भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु जिला प्रभारियों की घोषणा भी की रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरीय निकाय चुनाव-2025 हेतु प्रांतीय अपील समिति की घोषणा की है। समिति के संयोजक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल होंगे वहीं चंदूलाल साहू, डॉ. सुभाऊ कश्यप, अशोक बजाज, श्रीमती प्रभा दुबे को समिति का सदस्य बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यश्र श्री देव ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु जिला प्रभारियों की घोषणा भी की है। नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय…
Read MoreCategory: राजनीति
लगातार हार से कांग्रेस में पसरा सन्नाटा,नगरीय निकाय चुनावों से पहले ही कांग्रेस ने हार मानी : भूपेंद्र सवन्नी
भाजपा में संगठन चुनाव संपन्न, नगरीय निकाय की कमिटियां घोषित, वहीं कांग्रेस में कोई हलचल नहीं,भाजपा ने बनाई बढ़त : भूपेंद्र सवन्नी रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी ने निकाय चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि एक तो कांग्रेस नेतृत्व, कार्यकर्ता और मुद्दों के संकट से जूझ रही है, वहीं अब पार्षद पद के दावेदारों के लिए आवेदन के साथ पाँच माह का वेतन जमा करने की अनिवार्यता के बाद कांग्रेस को निकाय चुनावों में उम्मीदवारों के…
Read Moreसरकार कुसुम प्लांट हादसा में मृतक के परिजनों को एक-एक करोड़ और घायलों को 50 लाख मुआवजा दे – धनंजय सिंह ठाकुर
उद्योग एवं श्रम विभाग सेफ्टी जांच करना बंद कर चुका है कुसुम प्लांट हादसा के लिए जिम्मेदार डायरेक्टर के खिलाफ भी एफआईआर हो रायपुर/11 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने मुंगेली जिला के रामपुर गांव के कुसुम स्मेल्टर्स पावर और स्पंज प्लांट हादसा में मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की एवं घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि कुसुम प्लांट हादसा सरकार की लापरवाही के कारण हुआ है। सरकार दुर्घटना में मृतक लोगों के परिजनों को एक-एक करोड रुपए मुआवजा…
Read Moreभाजपा सरकार ने 10 लाख से ज्यादा मनरेगा मजदूरों का नाम काट दिया, लाखों महिलाओं का महतारी वंदन बंद – सुरेंद्र वर्मा
रायपुर/11 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने साय सरकार को मजदूर विरोधी करार देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीने में 10 लाख से ज्यादा मनरेगा के पंजीकृत मजदूरों का नाम दुर्भावना पूर्वक हटा दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा से प्राप्त राशि ग्रामीणों के लिए आजीविका का एक बड़ा साधन है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय छत्तीसगढ़ में 78 लाख से अधिक मजदूर मनरेगा के अंतर्गत पंजीकृत थे, लेकिन वर्तमान में पूरे प्रदेश में केवल 65 लाख मजदूर ही…
Read Moreप्रदेश की आधी आबादी के साथ भाजपा सरकार कर रही है अन्याय – दीपक बैज
पूरे प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष का एक भी पद ओबीसी के लिए आरक्षित नहीं है रायपुर/11 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि पूरे छत्तीसगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष का एक भी पद ओबीसी के लिए आरक्षित नहीं है, जबकि यहां आधी आबादी ओबीसी की है, प्रदेश की आधी आबादी जो अन्य पिछड़ा वर्ग का है उस बहुसंख्यक आबादी के साथ भाजपा की साय सरकार अन्याय कर रही है। पिछड़ा वर्ग को 50 प्रतिशत आरक्षण का दावा करने वाले भाजपाई गायब हैं। भाजपा के ओबीसी…
Read Moreविष्णु के सुशासन पेज से विपक्षी नेताओं की छवि खराब करना भाजपा सरकार की स्तरहीन राजनीति – सुशील आनंद शुक्ला
सीएमओ के ऑफिशियल हैंडल से राजनैतिक पोस्ट लगातार किया जा रहा है भाजपा संगठन कांग्रेस का राजनैतिक मुकाबला नहीं कर पा रहा, सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही रायपुर/11 जनवरी 2025। विष्णु का सुशासन पेज जो कि सरकारी प्रचार तंत्र द्वारा चलाया जाता है, इस पेज से विपक्ष के नेताओं की छवि खराब करने रामायण पात्र आधारित वीडियो पोस्ट किया जाना आपत्तिजनक है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार स्तरहीन राजनीति पर उतर आई है। भाजपा संगठन कांग्रेस का राजनैतिक मुकाबला नहीं…
Read Moreरामायण के पात्रो से राज नेताओं की तुलना कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज करने दिया आवेदन
रायपुर/11 जनवरी 2025। रामायण के पात्रों के आधार पर राजनेताओं की तुलना पर आपत्ति जताते हुये कांग्रेस ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। रिपोर्ट दर्ज कराने कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल थाने गया था तथा आवेदन देकर इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया। कांग्रेस के द्वारा दिये गये आवेदन में कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा vishnu_ka_sushasan इंस्टाग्राम पेज में आईये देखे छ.ग. का रामायण नामक शीर्षक के वीडियो में छ.ग. के वरिष्ठ और सम्मानीत कांग्रेस नेताआें के विरूद्ध आपत्तिजनक विडियो अपलोड कर…
Read Moreसंसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल समिति की बैठक में सम्मिलित हुए सांसद बृजमोहन.
इस बैठक से शिक्षा, महिला और बाल विकास के क्षेत्रों में बेहतर नीतियों और योजनाओं को लागू करने में प्रभावी कदम उठाने का मार्ग प्रशस्त होगा – सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल. नई दिल्ली/ रायपुर : रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को राज्यसभा सचिवालय में आयोजित संसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल समिति की बैठक में भाग लिया। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) और निपुण भारत मिशन को सम्मिलित करते हुए शिक्षा, महिला एवं बाल विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया…
Read Moreउद्योगपतियों को डीजल खरीदी में छूट मिल सकता हैं तो आम उपभोक्ताओं को क्यों नहीं? – धनंजय सिंह ठाकुर
रायपुर/07 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों को डीजल खरीदी में 6.50 रु प्रति लीटर छूट दे सकती हैं तो आम उपभोक्ताओं क्यों नहीं? डीजल, पेट्रोल की महंगाई से हर वर्ग पीड़ित हैं। ऐसे में सरकार को वैट में छूट सभी को देना चाहिये। एक राज्य में डीजल में वैट की दो दरें कैसे हो सकती हैं? सरकार गरीब आदमी, किसान, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी, बस, टैक्सी, होटल व्यवसायी, कार, ट्रैक्टर, सहित डीजल का उपयोग करने वाले आम जनता को भी डीजल…
Read Moreभाजपा सरकार किसानों को धान की कीमत 3100 रु क्विंटल नहीं दे रही, किसानों को धान बेचने के बाद मात्र 2300 रु क्विंटल की दर से भुगतान हो रहा – दीपक बैज
रायपुर/07 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों से 2300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर रही है और उसी दर से किसानों को भुगतान कर रही है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में किसानों से वादा किया था धान के खरीदी 3100 रु क्विंटल की दर से की जाएगी और एकमुश्त भुगतान ग्राम पंचायत भवन में किसानों को नगद किया जाएगा। जो अब तक धान खरीदी के दौरान कहीं देखने को नहीं मिला है, यह किसानों के साथ धोखा…
Read More