कांग्रेस के लोग अब नक्सलवाद को लेकर घिनौनी राजनीति कर राष्ट्र विरोधियों के साथ खड़े न दिखाई दें – संजय श्रीवास्तव

‘नक्सलियों की गिरफ्तारी का सीधा संदेश यही है कि नक्सली हिंसा के खिलाफ हमारा एक्शन आगे बढ़ेगा और नक्सलियों के मामले में कहीं कोई समझौता नहीं होगा’ समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने नक्सली हिंसा को लेकर कांग्रेस नेताओं के प्रलाप पर तंज कसते हुए कहा है कि जिस कांग्रेस ने अपने पाँच सालों के शासनकाल में नक्सली हिंसा पर रोक तक नहीं लगा पाई, नक्सलियों की धमकी से दुबकी बैठी कांग्रेस की जो भूपेश सरकार नक्सली हिंसा में…

Read More

बाबा घासीदास के बताएं मार्ग पर चलकर होगा समृद्ध और खुशहाल राष्ट्र का निर्माण – बृजमोहन अग्रवाल

शहर के विभिन्न छात्रावासों में लाइब्रेरी और कंप्यूटर के लिए 5-5 लाख प्रदान करने बृजमोहन ने की घोषणा समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर शहर के विभिन्न छात्रावास में आयोजित बाबा घासीदास जयंती समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाबा घासीदास के पदचिन्हों पर चलने तथा उनके विचारों को आत्मसात करने की बात कही। छात्रावास में आयोजित बाबा घासीदास जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अग्रवाल ने बाबा घासीदास के तैल चित्र और जैतखाम पर पुष्प…

Read More

भाजपा का वादाखिलाफी की ओर बढ़ता कदम – सुरेन्द्र शर्मा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्तारूढ़ हो चुकी है पर वादे पूरे करने के मामले में हिला हवाला शुरू हो चुका है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत में खोट नज़र आ रही है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी चालू है पूर्ववर्ती सरकार ने बीस क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी का आदेश कर दिया था तदानुसार धान ख़रीदी हो रही है। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान ख़रीदने का आश्वासन किसानों को दिया है, जो किसान…

Read More

राजधानी में गोली बारी भाजपा के जंगल राज की धमक, प्रदेश में एक बार फिर वहीं आतंक का दौर वापस आ गया – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजधानी रायपुर में एक युवक को सरेआम गोली मारे जाने की कांग्रेस ने कड़ी निंदा करते हुये चिंता व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी में गोली बारी भाजपा के जंगल राज की धमक है। बेहद ही दुर्भाग्यजनक है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने अभी एक हफ्ता नहीं हुये है प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है अपराधी बेलगाम हो चुके है सरेआम लोगो की हत्याएं की जा रही है गोलियां चल…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका संरक्षण छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभी सदस्यगणों को प्राप्त होगा और हम सब मिलकर विकासशील छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। लगातार आठवीं बार विधानसभा चुनाव जीतकर सदन पहुंचे वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल : चौबीस घंटे सातों दिन जनता की सेवा में समर्पित…

Read More

“डोनेट फॉर  देश” के नाम पर जनता की जेब काटेगी कांग्रेस : क्राउड फंडिंग कैम्पेन कांग्रेस की लूट-नीति का नया वेरिएंट – बृजमोहन अग्रवाल

भाजपा विधायक ने कहा : देश के नाम पर पार्टी के लिए चंदा इकठ्ठा करने के इस अभियान को तिलक स्वराज फंड से जोड़कर कांग्रेस ने घिनौनी राजनीतिक मानसिकता का परिचय दिया समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा ‘डोनेट फॉर देश’ के नाम पर क्राउड फंडिंग कैम्पेन लॉन्च किए जाने को लेकर करारा हमला बोलते हुए इसे भी कांग्रेस की लूट-नीति का अभियान बताया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के इस…

Read More

भाजपा आदतन किसान विरोधी, न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि नहीं देना अन्याय, कांग्रेस सरकार में ही न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि की व्यवस्था थी विष्णु देव साय को सिर्फ बटन दबाना है – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के द्वारा न्याय योजना की चौथी किस्त किसानों को नहीं देने का कांग्रेस ने विरोध किया है, भाजपा आदतन किसान विरोधी है इसीलिए किसानों को न्याय योजना की चौथी किस्त से वंचित कर रही है और न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि का दूसरे मद में इस्तेमाल करने का षड्यंत्र रच रही है यह प्रदेश के 27 लाख से अधिक किसानों के साथ अन्याय है असल में भाजपा किसानों से की गई वादा को…

Read More

28 दिसंबर को कांग्रेस का स्थापना दिवस : स्थापना दिवस पर नागपुर में होगी विशाल रैली

इस कार्यक्रम में मोर्चा संगठनों सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई भी होंगे सम्मिलित. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : आगामी 28 दिसंबर 2023 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 139 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कांग्रेसजन 28 दिसंबर 2023 गुरुवार को कांग्रेस स्थापना दिवस के रूप में मनायेंगे। कांग्रेस पार्टी एक राजनैतिक पार्टी के साथ-साथ एक विचारधारा है। देश की आजादी एवं विकास के कार्य में भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़े…

Read More

कांग्रेस ने किया 18 दिसंबर को क्राउड फंडिंग अभियान ‘डोनेट फॉर देश’ का शुभारंभ, दानदाताओं को दिया जाएगा दान प्रमाण-पत्र.

कांग्रेस की स्थापना के 138 वें वर्ष में न्यूनतम 138/- रूपये के साथ क्राउडफंडिंग का होगा संकलन प्रारंभ. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर रायपुर : कांग्रेस पार्टी ने चंदा जुटाने के लिए क्राउड फंडिंग अभियान की शुरुआत की है। कांग्रेस ने इस अभियान का नाम ‘डोनेट फॉर देश’ रखा है। 18 दिसंबर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिल्ली से इसकी शुरुआत किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 138 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी देशवासियों से 138/- रुपये के गुणांक (जैसे,…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दिया त्यागपत्र

विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामित होने की वजह से छोड़ा भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद समदर्शी न्यूज़, रायपुर विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन सौंपने के उपरांत छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे इस त्यागपत्र में लिखा है कि “वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहा हूं किंतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे छत्तीसगढ़…

Read More