समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन के चलते बच्चियों से लेकर वृध्दाएं तक दुष्कर्म की शिकार हो रही है, महिलाओं का आत्मसम्मान लहूलुहान हो रहा है। अब तो हालात यह हो गई है कि दुष्कर्म की शिकार बच्चियों के प्रति पुलिस प्रशासन भी संवेदनशील नहीं रह गया है। श्री श्रीवास्तव ने अंबिकापुर में दुष्कर्म की शिकार ऐसी ही एक 14 वर्षीय स्कूली छात्रा द्वारा की गई आत्महत्या को कांग्रेसी शासन का छत्तीसगढ़ के माथे…
Read MoreCategory: राजनीति
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बृजमोहन का सवाल: साढ़े 4 साल से झीरम का सबूत जेब में होने का करते रहे, खुलासा कब करेंगे? बृजमोहन ने कहा मगरमच्छी आंसू बहाते हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा झीरम मामले में भाजपा का हाथ होने की बात कहने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बेहद कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पिछले साढे 4 साल से भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं। इस दौरान उन्होंने क्या किया? किसी पर कार्रवाई क्यों नही की? उनके पास शासन-प्रशासन, सत्ता,पुलिस, एजेंसियां सब कुछ है तो फिर कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा केवल मगरमच्छी आंसू बहा रहे हैं मुख्यमंत्री। बृजमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी कांग्रेस पार्टी…
Read Moreजब तक आरक्षण पर कोई फैसला न हो, पुराने आरक्षण पर नौकरियां दे सरकार – बृजमोहन
नौकरियां न देकर बेरोजगार युवाओं का भविष्य खराब कर रही यह सरकार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आरक्षण विधेयक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ वासियों को गुमराह करने की कोशिश के रहे है। उन्हें भी पता है कि जिस विधेयक के ऊपर राज्यपाल के हस्ताक्षर न हुए हो वो विधेयक न तो विधानसभा में पारित हो सकता है न ही नौवीं अनुसूची में शामिल हो सकता…
Read Moreउत्तर प्रदेश में माफियाओं का हो रहा सफाया, छत्तीसगढ़ में माफियाओं की बढ़ रही धमक – बृजमोहन
कोरबा के गेवरा में फिर रेत माफियाओं ने युवक पर किया प्राणघातक हमला समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रेत माफियाओं द्वारा लोगों पर हो रहे हमले पर चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। बृजमोहन ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज रह नहीं गई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हैं। यहां माफिया राज कायम हो गया है। सभी क्षेत्रों में अलग-अलग माफिया सक्रिय है जिसके चलते छत्तीसगढ़ में भय…
Read Moreरमन सरकार की अकर्मण्यता के कारण अटका था महानदी जल बंटवारा – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्ववर्ती रमन सरकार के अकर्मण्यता और लापरवाही के कारण महानदी जल बंटवारा अटका हुआ था। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महानदी का उद्गम छत्तीसगढ़ में हुआ, इसके जल पर पहला अधिकार छत्तीसगढ़ का है। पूर्ववर्ती रमन सरकार ने महानदी के जल का व्यापक उपयोग करने के लिये कोई दीर्घकालिक कार्ययोजना बना कर बांध का निर्माण नहीं किया, कुछ एक औद्योगिक बेराज को छोड़ दिया जाये तो 15 साल तक महानदी के जल के सरंक्षण के लिये रमन सरकार ने…
Read Moreभाजपा नहीं चाहती आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर हो – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आरक्षण के मामले में भाजपा की नीति मुंह में राम, बगल में छुरी वाली है सदन में जो आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से पास हुआ हैं। वही आरक्षण विधेयक राजभवन हस्ताक्षर हेतु पहुंचती तब भाजपा षड्यंत्र पूर्वक उक्त बिल में हस्ताक्षर होने नहीं देती और आरक्षित वर्ग के पीठ में छुरा घोपती है। आरक्षण के मामले में भाजपा प्रदेश की जनता को धोखा दे रही है। भाजपा को यह डर सता रहे कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनहित के विषय पर पीएम को पत्र लिखते है तो भाजपा विरोध क्यों करती है? – धनंजय सिंह ठाकुर
सुनील सोनी सहित भाजपा के सांसद छत्तीसगढ़ की आवाज उठाते तो पत्र लिखने की आवश्यकता नहीं पड़ती समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की जनता के हित और हक के लिए जब प्रधानमंत्री को पत्र लिखते हैं तब भाजपा विरोध क्यों करती है? अभी पत्र लिखकर आरक्षण विधेयक के साथ पारित संकल्प को लोकसभा के नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग किये हैं तो भाजपा विरोध क्यों कर रही है? सुनील सोनी और भाजपा के सांसद प्रदेश की…
Read Moreभाजपाईयों का रैली लेकर थाने जाना चोरी ऊपर से सीनाजोरी – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा नेताओं द्वारा हेट स्पीच के मामले में रैली लेकर थाने जाना चोरी ऊपर से सीनाजोरी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एक तो भाजपा के नेता सामाजिक विद्वेष भड़काने के लिये सोशल मीडिया जैसे महत्वपूर्ण प्लेटफार्म पर गलत तथ्य और भड़काऊ पोस्ट करते है। जब पुलिस उनसे उनके पोस्ट के संबंध में जवाब मांगने नोटिस भेजती है तो भीड़ ले जाकर दबाव बनाने की गैर कानूनी कोशिश करते है। भाजपा नेताओं ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में राज्य…
Read Moreकांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं की ऐसी दुर्गति के कार्यकर्ता चुनाव में काम करने को तैयार नहीं : संजय श्रीवास्तव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ही आज कांग्रेस और अपनी प्रदेश सरकार से इतना निराश हो चला है कि अब वह चुनाव में कांग्रेस के लिए काम करने को तैयार नहीं है। कांग्रेस प्रभारी के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई पुष्टि का हवाला देकर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस से प्रदेश की जनता के साथ-साथ अब कार्यकर्ताओं की निराशा इस बात की तयशुदा गारंटी है कि अब प्रदेश की कांग्रेस सरकार का सफाया…
Read Moreप्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भूपेश राजनैतिक नौटंकी कर रहे है, संविधान के नियम कानून को ताक पर रखकर भूपेश राजनैतिक स्टंट कर रहे हैं: विकास मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विधानसभा से पारित विधेयक को संविधान के नवमी अनुसूची में शामिल करने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा है कि प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भूपेश बघेल केवल राजनैतिक नौटंकी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता को भ्रमित करने के लिए मुख्यमंत्री अब आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री को पत्र लिख रहे हैं। विकास मरकाम ने भूपेश बघेल से पूछा है…
Read More