डरी हुई कांग्रेस के डरे हुए मुख्यमंत्री हैं भूपेश बघेल – भाजपा

Advertisements
Advertisements

झूठ बोलना, जोर से बोलना और पूरे आत्मविश्वास के साथ झूठ बोलना भूपेश का हुनर, जनता का मन और सीएम का डर बता रहा हैं मुहर कमल पर ही लगेगी – विष्णुदेव साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को झूठ बोलने वाला जोर जोर से एक ही झूठ को बार बार बोलने वाला और पूरे आत्मविश्वास से झूठ बोलने वाला मुख्यमंत्री बताया हैं। उन्होंने कहा कि सभी मे कोई ना कोई विशेष योग्यता होती हैं मुख्यमंत्री भूपेश में झूठ को भी आत्मविश्वास के साथ बोलने का हुनर हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सीएम भूपेश बघेल द्वारा झीरम पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए यह बातें कहीं, उन्होंने कहा कि झीरम पर राजनीतिक रोटी सेकने वालों की पीढ़ियां चली आ रही हैं लाशों पर राजनीति कर सत्ता प्राप्त करने और झूठ बोलने की यही कांग्रेस की परंपरा रही हैं यही कांग्रेस की पाठशाला में सिखाया जाता है। झीरम का सबूत जेब में होने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहीं वह कुर्ता जिसकी जेब में झीरम के सबूत हैं दस जनपद में तो टांग नहीं आये जो 3 साल से एक ही झूठ बार बार बोले जा रहे हैं। डरते क्यों हैं सबूत निकालें मुख्यमंत्री भूपेश किस बात का डर हैं? कब होगा न्याय? कब तक झीरम पर राजनीति कर भूपेश करते रहेंगे अपनो के साथ ही अन्याय?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि डरी हुई कांग्रेस के डरे हुए मुख्यमंत्री हैं भूपेश बघेल। नगरीय निकाय चुनाव में हार का डर उन्हें इतना सताने लगा हैं कि झीरम का जिक्र कर निकाय चुनाव में भी लाशों पर कांग्रेसी पाठशाला की परंपरागत राजनीति कर सत्ता प्राप्ति का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 3 वर्षों की विफलता और वादा ख़िलाफियों की लंबी लिस्ट लेकर जनता कांग्रेस से सवाल कर रही हैं जिसका कांग्रेस के पास जवाब नहीं हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी निकाय चुनाव में हार का पूर्वाभास हो चुका हैं इसी लिए जहां जहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी व सह प्रभारी नितिन नबीन जाते हैं वहां वहाँ डरे हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पीछे पीछे चले आते हैं। पिछले दिनों बीरगांव, भिलाई, रिसाली, चरौदा, वैशाली नगर और खैरागढ़ में डरे हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भाजपा नेताओं के पीछे पीछे आना पड़ा इससे स्पष्ठ हैं कांग्रेस और कांग्रेस के डरे हुए सीएम बघेल का निकाय चुनाव में सूपड़ा साफ होने वाला हैं। निकाय की जनता मतदान कर झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस को सबक सिखाने मतदान करेगी, प्रधानमंत्री आवास योजना से छत्तीसगढ़ को वंचित करने वाले गरीबों का आशियाना छिनने वाले सीएम बघेल के खिलाफ मतदान करेगी, जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित करने वाले, जनता को ठगने और छलने वालों के खिलाफ व विकास को आगे बढ़ाने जनता के हित में निर्णय लेने वाली भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कल मतदान हैं जनता का मन और सीएम का डर बता रहा हैं मुहर कमल पर लगने जा रहा हैं परिणाम भाजपा के पक्ष में होंगे इस लिए सीएम बघेल का डर जायज हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!