधायक यूडी मिंज के समर्थकों द्वारा कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं में स्वल्पाहार के लिये मीठा, बिस्किट व पानी उपलब्ध कराया गया था। कुनकुरी विधायक के समर्थकों व कार्यकर्ताओं के इस…

Read More