4 साल में छत्तीसगढ़ के विकास की जगह लूट और भ्रष्टाचार – अरुण साव कांग्रेस सरकार जनहित की बजाय स्वहित के कार्य कर रही – डॉ. रमन सिंह समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति के अंतिम दिन भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, महामंत्री संगठन पवन साय ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए शिव प्रकाश जी ने कहा कि लोगो की भावना के अनुरूप केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर लाभार्थियों…
Read MoreCategory: राजनीति
मोदी मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’, भूपेश मंत्र – न साथ, न विकास – अरुण साव
भाजपा अध्यक्ष की पत्रवार्ता : सिहदेव सहित कई विधायक मंत्री डर रहे हैं चुनाव लड़ने से समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर अम्बिकापुर : सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के सत्ता में आने के बाद आम व्यक्ति के जीवन में आए परिवर्तन, भाजपा के 15 वर्ष के कार्यकाल और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की विफलता के आधार पर हम जनता का आशीर्वाद चाहते हैं। उन्होंने कहा जब केंद्र…
Read Moreआदिवासी बेटी के साथ दुराचार के आरोपी के पिता नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के प्रदेश भर में जलाये गये पुतले
नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल इस्तीफा दे और दुष्कर्म के आरोपी अपने पुत्र को पुलिस थाना में सरेंडर कराये भाजपा नेताओं का चरित्र ही है बलात्कारियों को बचाना – कांग्रेस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र पर आदिवासी बेटी के साथ दुराचार के आरोप लगने के बाद कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का पुतला दहन किया। रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर, बस्तर ग्रामीण, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डगांव, बीजापुर, कांकेर,…
Read Moreभाजपा बिना दूल्हे के बारात निकालना चाह रही, भाजपा अपने अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष की जनस्वीकार्यता पर भरोसा नही – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा कार्यसमिति की बैठक में राज्य के सरकार बनाने के संकल्प को कांग्रेस ने भाजपा का मुंगेरी लाल का सपना बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के पास न मुद्दे है और नेता किस आधार पर भाजपा सरकार बनाने का दिवा स्वप्न देख रही है? चुनाव को 8 माह बचे है भाजपा अभी तक अपने चेहरे को बता नही पाई है। किस चेहरे को आगे कर वह विधानसभा चुनाव में जायेगी। भाजपा बिना दूल्हे के बारात निकालना…
Read Moreभाजपा का जनजाति सम्मेलन आदिवासी समाज के जले पर नमक, 15 साल तक आदिवासियों का शोषण करने वाले भाजपाई कौन सी नैतिकता से जनजातीय सम्मेलन कर रहे – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा को सरगुजा में आयोजित जनजाति सम्मेलन को कांग्रेस ने आदिवासियों को ठगने का नया षड़यंत्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा को जनजाति सम्मेलन के पहले प्रदेश के आदिवासी समाज से उनके ऊपर 15 साल तक किये गये अत्याचार के लिये माफी मांगनी चाहिये। एक तरफ तो आदिवासियों के आरक्षण को षड़यंत्रपूर्वक राजभवन में रूकवा कर रखे है, दूसरी ओर जनजाति सम्मेलन कर आदिवासी समाज के जले पर नमक छिड़क रहे है। 15 साल तक भाजपा के शासनकाल में सबसे…
Read Moreप्रभारी सेलजा की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, हाथ से हाथ जोड़ो के लिये बनाई गयी रणनीति, राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के लिये बनेगी कमेटिया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सेलजा, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में संपन्न हुई। पहली बैठक कांग्रेस के 85 वें अधिवेशन की तैयारियों और आयोजन के लिये एआईसीसी के निर्देश पर विभिन्न कमेटियों के गठन के लिये व्यापक चर्चा की गयी। राष्ट्रीय अधिवेशन के लिये कुल 17 कमेटियां बनाई जायेगी। आवास समिति, परिवहन समिति, चिकित्सा समिति, भोजन समिति, प्रचार समिति, साज-सज्जा समिति, पंडाल समिति, आम सभा…
Read Moreप्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिनी बैठक अंबिकापुर में : प्रदेश कार्यसमिति के द्वितीय सत्र मे प्रस्तुत हुआ सामाजिक-आर्थिक संकल्प का प्रस्ताव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अम्बिकापुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के पहले दिन के उत्तरार्ध में पहली बार सामाजिक-आर्थिक संकल्प का प्रस्ताव, काम किया है- काम करेंगे, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने रखा । उन्होंने प्रस्ताव में कहा कि सभी को न्याय, भेदभाव किसी से नहीं, यही भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक सिद्धांत है, और अपने इसी सिद्धांत के तहत भाजपा लगातार काम करती रही है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण के बाद प्रदेश में पहली बार निर्वाचित भाजपा सरकार ने भी लगातार…
Read Moreप्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिनी बैठक अंबिकापुर में आयजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अंबिकापुर : प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिनी बैठक आज अंबिकापुर में प्रारम्भ हुई । इस बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यसमिति में लिये गये निर्णयों के अनुरूप यहां प्रदेश के लिये रणनीति बनेगी। बैठक के प्रथम सत्र में सुबह प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। तत्पश्चात भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह व महामंत्री संगठन पवन साय की उपस्थिति में प्रदेश कार्यसमिति प्रारंभ हुई। बैठक में अध्यक्षीय…
Read Moreभूपेश जी की ठेका पदस्थापना पद्धति के कारण पूरे छत्तीसगढ़ में पूर्णतया फेल है कानून व्यवस्था – प्रदेश प्रवक्ता दीपक महस्के
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : पूरे देश में रायपुर शायद एकमात्र जिला होगा जहां अलग से आईजी की पोस्टिंग है, एसएसपी है, एसपी हैं और उसके बाद भी विगत 3 दिनों से राजधानी में नशे के कारोबार में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर खुलेआम गैंगवार हो रहे हैं। दो गुटों की लड़ाई में दो हत्या हो चुकी है। हत्या के पश्चात बदला लेने की नीयत से जेल के सामने पुलिस की मौजूदगी में फिर खुलेआम चाकूबाजी होती है। आज अभी थोड़ी देर पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुनः…
Read Moreभाजपा की राजनीतिक स्वार्थ के चलते 49 वे दिन भी आरक्षण विधेयक में हस्ताक्षर नहीं हुआ, राजभवन पर भाजपा का अनैतिक दबाव रोक रहा है 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आरक्षण विधेयक पर 49वे दिन भी हस्ताक्षर नही होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुऐ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राजभवन पर भाजपा की अनैतिक दबाव के चलते ही 49वे दिन भी आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर नही हो पाया है। जबकि पूरे प्रदेश से एसटी,ओबीसी,एससी, और ईडब्लूएस के दायरे में आने वाले समस्त वर्गों ने राजभवन से विधेयक पर हस्ताक्षर करने की अपील कर चुके है।राज्य सरकार भी राजभवन का सम्मान करते हुऐ उनके द्वारा मांगी गई जवाब दे चुकी है। प्रदेश कांग्रेस…
Read More