Category: राजनीति

  • उप मुख्यमंत्री बनने के बाद टीएस बाबा का प्रथम जशपुर प्रवास : युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रूफ़ी खान ने कार्यकर्ताओं के साथ चराईडांड चौक पर किया भव्य स्वागत

    उप मुख्यमंत्री बनने के बाद टीएस बाबा का प्रथम जशपुर प्रवास : युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रूफ़ी खान ने कार्यकर्ताओं के साथ चराईडांड चौक पर किया भव्य स्वागत

    लगाये टीएस बाबा जिंदाबाद के नारे, फोड़े पटाखे

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

    कुनकुरी: उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन टी एस सिंहदेव के आज जशपुर जिला आगमन पर चराईडांड चौक में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद टीएस बाबा निजी दौरे पर सोगडा आश्रम के लिये रवाना हुए। इससे पहले टीएस बाबा का बगीचा में भी कांग्रेसियों ने स्वागत किया।

    छतीसगढ़ के नए उप मुख्यमंत्री क़े रूप में आज पहली बार जशपुर दौरे पर निकले टीएस सिंहदेव का काफिला अम्बिकापुर से बगीचा होते हुए लगभग 12ः00 बजे कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के चरईडाँड़ चौक पहुंचा, जहां युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रुफ़ी खान ने समर्थकों के साथ पटाखे फोड़कर नारेबाजी करते हुए जोरदार स्वागत किया। टीएस सिंहदेव ने सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

    यूथ कांग्रेस कुनकुरी विधानसभा अध्यक्ष रुफ़ी खान ने जानकारी देते हुए बताया कि टी एस बाबा उप मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार जशपुर जिला प्रवास पर आये है उनके इस प्रवास से कांग्रेस संगठन एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अपूर्व उत्साह व्याप्त है। सभी ने उनका भव्य स्वागत किया है।

    श्री सिंहदेव अम्बिकापुर से सोगड़ा आश्रण निजी कार्यक्रम के अन्तर्गत आये है, इसके उपरांत उनके सामरबहार स्थित कैलाश गुफा भी जाने के संबंध में जानकारी मिली है जिसके उपरांत उनका पुनः अम्बिकापुर लौट जाने का कार्यक्रम निर्धारित है।

  • मोदी राज में देश की अर्थव्यवस्था तबाही की ओर, अयोग्य और निकम्मी मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को गर्त की ओर ले जा रही, मनमोहन सिंह को तंज कसने वाले मोदी भी अब मानेंगे प्रधानमंत्री और रूपये के गिरने की होड़ लगी है – दीपक बैज

    मोदी राज में देश की अर्थव्यवस्था तबाही की ओर, अयोग्य और निकम्मी मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को गर्त की ओर ले जा रही, मनमोहन सिंह को तंज कसने वाले मोदी भी अब मानेंगे प्रधानमंत्री और रूपये के गिरने की होड़ लगी है – दीपक बैज

