रायपुर/23 दिसंबर 2024। राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि 18वीं लोकसभा के शीतकालीन सत्र सत्तारूढ़ भारतीय जनता पाटी द्वारा संविधान और संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान के लिए देश के संसदीय इतिहास में दर्ज हो गया है। बीजेपी हमेशा से लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के प्रति तिरस्कार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती इस बार तो हद ही पार कर दी। संविधान के पचहत्तर वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने संसद में सरकार से संविधान पर…
Read MoreCategory: राजनीति
अंबेडकर विरोधी है विपक्ष, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बाबा साहब अंबेडकर के सम्मान में 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया- किरण सिंह देव
अपनी विभाजनकारी, द्वेषपूर्ण राजनीति को बल देने और चुनावों में मिल रही हार से हताश कांग्रेस के नेताओं ने लोकतंत्र के मंदिर को भी नहीं छोड़ा भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों का सम्मान करता है बाबा साहब अंबेडकर को भारत रत्न तब दिया गया, जब भाजपा की समर्थन वाली सरकार थी रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि बाबा साहेब की हमेशा सामाजिक और राजनितिक उपेक्षा करने वाले कांग्रेस के नेता आज वोट बैंक की खातिर बाबा साहेब…
Read Moreभाजपा विधायक सुशांत शुक्ला का पलटवार, कहा : कांग्रेस की सरकार ने तो विधवा और वृद्ध महिलाओं को निराश्रित पेंशन तक नहीं दिया
महतारी वंदन छत्तीसगढ़ की मातृ-शक्ति की आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में क्रांतिकारी पहल है : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि बस्तर में एक फिल्मी हीरोइन के नाम से मामला उजागर होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज का यह बयान कि आधे लोगों को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, बहुत ही गैर जिम्मेदाराना है। महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने अनेक बार झूठ बोला है, जिसके लिए कांग्रेस के सारे नेताओं को छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों से…
Read Moreभाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का कांग्रेस पर बड़ा हमला : संविधान की नकली किताब लेकर घूमने वाले कांग्रेसी बताएं पत्रकारों को धमकाना संवैधानिक है क्या?
दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक कांग्रेस केवल धक्कामुक्की और धमकीबाजी कर रही है:किरण देव रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कहा है कि प्रदेश के विधानसभा परिसर में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायकों द्वारा पत्रकार के साथ की गई धक्का-मुक्की और बदसलूकी लोकतंत्र के मंदिर में कांग्रेस की गुण्डागर्दी का शर्मनाक प्रदर्शन है। श्री देव ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देकर देशभर में ढोल पीटते कांग्रेसी संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की आजादी का सरेआम मखौल उड़ाकर लोकतंत्र का गला घोंट…
Read Moreकांग्रेस विधायकों द्वारा पत्रकार के साथ बतमीजी ,धक्कामुक्की मामले में भाजपा ने पूछा : पूर्व मुख्यमंत्री जिस विधासनभा का नेतृत्व 5 साल करते रहे वहां झूठ बोलने की जरूरत क्यों पड़ी?- अमित चिमनानी
भूपेश बघेल ने सुनील नामदेव को फर्जी पत्रकार बताया जबकि उनके पास विधानसभा का पास भी था ,वो पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति के सदस्य भी है:अमित चिमनानी कांग्रेस विधायकों और स्वयं के गलत बर्ताव को छुपाने भूपेश बघेल ने झूठ बोला रायपुर/ विधानसभा में कांग्रेस विधायकों द्वारा पत्रकार सुनील नामदेव के साथ की गई धक्कामुक्की और धमकीबाजी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कांग्रेस से पूछा है कि आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि कांग्रेस को विधानसभा में झूठ…
