कांग्रेस राज में 3 वर्षो में हुआ विनाश, विकास से इन्हें परहेज है : विष्णुदेव साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ सरकार को तीन वर्षों में विफल सरकार और जनता को छलने और ठगने वाली सरकार बताया हैं। उन्होंने कहा कि 3 वर्षों में छत्तीसगढ़ का प्रत्येक वर्ग अपने आप को छला और ठगा हुआ महसूस कर रहा हैं। प्रत्येक वर्ग आंदोलन करने सड़क पर उतर रहा हैं धरना स्थल पर जगह नहीं हैं, यह सब सरकार के तीन वर्ष की…
Read MoreCategory: राजनीति
छत्तीसगढ़ में झूठ की खेती करने वाली और पत्रचार कर केंद्र पर आरोप मढ़ने वाली छत्तीसगढ़ सरकार को जनता निलंबित करेगी – नितिन नबीन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी और बिहार के लोनिवि मंत्री नितिन नबीन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जनहित और जन-समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर विधानसभा में चर्चा करने से भाग रही है और इसलिए पहले उसने भाजपा के 11 विधायकों को निलंबित करवाया और फिर समय से पहले ही सत्रावसान करा दिया। श्री नबीन ने कहा कि सत्ता और संख्याबल के ज़ोर पर भाजपा विधायकों को बदनीयती से निलंबित कराने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यह बात अच्छी तरह गाँठ बांध लें कि…
Read Moreसरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस मनायेगी प्रदेश भर में उत्सव, सरकारी योजनाओं का जनमानस में प्रचार प्रसार करने किया जायेगा कार्यक्रम आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस प्रदेश भर उत्सव मनायेगी। तथा सरकारी योजनाओं का जनमानस में प्रचार प्रसार करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिला मुख्यालयों, ब्लाक मुख्यालयों में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कांग्रेस के लोकप्रिय सरकार ने इन तीन वर्षो में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गौ-धन न्याय योजना, नरवा-गरवा-घुरूवा-बाड़ी, किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हॉफ, वन अधिकार पट्टा, तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना,…
Read Moreबिरगांव नगर निगम चुनाव : भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया संकल्प पत्र
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, बिरगांव नगर निगम चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूरत प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा जिला प्रभारी खूबचंद पारख जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ग्रामीण विधानसभा पूर्व विधायक नंदकुमार साहू पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल महापौर अंबिका यादु सुभाष तिवारी महामंत्री द्व ओंकार बैस रमेश ठाकुर एवं अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में अपना संकल्प पत्र जारी किया पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि बीरगांव नगर निगम बनने के पश्चात…
Read Moreमोदी के नेतृत्व में देश आगे नहीं बल्कि तेजी से पीछे जा रहा है, महंगाई 30 साल में सर्वाधिक और बेरोजगारी 45 वर्ष पीछे खड़ी है, मोदी-भाजपा राज में जनता की बदहाली, भुखमरी, गरीबी और असमानता में रच रहे नित नए कीर्तिमान – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने राइटर्स की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मोदी के नेतृत्व में देश आगे नहीं बल्कि तेजी से पीछे जा रहा है। देश महंगाई के मामले में 30 साल के सर्वाधिक स्तर पर है और बेरोजगारी के मामले में पिछले 45 वर्षों में सबसे बदत्तर हालत में खड़ी है। मोदी सरकार की नीतियां केवल चंद पूंजीपतियों के मुनाफे पर केंद्रित है। पिछले माह में जो थोक महंगाई दर 12.54 प्रतिशत थी वह बढ़कर 14.2 फ़ीसदी हो…
