मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी

रायपुर की जनता से है भाजपा का पारिवारिक नाता – विष्णु देव साय रायपुर, 24 अक्टूबर/ कल रात मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम साय ने सुनील सोनी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई और जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। श्री साय ने सुनील सोनी के साथ चुनावी चर्चा की। विष्णु देव साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा छत्तीसगढ़ के…

Read More

भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने मुहूर्त नामांकन दाखिल किया : विष्णुदेव साय की डबल इंजन की सरकार को और मजबूत बनायेंगे-सुनील सोनी

रायपुर, 23 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी रायपुर दक्षिण में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुट गई है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने आज शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया इस दौरान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, जिला महामंत्री रमेश ठाकुर, सत्यम दुआ, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, मृत्युंजय दुबे, खेमराज बैध, प्रदेश प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती, बृजेश पांडे, जेपी चंद्रवंशी, तुषार चोपड़ा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। सांसद बृजमोहन ने कहा कि…

Read More

दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में भाजपा कार्यालय में हुई संगठनात्मक बैठक

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में ली बैठक रायपुर, 23 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी संगठन प्रमुखों द्वारा रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में एक आवश्यक बैठक जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत की गई। बैठक में विशेष रूप से रायपुर दक्षिण विधानसभा में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक सह संयोजक, शक्तिकेंद्रों के संयोजक सहसंयोजक अपेक्षित थे। साथ ही इसी प्रकार जिला एवं मंडलों के भी सभी पदाधिकारी अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने…

Read More

महतारी वंदन में सभी महिलाओं को राशि नहीं मिल रही, सरकार की नीयत में खोट आ गया है पात्र महिलाओं को अपात्र बनाया जा रहा – सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर/23 अक्टूबर 2024/ महतारी वंदन में सभी पात्र महिलाओं को महतारी वंदन की राशि नहीं मिल रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने वादा किया था सभी विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये. दिया जायेगा। मुख्यमंत्री और कलेक्टर की पत्नी को भी राशि देने का दावा भाजपा ने किया था। भाजपा के चुनावी वादे के अनुसार 1 करोड़ 4 लाख महिलाओं को महतारी वंदन की राशि मिलनी चाहिये। लेकिन सरकार बनाने के बाद भाजपा अपने वादे से…

Read More

इस चुनाव में दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे – दीपक बैज

रायपुर/23 अक्टूबर 2024/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अबकी बार हम दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे। जनता के आर्शिवाद से यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा चुनाव जीतेंगे। दक्षिण विधानसभा का चुनाव में साय सरकार के 11 माह के कुशासन के खिलाफ जनता मतदान करने को तत्पर है। 11 माह में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा की वायदाखिलाफी, सरकार का कुशासन बड़ा चुनावी मुद्दा होगा। केई सरकार 11 माह के अल्प समय में ही इतनी ज्यादा अलोकप्रिय साबित हो सकती है। इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ की…

Read More

सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने गजमाला पहनाकर किया स्वागत

यह चुनाव आगामी नगर निगम और पंचायत चुनाव के लिए संजीवनी साबित होगी – बृजमोहन अग्रवाल रायपुर, 21 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय एकात्म परिसर में आज दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाये पश्चात प्रथम महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई। बैठक में रायपुर दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाये जाने पर उनका  उत्साह के साथ गजमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संयोजक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, संयोजक एवं स्वास्थ्य…

Read More

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा ने कसी कमर, सांसद बृजमोहन ने ली उच्च स्तरीय बैठक

रायपुर, 20 अक्टूबर/ राजधानी की प्रतिष्ठित रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी के नाम की घोषणा होने के बाद क्षेत्र से 8 बार के विधायक और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को एक हाई लेवल बैठक ली। बैठक में पार्टी पूर्व विधायक एवं चुनाव प्रभारी शिव रतन शर्मा, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, उम्मीदवार सुनील सोनी, जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल समेत वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र…

Read More

रायपुर दक्षिण का उपचुनाव हम भारी मतों से जीतेंगे – विष्णु देव साय

सुनील सोनी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार रायपुर, 20 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित किये जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस सीट से भाजपा प्रत्याशी के भारी मतों से चुनाव जीतने का विश्वास जताया है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम साय ने कहा कि – रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव हेतु पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी जी को भाजपा प्रत्याशी बनाए…

Read More

आदिवासी मुख्यमंत्री और आदिवासी वनमंत्री की बदनियति से छत्तीसगढ़ के आदिवासी पाई-पाई के लिए मोहताज – कांग्रेस

ई-कुबेर सिस्टम अव्यवहारिक, आदिवासियों को अपनी ही मजदूरी का पैसा निकालना हो रहा मुश्किल कई डिविजनों में भुगतान संदिग्ध, हितग्राहियों के खातों में आए नहीं फिर राशि गई कहां? रायपुर, 20 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्र बस्तर और सरगुजा में भी ई-कुबेर से भुगतान की अनिवार्यता को अव्यावहारिक करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार के द्वारा बिना सोचे समझे लागू किए गए इस तुगलती फरमान से लाखों गरीब आदिवासी परिवार पाई-पाई के लिए मोहताज हो गए हैं।…

Read More

भारतीय जनसंघ के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं, संस्थापक सदस्यों और कार्यकर्ताओं को किया नमन

रायपुर, 20 अक्टूबर/ भारतीय जनसंघ के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शुभकामनाएं दी है और दिवंगत संस्थापक सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को नमन किया है। उन्होंने कहा कि माँ भारती की सेवा में समर्पित जनसंघ ने देश में प्रखर राष्ट्रवाद का प्रचार-प्रसार किया। देश में समान नागरिक संहिता लागू करने, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म करने जैसे विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने में भारतीय जनसंघ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय जनसंघ से जन्मी भारतीय जनता पार्टी जनसंघ की राष्ट्र सेवा के सपनों को…

Read More