Read Moreपिछड़ा वर्ग को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का दावा झूठा, भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की विरोधी है – सुरेंद्र वर्मा
नगरीय निकायों में पार्षदों के आरक्षण प्रक्रिया के बाद जारी वर्गवार सूची से भाजपा का ओबीसी विरोधी चरित्र प्रमाणित रायपुर/21 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार की बदनीयती के चलते बस्तर सरगुजा संभाग में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग चुनाव लड़ने तरस जाएंगे, मैदानी क्षेत्रों में भी साय सरकार ने ओबीसी वर्ग के अधिकारों के खिलाफ़ षडयंत्र रचा है। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों में आरक्षण को लेकर साय सरकार द्वारा जो संशोधन किया गया है वह छत्तीसगढ़ की बहुसंख्यक आबादी…
Read Moreधर्मांतरण के दबाव में युवक की आत्महत्या भाजपा के कुशासन का आईना, भाजपा और सरकार के संरक्षण में प्रदेश में धर्मांतरण की घटनायें बढ़ गयी – सुशील आनंद शुक्ला
भाजपा खुद धर्मांतरण को बढ़ावा देती है फिर वर्ग संघर्ष करवाती है रायपुर/21 दिसंबर 2024। धर्मांतरण के दबाव के कारण एक युवक के द्वारा की गयी आत्महत्या को कांग्रेस ने दुखद बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि धर्मांतरण के दबाव में युवक की आत्महत्या भाजपा के कुशासन का आईना है। राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश के शहरी एवं मैदानी क्षेत्रों में भी धर्मांतरण की घटनायें बढ़ गयी है। भाजपा खुद धर्मांतरण को बढ़ावा देती है फिर वर्ग संघर्ष…
Read Moreभाजपा के राज में नौकरियां बेची जा रही है, युवा ठगा महसूस कर रहे, आरक्षक भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच करवाया जाये – दीपक बैज
आरक्षक भर्ती घोटाले के लिये गृह मंत्री इस्तीफा दें रायपुर/21 दिसंबर 2024। कांग्रेस ने मांग किया है कि राजनांदगांव आरक्षक भर्ती घोटाला मामले की सीबीआई जांच कराया जाये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के राज में नौकरियां बेची जा रही है, युवा ठगा महसूस कर रहे है। राजनांदगांव आरक्षक भर्ती घोटाले के तार सत्ता के उच्च पदस्थ लोगों तक जुड़े हो सकते है। इस मामले में आरक्षक अनिल रत्नाकर की संदिग्ध मौत तथा उसके हथेली पर लिखे गये नोट्स बताते है कि यह मामला बहुत ही…
Read Moreजशपुर में भाजपा ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा, संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कदम
जशपुर/ जशपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि रायपुर में भाजपा के आला कमान की बैठक में इन नियुक्तियों की घोषणा की गई। यह नियुक्तियां भाजपा के संगठन को और सशक्त बनाने के लिए की गई हैं, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती मिल सके। उन्होंने बताया कि जशपुर शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद भगत,ग्रामीण नेहरू सिंह,मनोरा पंकज जायसवाल,सोनक्यारी प्रभाकर यादव,पंडरापाठ देवलाल भगत,कुनकुरी शहर राजकुमार गुप्ता,ग्रामीण उमेश यादव,तपकरा दिलीप साहू,पंडरीपानी फरसाबहार मुकतेश्वर साय,…
Read Moreपत्रकार वार्ता : अपराध का पर्याय है कांग्रेस, समाज एवं महिलओं को बदनाम करने के लिए कांग्रेस को माफ़ी मांगनी चाहिए – गुरु खुशवंत
खुद अपराध करके अपराध बढ़ने की चिंता जताती है कांग्रेसी – नवीन मार्कंडेय रायपुर। आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की विधायक उत्तरी जांगड़े द्वारा अन्य विधायक उमेश पटेल, राम कुमार यादव, चतुरी नंद, कविता प्राण लहरे की उपस्थिति में बलौदा बाजार की आगजनी की घटना को कांग्रेस का शौर्य उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने कार्यकर्ताओं से ऐसा ही…
Read More