समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर धान खरीदी पर भारतीय जनता पार्टी झूठ बोल रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार का धान खरीदी में कोई योगदान नहीं है। धान खरीदी का पूरा का पूरा पैसा राज्य सरकार के द्वारा वहन किया जाता है। राज्य सरकार मार्कफेंड के माध्यम से विभिन्न बैंको से कर्ज लेकर धान खरीदी करती है। किसानों को छत्तीसगढ़ में 2640 रूपये, देश ही नही दुनिया में सबसे ज्यादा कीमत भूपेश सरकार दे रही है। भारतीय जनता पार्टी नेता भ्रम…
Read MoreCategory: राजनीति
मोदी राज में आम जनता पर कर्ज हुआ दुगना, देश पर कर्ज 3 गुना, जनता की बचत घटकर हुई आधी – सुरेंद्र वर्मा
मोदी निर्मित आर्थिक आपदा और मित्र परस्त नीतियों से जनता बदहाल, किसानों की औसत आय 27 रू. प्रतिदिन, मित्र कमा रहे 1600 करोड़ प्रतिदिन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि देश के आमजनता की लगातार गिरती आमदनी और बढ़ते उधारी का मुख्य कारण मोदी निर्मित आर्थिक आपदा है। 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा करके केंद्र में बैठी मोदी सरकार के महालूट के चलते ही देश की जनता की पारिवारिक बचत ऐतिहासिक रूप से न्यूनतम स्तर, जीडीपी…
Read Moreकांग्रेस की विभिन्न समितियों की बैठक संपन्न : प्रभारी कुमारी सेलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, वरिष्ठ नेताओं ने लिया बैठक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस की विभिन्न चुनाव समितियों की बैठक राजीव भवन में संपन्न हुई। बैठक में प्रभारी कुमारी सेलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित वरिष्ठ नेतागण शामिल हुये। 6 समितियों में प्रोटोकॉल समिति, अनुशासन समिति, संचार समिति, योजना एवं रणनीति समिति, घोषणा पत्र समिति, चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में विधानसभा चुनावों के लिये विभिन्न समितियों के काम काज की विस्तृत समीक्षा की गयी तथा रणनीति और कार्ययोजना बनाई गयी। प्रोटोकॉल समिति के…
Read Moreछत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया भूपेश बघेल ने, भूपेश बघेल के गढ़बो छत्तीसगढ़ में बालिकाए सुरक्षित नहीं, एडिशनल एसपी के ऑफिस के नीचे बलात्कार कहां है पुलिस – बृजमोहन अग्रवाल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर में नाबालिक बालिका के साथ 3 लोगों द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नीचे, भीड़भाड़ वाले जय स्तंभ चौक में, राजधानी के हृदय स्थल में हुए, सामूहिक बलात्कार की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल ने पौने 5 साल में छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है छत्तीसगढ़ में अब बालिकाएं भी सुरक्षित नहीं है। श्री अग्रवाल ने कहा है कि सुकमा में आदिवासी नाबालिक छात्रा, बीजापुर में आदिवासी महिला…
Read Moreभूपेश की लबरा सरकार उन्हीं के डबरों में डूबेगी : परिवर्तन यात्रा में प्रदेश के पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल की गर्जना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, धमतरी छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की लबरा भूपेश सरकार यहां के डबरों में डूब जाएगी। फिर चाहे वह सड़क के डबरे हो या घोटालों के, अपराध के डबरें हो या अव्यवस्था के, इस सरकार का डूबना तय है। डबरा में तो बहुत पानी होता है, इस सरकार को तो चुल्लूभर पानी में डूब जाना चाहिए। वे गांधी चौक में परिवर्तन यात्रा के दौरान उमड़ी विशाल जन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि…
