छत्तीसगढ़ प्रदेश की बदहाली पर भाजपा ने कांग्रेस से पूछे 7 सवाल : अपने प्रदेश को 10 साल पीछे ले जाने में कांग्रेस को शर्म क्यों नही आयी – विष्णु देव साय

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्य्क्ष विष्णु देव साय ने कांग्रेस द्वारा प्रदेश को 10 साल पीछे ले जाने की बात कह कर 7 सवाल पुछे है, उन्होंने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की भी अपील की है और प्रदेश के लोगो का हक छीनकर उन पर कर्ज चढ़ाने वाली सरकार को सबक सिखाने की बात कही है।

1.51 हज़ार करोड़ का कर्ज लेने के बाद भी  छतीसगढ़ प्रदेश के 40 लाख लोगो के घर बनाने का पैसा क्यों नही दिया?

2. प्रदेश के 10 लाख युवाओ का 9 हज़ार करोड़ का बेरोजगारी भत्ता क्यों दबा लिया?

3. स्व सहायता समूह की 1 लाख महिलाओ से एक झटके में रोजगार छीन कर प्रदेश के 5 लाख लोगों को भूखा मरने क्यू छोड़ दिया?

4.800 करोड़ का बिजली बिल हाफ करके प्रतिवर्ष 1000 करोड़ का अतिरिक्त्त भार बिजली टैरिफ बढ़ाकर जनता पर क्यों डाला?

5.मंडी शुल्क हटाने की बात कहके दाल व पोहा जैसी गरीब जनता द्वारा इस्तेमाल की जानी वाली रोज़मर्रा की वस्तुओ पर मंडी शुल्क क्यों लगाया?

6.लोगो से 20 लाख तक का मुफ्त इलाज देने की बात कह 20रु का भी मुफ्त इलाज क्यों नही दिया?यूनिवर्सल हेल्थ स्किम को क्यों लागू नही किया?

7.बात है छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के बोल बोल कर छत्तीसगढ़ के ही लोगो से उनका नौकरी,रोजगार ,पेंशन ,भत्ता छीनकर बाहर पैसा क्यों लुटाया?

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!