समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश अनुसार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित मंत्री जी से मिलिये कार्यक्रम के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमरजीत चावला को समन्वयक तथा डॉक्टर कमल नयन पटेल को सह समन्वयक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से कार्यशील बताई गई है। देखे नियुक्ति आदेश….
Read MoreCategory: राजनीति
पत्थलगांव घटना को लेकर भाजपा कुनकुरी ग्रामीण मण्डल ने ग्राम नारायणपुर में सीएम का किया गया पुतला दहन
समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर/नारायणपुर. आज रविवार को भाजपा व भाजयूमों के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विगत दिनों पत्थलगांव में दशहरा के दिन हुए घटना के विरोध में प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन का कार्यक्रम भाजपा व भाजयुमो मंडल कुनकुरी ग्रामीण में ग्राम नारायणपुर में किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा व भाजयुमो जिला निर्देश के अनुसार भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास नाग के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। सीएम मुर्दाबाद, प्रदेश सरकार हाय हाय आदि…
Read Moreपत्थलगांव हादसे के विरोध में कुनकुरी भाजपा एवं भाजयूमों ने सीएम का जलाया पुतला, घटना को षडयंत्र बताकर सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की…..देखे विरोध प्रदर्शन का वीडियों…
कुनकुरी बस स्टैण्ड में हुआ प्रदर्शन सागर जोशी, समदर्शी न्यूज कुनकुरी. भारतीय जनता पार्टी व भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में कुनकुरी नगर के बस स्टैण्ड में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाया गया। पत्थलगांव में दुर्गा पूजा जुलूस पर चारपहिया वाहन चढ़ाने की घटना के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार व सीएम के विरोध में नारेबाजी करते हुए भूपेश बघेल मुर्दाबाद, कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद आदि नारे लगाये गये और पुलिस प्रशासन पर नशे एवं गौ…
Read Moreपत्थलगांव हादसा : नगरवासियों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दिया धरना, मृतक के परिजन को एक करोड़, घायलों को 50 लाख मुआवजा दे सरकार, मांगें पूरी नही होने तक देंगें धरना
सांसद गोमती साय ने कहां जिस सरकार में पैसे लेकर अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की जाती है उस सरकार में पत्थलगाँव जैसी ही घटना होगी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. जिले के पत्थलगाँव मे शुक्रवार को दुर्गा विसर्जन के दौरान दिल दहला देने वाली घटना के बाद प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी सरकार के खिलाफ खड़ी हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को पत्थलगांव नगरवासियों का साथ देने केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह, रायगढ़ सांसद गोमती साय, भाजपा नेता ओ पी चौधरी, अनुराग सिंह देव, पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह…
Read Moreसांसद गोमती साय ने बगीचा में किया सांसद कार्यालय का उद्घाटन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर. जिले के विकासखंड मुख्यालय बगीचा में नवरात्र पर्व के नवमी तिथि के शुभ अवसर पर सांसद गोमती साय ने भारतीय जनता पार्टी संगठन को मज़बूत बनाने और आम जनता तक सीधे पहुँच बनाने के लिए सांसद कार्यालय का शुभारम्भ किया । कार्यालय उद्घाटन कर श्रीमती साय ने नागरिकों से अनुरोध कर समस्यों से अवगत कराने के लिए कहा ताकि समस्याओं का समाधान हो और केंद्र की योजनाओं का पूरा लाभ नागरिकों को मिल सके।
Read Moreपीड़ित कोरवांओं के ग्राम सरधापाठ पहूंची सांसद, प्रभावितों के लिये व्यवस्था बनाने प्रशासन को दिया निर्देश
कोरवांओं से समस्याओं की ली जानकारी और प्रकट की संवेदना जशपुर/कुनकुरी. रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय जशपुर जिले विकासखंड बगीचा अंतर्गत सरधापाठ क्षेत्र के ग्राम पकरीटोली में पहाड़ी कोरवाओं की उल्टी दस्त से विगत जनवरी 2021 से लगातार हो रही मृत्यु पर गुरुवार को पहाड़ी कोरवा के परिजनों से मुलाकात करने पहुंची और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र संरक्षित जातिवर्ग कोरवाओं के इलाज के लिए क्या व्यवस्था की गई है इसका जायजा भी लिया। जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए सांसद ने प्रशासन को…
Read Moreकोरवाओं की बिमारी से हुई मृत्यु को लेकर प्रबल हुए आक्रामक, जनप्रतिनिधियों पर क्षेत्र की उपेक्षा का लगाया आरोप
कोरवा जनजाति के संरक्षक प्रबल प्रताप ने कहा शासन और प्रशासन मिलकर लूट रहे हैं जशपुर को, भ्रष्ट अधिकारियों को दी चेतावनी समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर. जिले के वनांचल में जबसे उल्टी दस्त से राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कोरवाओं की मौत की खबर आयी है उनके संरक्षक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने शासन और प्रशासन के खिलाफ कड़े तेवर दिखाये है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि जशपुर स्वास्थ्य विभाग के शर्मनाक घोटाला के उजागर होने के उपरांत कोरवाओं की मृत्यु पर प्रशासनिक चुप्पी दर्शाती है कि प्रशासन का…
Read Moreराष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की लगातार हो रही मौतें पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जताई चिंता
नेता प्रतिपक्ष ने 4 पहाड़ी कोरवा जनजातियों के लोगो की मौत पर जताया दुःख समदर्शी न्यूज ब्यूरो रायपुर/जशपुर. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जशपुर जिले के बगीचा तहसील के सरधापाठ पकरीटोली में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा जनजाति के 4 सदस्यों की मृत्यु पर दुःख जताते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों के संरक्षण की दिशा में कुछ भी नहीं कर रही है। यही कारण है कि प्रदेश में लगातार इनकी हो रही मौतों के बाद भी प्रदेश सरकार द्वारा इनके संरक्षण के लिए…
Read Moreचंदा के लिये धर्म को गिरवी रखने का काम कुनकुरी दुर्गा पूजा समिति ने किया है – गोमती साय
विधायक से रावण वध करवाने से पहले उनका कराया जाय जनेऊ संस्कार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. कुनकुरी विधायक उत्तम दान मिंज से कुनकुरी में सनातन धर्म समिति के दुर्गा पूजा उत्सव के अन्तर्गत रावण वध कराए जाने का सांसद गोमती साय ने कड़ा विरोध किया है। दूरभाष पर हुई चर्चा के दौरान सांसद ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चंदा के लिए धर्म को गिरवी रखने का काम किया गया है। उन्होने आगे कहा कि विधायक यू डी मिंज के प्रति समिति के लोगो को…
Read Moreकवर्धा भगवा पताका विवाद : विहिप ने जशपुर जिला मुख्यालय में आयोजित किया हिन्दू आक्रोश धरना प्रदर्शन
प्रदेश सरकार पर लगाया एक पक्षीय कार्यवाही का आरोप प्रदर्शन में कम जुटी भीड़ को भी प्रशासन की रोकटोक का परिणाम बताया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. कवर्धा जिले में घटी घटना के बाद उपजे सामप्रादायिक तनाव एवं प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही एकतरफा कार्यवाही के विरोध में पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा जन आक्रोश धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में जशपुर जिला मुख्यालय में भी जन आक्रोश धरना प्रदर्शन का आयोजन बस स्टैण्ड में किया गया।…
Read More