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    मोदी सरकार के कुप्रबंधन के कारण देश की अर्थव्यवस्था तबाही की ओर जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार के निकम्मेपन का बढ़ता स्तर भारतीय मुद्रा को इतिहास के सबसे निचले स्तर तक गिरा चुका है। मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था नहीं संभाल पा रही है। आजादी के बाद भारतीय रूपया अपने सबसे निचले पायदान पर है। आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपये की कीमत 82.25 रू. हो गई है। 75 साल में रूपया इतना कभी नहीं गिरा। जब यूपीए सरकार में रूपया गिरा था तो पीएम मोदी इसको लेकर मखौल किया करते थे। मोदी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर टिप्पणी करते हुये कहा था कि प्रधानमंत्री और रूपये में गिरने की होड़ लगी है। आज जब भारतीय रूपया अब तक के सबसे नीचे के पायदान पर है तब भी क्या मोदी अपने बयान पर कायम है? क्या आज भी रूपया और प्रधानमंत्री में नीचे गिरने की होड़ लगी हुई है? मोदी सरकार में भारतीय रूपये आईसीयू में चला गया है। अब यह भाजपा के मार्गदर्शक मंडल की उम्र को भी क्रॉस कर गया है। आखिर इसकी वजह क्या है? रूपया सबसे निचले स्तर पर आ गया है। मोदी सीएम होते तो सरकार पर निशाना साधते और देशद्रोही बता देते लेकिन पीएम मोदी चुप है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कोविड आने से पहले ही 2017 में नोटबंदी और जीएसटी के प्रभाव से देश में कैशफ्लो में 77 प्रतिशत तक कमी आ चुकी थी। उल्टी दिशा में तेजी से भाग रही अर्थव्यवस्था के लिये मोदी सरकार पूंजीवादी, मुनाफाखोरी और गलत आर्थिक नीतियां ही जिम्मेदार है। अपने चंद पूंजीपति मित्रों को मुनाफा पहुंचाने कोल, पेट्रोलियम, खाद्य तेल जैसे आवश्यक वस्तु का देश के भीतर उत्पादन कम करके आयातित महंगे उत्पादों को खपाने का कुत्सित प्रयास मोदी सरकार कर रही है और इसी कारण लगातार भारतीय रूपया टूट रहा है। सदियों से बांग्लादेश को निर्यात किए जाने वाला चावल भी अब बंद हो गया है। कॉटन यार्न का निर्यात भी तेजी से घटा है। मोदी राज में आयात दिनों-दिन बढ़ रहा है और निर्यात कम हो रहा है जिसके चलते वैश्विक व्यापार संतुलन बिगड़ रहा है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 2014 में जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब भारतीय मुद्रा 58 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर था। आज भारतीय मुद्रा 82.25 डॉलर के स्तर तक गिर चुका है। मोदी सरकार के 9 साल के शासनकाल में भारतीय मुद्रा लगभग 20 रुपये प्रति डॉलर गिर चुका है। भाजपा ने हमेशा से ही कांग्रेस द्वारा निर्मित देश के आधारभूत ढांचे को खोखला करने का काम किया है। भाजपा राज में एक तरफ मोदी सरकार के खरबपति मित्रों की आय बढ़ती जा रही है और दूसरी तरफ भारतीय अर्थव्यवस्था को ग्रहण लगते जा रहा है। उद्योगपतियों के उंगलियों पर बेशर्मी से नाच रही मोदी सरकार द्वारा निर्मित महंगाई जनता को लगातार नोच खा रही है।देश में हर रोज गरीबों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, हर रोज किसी न किसी उपक्रम पर ताला लग रहा है, प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने की बात करने वाली सरकार में हर रोज सैकड़ों लोग बेरोजगार हो रहे हैं। भारतीय मुद्रा दिन-ब-दिन कमजोर होता जा रहा है। अयोग्य और निकम्मी मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को गर्त की ओर ले जा रही है।

  • बृजमोहन अग्रवाल ने किया विधायक निधि से निर्मित महामाई पारा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण.

    बृजमोहन अग्रवाल ने किया विधायक निधि से निर्मित महामाई पारा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण.

    महामाई पारा के लिए साढ़े 4 साल में सरकार ने कोई काम किया हो तो बताएं, रायपुर को कबाड़ बना दिया कांग्रेस ने – बृजमोहन अग्रवाल

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भाजपा विधायक पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने महामाया मंदिर वार्ड अंतर्गत महामाई पारा में विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया व इस अवसर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 4 सालों में कांग्रेस ने रायपुर शहर को कबाड़ बना दिया है। चारों तरफ सड़के खुदी हुई है,  लोगों को पानी नहीं मिल रहा है, दूसरी ओर शहर में किए गए सौंदर्यीकरण के सारे सामान या तो कबाड़ी चोरी करके ले जा रहे है या काटकर उसे फेंक रहे हैं। शहर के इस दुर्गति के लिए यह सरकार पूरी तरह जिम्मेदार हैं।

