महिलाओं की मेहनत पर भूपेश का महिमामंडन, नकारा सरकार के प्रचारतंत्र के पास अब यही काम रह गया –  विधायक रंजना साहू

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी समाचार में महिला स्वसहायता समहों की उपलब्धियों का श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति को प्रणाम करते हुए उनकी मेहनत और उपलब्धियों से अभिभूत है। महिला सशक्तिकरण के लिए महिला समूहों को प्रोत्साहित करने, संबल देने का अभियान भाजपा सरकार की देन है। भाजपा की सरकार ने लगातार महिला स्वसहायता समूहों को समृद्ध किया। जिसका लाभ प्रदेश…

Read More

मोदीजी की बात देश समझता है, भूपेश को समझ नहीं आती, भाजपा के किसी भी मंडल अध्यक्ष से सीएम बात कर लें, वे उन्हें मोदीजी के भाषण का सार समझा देंगे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसद में दिया भाषण समझ नहीं आने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश मोदी जी की बात समझता है। उनकी बात राहुल गांधी को समझ में नहीं आती तो भूपेश बघेल को समझ में कैसे आ सकती है? यह स्वाभाविक है कि भूपेश जी को विकास और जनता के भले की बातें समझ में नहीं आएंगी। यह कांग्रेस की प्रकृति है कि ऐसा कुछ भी सीएम समझने को…

Read More

जशपुर जिला चिकित्सालय के मातृत्व शिशु वार्ड में अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने का मामला : जिला चिकित्सालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा ने मचाया हंगामा, प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला चिकित्सालय के मातृत्व शिशु वार्ड में अज्ञात नवजात शिशु के शव मिलने पर जिला चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। नवजात शिशु के शव मिलने पर भाजपा नेताओं ने जिला चिकित्सालय पहुंच जमकर हंगामा किया और इसे अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही बताया है। जिला चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था पर बरती गई लापरवाही पर जमकर हमला बोलते हुवे भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय ने अस्पताल प्रबंधन के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाया है और कहा है कि यहां सुरक्षा के…

Read More

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी : आचार संहिता लागू होने से पहले धान खरीदी के लिए बजट जारी करे प्रदेश सरकार – कृष्ण कुमार राय

किसानों को आर्थिक संकट से बचाने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा 2018 में की गई व्यवस्था का दिया उदाहरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहित लागू होने से पहले सरकार से किसानों से धान खरीदी के लिए बजट स्वीकृत करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में राय ने कहा कि वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले तात्कालीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने…

Read More

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों ने शिकायत कर मांग की जांच की !

छत्तीसगढ़ राज्य में जनवरी 2019 से जून 2023 तक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु का आंकड़ा 39,267 है. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर/जशपुर/फरसाबहार : शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के नाम प्रदेश में नवजात शिशुओं की बड़ी संख्या में हो रही मृत्यु के गंभीर विषय पर उचित जांच एवं कार्यवाही की मांग के लिए ज्ञापन दिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव, रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय, दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं जांजगीर…

Read More

प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बदहाली : प्रदेश में अमन पसंद आम नागरिक अब कहीं भी सुरक्षित नहीं रहा – भाजपा

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा – छत्तीसगढ़ तेजी से अपराध की ओर करवट ले रहा है, बलात्कार, मारपीट, लूट, डकैती, अपहरण, मानव तस्करी, हत्या जैसी वारदातें लगातार प्रदेश में जंगलराज कायम हो जाने का ऐलान कर रही हैं. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बदहाली पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा है कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले अब इतने बढ़ चुके हैं कि वे सरेआम चाकूबाजी करके आतंक फैलाने में…

Read More

छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था सुदृढ़, भयमुक्त वातावरण भूपेश सरकार की पहली प्राथमिकता है, अपराध और अपराधियों को संरक्षण देने वाले भाजपाई किस नैतिकता से आरोप लगा रहे हैं – सुरेंद्र वर्मा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने भाजपा के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा नेता लगातार तथ्यहीन आरोप लगाकर छत्तीसगढ़ बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। कभी अपराध को लेकर, तो कभी धान खरीदी को लेकर, नक्सलवाद को लेकर और अब महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर भी झूठ बोल रहे हैं। केंद्रीय गृह विभाग के अधीन एनसीआरबी द्वारा जारी आंकड़ों में बताया गया है कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में छत्तीसगढ़ 16 स्थान पर…

Read More

भ्रष्टाचारियों के राष्ट्रीय संरक्षक है मोदी, मोदी सरकार के भ्रष्टाचार का सबूत आयुष्मान भारत घोटाला – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आयुष्मान भारत योजना को लेकर कैग की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि “न खाऊंगा ना खाने दूंगा“ कहने वाली मोदी सरकार गरीबो के ईलाज के नाम से भी भ्रष्टाचार कर रही है। मोदी सरकार का एक ही मकसद देश के खजाने को चुना लगाना है और भ्रष्टाचारियों को सह देना है। मोदी की भूमिका भ्रष्टाचारियों के राष्ट्रीय संरक्षक के बतौर है। गरीब के नाम से योजना बनाना, घोटाला करना और गरीबो से हर आवश्यक…

Read More

अरविंद नेताम को कांग्रेस ने सब कुछ दिया दलबदल उनकी पुरानी फितरत, समय के साथ कांग्रेस में नये आदिवासी नेतृत्व का उभरना नेताम को पसंद नहीं आ रहा था – सुशील आनंद शुक्ला

आदिवासी समाज का भला चाहने वाला हर व्यक्ति कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ खड़ा रहेगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अरविंद नेताम के कांग्रेस छोड़ने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कांग्रेस ने कहा कि अरविंद नेताम के कांग्रेस से जाने से कांग्रेस पार्टी को कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अरविंद नेताम को कांग्रेस ने सब कुछ दिया दलबदल उनकी पुरानी फितरत है। अरविंद नेताम कांग्रेस का मान-सम्मान पद प्रतिष्ठा सभी कुछ कांग्रेस ने दिया था। अनेकों बार…

Read More

छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था ध्वस्त,कांग्रेस ने धोखेबाजी का कीर्तिमान रचा : छत्तीसगढ़ में महिला अपराधो की पराकाष्ठा हुई राहुल प्रियंका कब आयेंगे – केदार गुप्ता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा है कि मणिपुर हिंसा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की चिंता से पूरा देश इत्तेफाक रखता है। हिंसा किसी भी रूप में एक सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकती, लेकिन पिछले 4 वर्षों से छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ लगातार हो रही हिंसाओं पर एक शब्द उनके मुख से नहीं निकलता, ये दोहरा चरित्र वांछनीय नहीं है। गुरुवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री गुप्ता…

Read More