कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक मानचित्र को सिमटाकर 2 राज्यों तक कर देने वाले अनिच्छुक शहजादे को पुनः कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव, करियर सुरक्षित करने की जुगत है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने पीसीसी द्वारा राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास करने के संबंध में कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक मानचित्र को सिमटाकर 2 राज्यों तक कर देने वाले, कांग्रेस पार्टी के अनिच्छुक शहजादे को पुनः कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनाने का छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रस्ताव दो बाते…
Read MoreCategory: राजनीति
कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न : बैठक में दो प्रस्ताव सर्वसम्मति से किये गये पारित
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष राहुल गांधी को बनाये जाने हेतु प्रस्ताव सर्वसम्मति से हुआ पारित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष आदि पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्यों, प्रदेश चुनाव समिति और राज्य के एआईसीसी सदस्यों को नामित करने राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया अधिकृत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवाई की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव की उपस्थिति में कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधियों की बैठक प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित किया गया। बैठक में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुये। पहला…
Read Moreसेवा पखवाड़े के शुभारंभ पर भाजपा नेताओं ने व्यक्त किये मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार
सेवा पखवाड़े के शुभारंभ पर राज्य भर में विविध सेवा कार्यों का हुआ श्रीगणेश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने आज सेवा पखवाड़े के शुभारंभ पर राज्य भर में विविध सेवा कार्यों का श्रीगणेश किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं तथा जनता को संबोधित करते हुए मोदी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किये। मोदी भारत के गौरव – डॉ. रमन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव में सेवा…
Read Moreजैनमुनि राष्ट्र संत श्री ललितप्रभ जी के दिव्य वचनों को श्रवण करने का सौभाग्य मिला : बृजमोहन अग्रवाल
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के आवास पर पधारें राष्ट्र संत जैनमुनि ललितप्रभ सागर ललितप्रभ सागर जी महाराज से प्रदेश के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की: बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी ने राष्ट्र संत श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जैनमुनि राष्ट्र संत श्री ललितप्रभ जी पदयात्रा करते हुए आज पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी के आवास पर पधारे। परिवार के सभी लोगों ने ललितप्रभ जी के दिव्य वचनों को श्रवण किया। इस दौरान जैन मुनी…
Read Moreभाजपा मोदी का जन्मदिन बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, किसान दगा दिवस, नोटबंदी, जीएसटी दिवस के रूप में मनाये
मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा नहीं उनकी उपलब्धियों पर मनाया जाना चाहिये – कांग्रेस समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के बजाय बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वादाखिलाफी दिवस, किसान दगा दिवस, नोटबंदी दिवस, जीएसटी दिवस के रूप में मनाना चाहिये। जिस महापुरूष की ख्याति जिस विषय में रहती है परंपरा है कि उस महापुरूष के जन्मदिवस को उसी के रूप में मनाया जाता है। देश के पहले प्रधानमंत्री पं. ज्वाहर लाल…
Read Moreभ्रष्टाचार में भगवान को भी नहीं बख्श रही कांग्रेस सरकार – केदार कश्यप
भगवान के घर में डाका डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार में भारी भ्रष्टाचार की परतें उधड़ने का हवाला देते हुए कहा है कि जिस मंदिर से लाखों भक्तों की आस्था जुड़ी है, वहां भी कांग्रेस भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आई। कांग्रेस की भ्रष्टतम सरकार ने भगवान को भी नहीं बख्शा। इनके चापलूस दरबारी मंत्री भूपेश बघेल को भगवान का ही दर्जा दे रहे हैं और ये जगत के स्वामी…
Read Moreचीता प्रोजेक्ट में भी मोदी और भाजपा ने देश को गुमराह किया – कांग्रेस
चीतों का भारत आना पूर्ववर्ती सरकारों की मेहनत का नतीजा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के दिन जिस प्रकार से पूरी भाजपा केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार ने चीता इवेंट किया वह बड़ा हास्यास्पद और देश के लोगों को गुमराह करने वाला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चीता भारत लाने का प्रोजेक्ट 50 साल पहले शुरू हुआ था। 1972 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम लेकर आईं। उसके बाद आईएएस अधिकारी एम.के. रंजीत सिंह ने चीतों को बचाने के लिए एक…
Read Moreपूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल की विश्वकर्मा जयंति पर पेंटर मजदूर यूनियन संघ को सौगात : नए भवन निर्माण के लिए पेंटर मजदूर यूनियन संघ को 5 लाख रुपए की देंगे आर्थिक मदद
विश्व का निर्माण करने वाले विश्वकर्मा जी के जैसे ही भारत के नव-निर्माता हैं पीएम नरेंद्र मोदी जी – बृजमोहन अग्रवाल श्री विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पकार सेवा समिति व पेंटर मजदूर यूनियन के आयोजन में शामिल हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर आज भगवान विश्वकर्मा जयंति के अवसर पर पेंटर मजदूर यूनियन रायपुर ने भैरव नगर में खास कार्यक्रम का आयोजन किया। पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने विश्वकर्मा पूजा में सम्मिलित होकर सभी को इस उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने पेंटर मजदूर यूनियन…
Read Moreसेवा पखवाड़ा : कंवर धाम पमशाला में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर किया गया वृक्षारोपण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तपकरा में भारतीय युवा मोर्चा के द्वारा किया गया रक्त-दान
आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार के जन्मदिन पर हम सब भाजपा के कार्यकर्ता 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रहे है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा “सेवा पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को भाजपा के मंडल तपकरा एवं पंडरीपानी के संयुक्त तत्वावधान में कंवर धाम पमशाला में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर वृक्षारोपण किया गया। तत्पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तपकरा में…
Read Moreप्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा का जशपुर जिला भाजपा ने किया शुभारंभ
जिला स्तर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 150 यूनिट रक्तदान के साथ समस्त मंडलों में किया गया पौधा-रोपण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी तारतम्य में जशपुर जिला भाजपा ने भी आज युवा मोर्चा के बैनर तले जिला स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें लगभग 150 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके साथ ही भाजपा ने जिले के सभी मण्डलों में वृक्षारोपण का भी…
Read More