    श्री अग्रवाल ने कहा कि अभी साल भर पहले ही महामाई मंदिर वार्ड में ब्रह्मपुरी, कैलाशपुरी, महामाया मंदिर, ढिमरा पारा, पटेल पारा, प्रोफेसर कॉलोनी, परशुराम नगर, मठपारा, बजरंग चौक में ढाई करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि से सड़कों का डामरीकरण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया था। नगर निगम ने इन सड़कों की भी बेदर्दी से खुदाई कर दी आज पूरा वार्ड गड्ढों में तब्दील है, और ये सरकार सोई हुई है।

    श्री अग्रवाल ने कहा कि पिछले साढे 4 सालों में शहर का विकास अवरूद्ध हो गया है। इस सरकार ने ना तो सड़क बिजली पानी पर ध्यान दिया और न हीं शहर के विकास पर। इन्होंने गरीबों के सर से छत तक छीन लिया है। महामाया पारा वार्ड के हजारों गरीब लोगों को पक्के आवास से वंचित कर दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना का जो आवास आपको मिलना था उसको भी ये भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने नहीं दिया।

    कार्यक्रम को रामकृष्ण धीवर, मनोज वर्मा  पार्षद श्री मति सरिता वर्मा, ने भी संबोधित किया।

    कार्यक्रम में पार्षद शालिक ठाकुर, मोहन एंटी, डाक्टर  बिहारी लाल साहू, बृजेश पांडेय, नरेंद्र यादव, चूड़ामणि निर्मलकर, आशीष धनगर, राकेश सिंह, गौरी यदु, गीता  ठाकुर, अंबर अग्रवाल, रति राम साहू, अभिषेक तिवारी, संजय सिंह, किशोरी

    विश्वकर्मा, अविनाश देवांगन, लव यदु, मोहन वंशी, कुंज लाल यदु, गजानंद धीवर, अजय वंशी, संदीप धीवर, सुधीर सपहा, अगनू धीवर, सुधीर यादव, ममता शर्मा, राज गायकवाड, लव, मुकेश यादव, राकेश सिंह जी,ममता यादव, गौरी यादव, विक्रम ठाकुर, अग्नू, बबलू धीवर सहित सैकड़ों की संख्या में वार्ड वासी महिलाएं एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

  • हितग्राही कार्ड के माध्यम से कांग्रेस पार्टी का 56 लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य : यूथ कांग्रेस ने कुनकुरी नगर में विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान के नेतृत्व में शुरू किया अभियान

    हितग्राही कार्ड के माध्यम से कांग्रेस पार्टी का 56 लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य : यूथ कांग्रेस ने कुनकुरी नगर में विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान के नेतृत्व में शुरू किया अभियान

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस 2 करोड़ वोटर्स तक ले कर जाएगी हितग्राही अभियान, सबको सरकारी योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

    कुनकुरी : नगर पंचायत कुनकुरी  के वार्ड क्रमांक 6 में विधानसभा कुनकुरी के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रूफी खान ने हितग्राही अभियान की शुरुआत की। छत्तीसगढ़ विकास मॉडल को हर एक व्यक्ति तक ले जाने के लिए हितग्राही कार्ड अभियान चालू किया हैं। प्रदेश में एक भी व्यक्ति अगर सरकारी योजना का हितग्राही नहीं बन पाया तो उनको जोड़ने का अभियान है हितग्राही कार्ड अभियान। 9090029090 रजिस्ट्रेशन नंबर लॉन्च करके लोगों तक डिजिटली भी पहुंच रही है सरकार। इस बार का चुनाव कांग्रेस पार्टी विकास के मुद्दे पर, अपनी सरकार के कामकाज पर लड़ने जा रही है। हितग्राही कार्ड कैंपेन कांग्रेस पार्टी के डोर टू डोर भेंट मुलाकात का शुभारंभ है। इस अभियान के शुभारम्भ में युवा कांग्रेस के समस्त साथी मौजूद थे।

    हितग्राही कार्ड के जरिए कांग्रेस ने 56 लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा

    कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत कुनकुरी अन्तर्गत युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रूफी खाना ने हितग्राही अभियान की शुरुआत की। छत्तीसगढ़ विकास मॉडल को हर एक व्यक्ति तक ले जाने के लिए हितग्राही कार्ड अभियान शुरू किया है। रूफी खान ने कहा कि हितग्राही अभियान प्रदेश में एक भी व्यक्ति अगर सरकारी योजना का हितग्राही नहीं बन पाया तो उनको जोड़ने का अभियान है।

    रमन सरकार का 15 वर्ष का कार्यकाल अनेक घोटालों के लिए जाना जाता है, वहीं भूपेश सरकार अपनी हितकारी योजनाओं के लिए। इस बार का चुनाव कांग्रेस पार्टी विकास के मुद्दे पर, अपनी सरकार के कामकाज पर लड़ने जा रही है। हितग्राही कार्ड कैंपेन कांग्रेस पार्टी के डोर टू डोर भेंट मुलाकात का शुभारंभ है। कांग्रेसियों ने हितग्राही कार्ड भूपेश है तो भरोसा है लांच किया है। वहीं एक ऐसा एप भी लांच किया गया जिससे रजिस्ट्रेशन के बाद कोई भी हितग्राही सरकारी योजना का लाभ उठा सकेंगे।

    विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान में आगे बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हितग्राही कार्ड भूपेश है तो भरोसा है लांच किया गया। हमारी सरकार किसान, शिक्षा,युवा, महिला, आदिवासी, स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्र में लोगों के लिए काम कर रही है। आज किसान ऋण माफी, प्रति क्विंटल धान में बढ़ोत्तरी, बिजली बिल हाफ योजना से खुश हैं। 25 सौ रुपए बेरोजगारी भत्ता भी हमारी सरकार दे रही है। घोषणा पत्र की आड़ में भाजपा के लोग कांग्रेस सरकार को केवल बदनाम कर रहे हैं। इससे पहले की भाजपा सरकार अपनी घोषणाओं को पूरा नहीं किया इसलिए जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया। केंद्र में मोदी सरकार आज मंहगाई पर चुप हैं। लोगों की जेब से पैसा निकालने का काम मोदी कर रहे हैं। जबकि भूपेश सरकार किसानों की जेब मे पैसा डालने का काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के जन जन का जीवन बेहतर बनाने के लिए संकल्पित है। कांग्रेस सरकार सभी घोषणा को पूरा कर चुके हैं।

    गोबर खरीदी योजना से छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा है। कांग्रेस सरकार ने कर्ज माफ कर किसानों को बहुत बड़े आर्थिक समस्या से बचाया। नरुवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी योजना से छग का पूरे विश्व में मान बढ़ाया। गोबर खरीदकर किसानों ने बहुत पैसा कमाया। साथ ही मवेशी को पालने में लोगों की रुचि बढ़ी। उन्होंने कहा कि सरकार गोधन न्याय योजना के जरिए ग्रामीणों को पशुपालकों से 2 रुपए प्रति किलो गोबर और 4 रुपए प्रति लीटर गौमूत्र खरीद रही है। प्रदेश सरकार आने वाले चुनाव में यूथ कांग्रेस के युवाओं को योगदान देने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने जा रही है।

  • भाजपा पार्षद दल ने शहर की ख़स्ताहाल सड़कों को उजागर करने पैदल चल कर महापौर का पोल खोल अभियान चलाया : शहर भर में गढ्ढे और अवैध ठेले, महापौर की पोल खुली – नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे

    भाजपा पार्षद दल ने शहर की ख़स्ताहाल सड़कों को उजागर करने पैदल चल कर महापौर का पोल खोल अभियान चलाया : शहर भर में गढ्ढे और अवैध ठेले, महापौर की पोल खुली – नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर            

    रायपुर : आज भाजपा पार्षद दल ने शहर की ख़स्ताहाल सड़कों को उजागर किया। मालवीय रोड,सदर बाज़ार,सत्तू बाज़ार आज़ाद चौक तक पैदल चल कर महापौर का पोल खोल अभियान चलाया.

    नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने पूरे शहर की सडकों को खोद खोद कर इतनी दुर्गति कर दी है कि उसमें पैदल चलना और गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है । शहर भर में अवैध ठेले की भरमार है.आज भाजपा पार्षद दल ने नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, उप नेता मनोज वर्मा के नेतृत्व में ज्यस्तम्भ चौक से मालवीय रोड, सदर बाजार , सत्ती बाजार होते आमापारा चौक तक पोलखोल अभियान की शुरूआत करते हुए पैदल मार्च निकाल कर सड़कों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सड़क तो नही गढ्ढे ही गढ्ढे , कीचड़ और धूल की परतों के बीच कहीँ कहीं सड़क भी दबी कुचली सहमी सी दिखाई पड़ी की मानो कब उस पर कुदाल चल जाये और वह गढ्ढों में तब्दील हो जाये ।

    भाजपा पार्षद दल ने जब मालवीय रोड , सदर बाजार में पैदल मार्च निकाला तो देखा कि गढ्ढों में तब्दील सड़कों में हिचकोले खाते  दुपहिया , चारपहिया वाहन बड़े धीरे धीरे चल रहे हैं कुछ की गाड़ियां भी फँस रही थी । कुछ दोपहिया महिला वाहन चालकों ने रुक कर पार्षद दल को कहा कि बारिश में सडको की खुदाई नगर निगम को नही करवाना चाहिए हम लोग रोज परेशान हो रहे हैं । गोलबाजार के व्यापारी और मालवीय रोड के भी कुछ व्यापारियों ने भी बताया कि हमारा धंधा इन गढ्ढो के कारण प्रभावित हो रहा है हमारी शिकायत की कोई सुनवाई नहीं हो रही है ना जाने इन गढ्ढों से कब मुक्ति मिलेगी ।

    भाजपा पार्षद दल को सबसे ज्यादा सडको की दुर्दशा चिकनी मन्दिर से सिटी कोतवाली , सदर सददानी चौक से सत्ती बाजार जाने वाली सड़कों में देखने को मिली जहां 8 – 8 फिट की चौड़ाई में सड़क दलदल में परिवर्तित हो गई है जिसमें चलने से पैर अंदर मिट्टीयों में 4 – 5 इन्च तक दब रहा था । यही महापौर एजाज ढेबर की प्रगति यात्रा है जो शहर की दुर्गति को प्रगति में कर घूम रहे हैं ।

    ज्यस्तम्भ चौक से 11.30 बजे निकली भाजपा पार्षद दल की पोलखोल यात्रा 1.30 बजे आमापारा चौक में आकर समाप्त हुई जिसमें भाजपा शहर अध्यक्ष जयंती पटेल , नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे , उपनेता मनोज वर्मा , सूर्यकान्त राठौड़ , मृत्युंजय दुबे , प्रमोद साहू , सीमा कन्दोई , कमलेश वर्मा,विश्वदिनी पांडे सरिता दुबे , अमर बंसल , भोला साहू  , रजयन्त ध्रुव, रोहित साहू , सावित्री साहू , टेशू साहू , कामिनी देवांगन , गोदावरी साहू , तिलक पटेल , नारद कौशल अन्य पार्षद मण्डल कार्यकर्ता, पदाधिकारी भी शामिल थे अब 7 अगस्त को 11.30 बजे भाजपा पार्षद दल की अगली पोलखोल अभियान की शुरुआत होगी ।

  • राहुल गांधी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गयी राहत देश के लोकतंत्र की जीत है, सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, राहुल गांधी देश के आम आदमी की मजबूत आवाज है – दीपक बैज

    राहुल गांधी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गयी राहत देश के लोकतंत्र की जीत है, सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, राहुल गांधी देश के आम आदमी की मजबूत आवाज है – दीपक बैज