Read Moreजगदलपुर और बिलासपुर एयरपोर्ट का शीघ्र विस्तार हो, उड़ान योजना के अन्तर्गत अन्य शहरों से विमान सेवा को शुरू किया जाए, जगदलपुर में संस्कृतियों का संगम, बिलासपुर छत्तीसगढ़ की न्यायधानी, रायपुर की तरह पूर्ण सुविधायुक्त एयरपोर्ट की सुविधा दी जाए – राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम ने नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को छत्तीसगढ़ राज्य के जगदलपुर और बिलासपुर में हवाई सेवाओं के विस्तार करने के संबंध में पत्र लिखा। श्रीमती नेताम ने लिखा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूर्ण सुविधा प्राप्त एयरपोर्ट है जहां से सभी राज्यों के लिए विमानों का संचालन किया जा रहा है। रायपुर के अतिरिक्त किसी भी अन्य शहर में हवाई सेवाओं का विस्तार नहीं किया गया है। श्रीमती नेताम ने लिखा कि जगदलपुर बस्तर जिले का प्रमुख शहर है। जो…
Read Moreभाजपा का संकल्प पत्र बिरंगाव निगम में भाजपा परिषद की नाकामी का हलफनामा है – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा के बिरगांव निगम के संकल्प पत्र को कांग्रेस ने भाजपा की लफ्फाजी का नया दस्तावेज तथा बिरगांव निगम में भाजपा की नाकामी का हलफनामा करार दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की 15 साल सरकार रही बिरगांव में नगर निगम में परिषद रही है फिर भी बिरगांव की जनता भाजपा के महापौर की अकर्मण्यता कमीशनखोरी के चलते बुनियादी सुविधाओं प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए क्यों तरस रही थी? भाजपा ने बिरगांव चुनाव के लिए 18 बिंदुओं के संकल्प पत्र जारी…
Read Moreचिटफंडियों के प्रमोटर तब कहां थे जब जनता लुट रही थी, भाजपा के राज में चिटफंड कंपनियों ने छत्तीसगढ़ को लूट का अड्डा बना रखा था-कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा के 15 साल के राज में चिटफंड कंपनियों ने प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा था। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री, मंत्री और तत्कालीन सत्तारूढ़ भाजपा के प्रभावशाली लोग चिटफंड कंपनियों के दफ्तरों का उद्घाटन करते थे। भाजपा नेताओं के संरक्षण में चिटफंड कंपनियों ने अपने कारोबार का जाल प्रदेश भर में फैलाया था। चिटफंड कंपनियों द्वारा जनता से की गई लूट के खिलाफ कांग्रेस की सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर निवेशकों…
Read Moreकांग्रेस ने बैंकों के निजीकरण का विरोध किया, कांग्रेस ने बैंकों के हड़ताल को दिया नैतिक समर्थन, कि मोदी सरकार देश की परिसंपत्तियों को बेच रही है – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंकों के निजीकरण का कांग्रेस ने विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने 16-17 दिसंबर को बैंक बचाओ देश बचाओ के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यूनियन के द्वारा किये गये हड़ताल का नैतिक समर्थन करते हुये कहा कि मोदी सरकार देश की परिसंपत्तियों को बेच रही है। यह देश की जनता के साथ धोखा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने देश के लोगों को साहूकारों के चंगुल से निकालने और सभी को बैंकिंग सुविधा देने के उद्देश्य से…
Read Moreछत्तीसगढ़ के 12 जनजाति समूहों को मिले संवैधानिक अधिकारों का लाभ, संविधान के अनुच्छेद 342 के अंतर्गत शीघ्र अधिसूचित किया जाए – श्रीमती फूलोदेवी नेताम
ध्वन्यात्मक/लेखन/उच्चारणगत विभेद होने से जनजाति की अधिसूचित हिन्दी सूची में शामिल नहीं छत्तीसगढ़ सरकार लगातार केन्द्र से कर रही पत्राचार, लेकिन कोई राहत नहीं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ राज्य में 12 जनजातीय समूहों को भारत के संविधान के अनुच्छेद 342 के अंतर्गत अधिसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग की। श्रीमती नेताम ने लिखा जनजाति की अधिसूचित हिन्दी सूची में ध्वन्यात्मक/लेखन/उच्चारणगत विभेद होने पर इन जनजाति समूहों को मौजूदा प्रविष्टियों में शामिल नहीं किया गया।…
Read More