Read Moreयूपी की करारी हार प्रियंका अब तक भूली नहीं – बृजमोहन अग्रवाल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रियंका गांधी के वक्तव्य पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ विकास की राजनीति करती है और कांग्रेस विनाश की राजनीति करती है। यही सब उनकी सरकार छत्तीसगढ़ में कर रही है। शहर में 17 साल की नाबालिग युवती से बलात्कार हो रहा हो जाता है, रक्षाबंधन पर बलात्कार, शिक्षिका से बलात्कार। समझ नहीं आ रहा कांग्रेस सरकार इस प्रदेश को कि अंधेरे में ले जा रही है। कानून व्यवस्था…
Read Moreकांग्रेस सरकार के पास सड़क के गड्ढे भरने पैसे नहीं, चुनाव देखकर फ्लाईओवर बनाने की बात कर रहे- बृजमोहन
भाजपा विकास की तथा कांग्रेस विनाश की राजनीति करती है – बृजमोहन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस को विकास की याद आई है। इतने दिनों तक कुंभकरण की तरह गहरी नींद में सो रहे थे। छत्तीसगढ़ की सड़कें खस्ताहाल है। राजधानी रायपुर में इतने गड्ढे है कि राहगीर हादसे के शिकार हो रहे हैं। पांच साल में ये सरकार गड्ढे तक नहीं भर पाई, अब ये फ्लाईओवर बनाने के सपने दिखा रहे हैं। जनता ने इस बार भाजपा सरकार बनाने तय कर लिया है। इसलिए कांग्रेसियों…
Read Moreभारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर में राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भा.प्र.सं. रायपुर ने “फार्माकोविजिलेंस में जनसामान्य के विश्वास को बढ़ावा देना” विषय पर राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का आयोजन किया। यह भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्लू) द्वारा एक पहल है। 21 सितंबर, 2023 को, 3:30 बजे पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टर भा.प्र.सं रायपुर आए और फार्माकोविजिलेंस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अतिथि वक्ता डॉ. नितिन आर. गायकवाड़, प्रोफेसर और फार्माकोलॉजी विभाग के हेड, समन्वयक, एएमसी, एआईआईएमएस रायपुर, संग डॉ. योगेंद्र केचे, अतिरिक्त प्रोफेसर, फार्माकोलॉजी, एआईआईएमएस रायपुर और डॉ. पुगाजेंथन थंगराजू, अतिरिक्त…
Read Moreप्रियंका गांधी रेप पीडिता के परिजनों से क्यों नहीं मिली, भिलाई के सरकारी आयोजन में शामिल होना जरूरी समझा – धरमलाल कौशिक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में घोटाले की सरकार और गुंडा राज चल रहा है। पूरे प्रदेश में कोल मफिया, रेत मफिया, शराब मफिया इसके अलावा जितने प्रकार के अनैतिक कृत्य हो रहे है। प्रदेश सरकार के संरक्षण में जारी है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री कौशिक भूपेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस के दिन जशपुर के बगीचा में एक शिक्षिका के साथ गैंगरेप की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि भूपेश…
Read Moreराजधानी में नाबालिग किशोरी के साथ हुआ गैंगरेप प्रदेश की कांग्रेस सरकार के नाकारापन का शर्मनाक उदाहरण : प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू का तीखा हमला – वहशी दरिंदों ने किशोरी की अस्मिता को लहूलुहान किया लेकिन बघेल से लेकर प्रियंका तक सबने मुँह में दही जमा रखा है
रंजना ने पूछा : ‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’ जैसी जुमलेबाजी करने वालीं प्रियंका क्या लहूलुहान होती नारी अस्मिता को सियासी नफा-नुकसान के तराजू पर तौलने में यकीन करने लगी हैं? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रंजना साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस शासनकाल में मासूम बच्चियों से लेकर वृद्ध महिलाओं तक की अस्मिता कहीं सुरक्षित नहीं रह गई है। श्रीमती साहू ने कहा कि राजधानी के बीचो-बीच जयस्तंभ चौक के करीब एएसपी दफ्तर के पास मल्टीलेवल पार्किंग में एक नाबालिग…
Read More