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गयी राहत देश के लोकतंत्र की जीत है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी सच की लड़ाई लड़ रहे है। राहुल गांधी देश के आम आदमी की मजबूत आवाज है। उन्होंने लोकतंत्र में सवाल पूछने के जज्बे को जिंदा रखा है। सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत अकेले राहुल गांधी को राहत नहीं है यह भारत के प्रजातंत्र और देश की संसदीय प्रणाली को मिली राहत है। इस मामले में राहुल गांधी को लक्ष्य करके देश के लोकतंत्र और संसदीय प्रणाली के मूल्यों पर प्रहार करने की कोशिश की गयी थी।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी महात्मा गांधी के रास्ते पर चल रहे है। उनकी लड़ाई सत्य की लड़ाई है। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, यह सिर्फ राहुल गांधी की व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। यह देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। देश के आम आदमी की लड़ाई है। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करवा कर भाजपा देश में तानाशाही लाना चाह रही थी। कांग्रेस देश के प्रजातंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। मोदी सरकार के अडानी प्रेम रिश्तो को लेकर लगातार राहुल गांधी ने सवाल उठाएं है। इससे घबराई मोदी सरकार राहुल गांधी को चुप कराने का षड्यंत्र रच संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही हैं।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार असहमति और सच की आवाज को दबाने तानाशाही करती है। मोदी सरकार घोटाले बाजों को संरक्षण दे रही। सच कहने वाले की सदस्यता रद्द करने का षड़यंत्र रचा जाता है। भगोड़ो को पकड़ने का साहस नहीं, घोटाले बाज की जांच की हिम्मत नहीं है, विपक्ष के नेता का मुंह बंद करने साजिशे रची जाती है। आज भी यह सवाल खड़ा हुआ है कि एलआईसी और एसबीआई के करोड़ो निवेशकों का पैसा मोदी सरकार ने जोखिम में क्यों डाला? देश का पूरा विपक्ष जब अडानी के घोटाले की जांच की मांग कर रहा था तो मोदी सरकार जांच से क्यों डर रही थी? जांच से किस खुलासे का भय मोदी को सता रहा है? कौन बेनकाब हो जायेगा किसकी प्रतिमा खंडित होने का भय भाजपा सरकार को सता रहा है?

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि आज मणिपुर की अशांति के बारे में संसद में चर्चा नहीं होने दी जाती, सरकार जो मुफीद लगेगा उसी पर बहस होगी जो सरकार के खिलाफ होगी उस पर बात ही नहीं होगी यह चरित्र तो देश के लोकतंत्र को खत्म करने वाला है।

  • छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता : पांच सालो में मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ से वसूला 4.61 लाख करोड़, राज्य को दिया 1.37 लाख करोड़, केन्द्र को राज्य देता ज्यादा है और मिलता कम है, आज भी राज्य को केन्द्र से 55,000 करोड़ रू. लेने है

    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता : पांच सालो में मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ से वसूला 4.61 लाख करोड़, राज्य को दिया 1.37 लाख करोड़, केन्द्र को राज्य देता ज्यादा है और मिलता कम है, आज भी राज्य को केन्द्र से 55,000 करोड़ रू. लेने है

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर  

    पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के छत्तीसगढ़ नेता बार-बार राज्य पर अहसान जता रहे है कि राज्य, केंद्र के सहयोग पर चल रहा है, आज भी पत्रकार वार्ता में भाजपा ने केंद्रीय सहायता पर अहसान जताया है। जबकि हकीकत है केंद्र, राज्य को देता कम है, राज्य से वसूलता ज्यादा है।

    छत्तीसगढ़ से केन्द्र को विभिन्न मदो से सेन्ट्रल, जीएसटी, इनकम टैक्स, पेट्रोलियम पदार्थो पर सेन्ट्रल एक्साईज, कोल खनन, आयरन ओर बाक्साईट टिन के खनन से तथा रेल भाड़ा से पिछले पांच वर्षो में 461908.66 करोड़ रू. वसूला है। इन पांच वर्षो में राज्य के हिस्से में 192190.76 करोड़ रू. मिला। वसूली गयी राशि से 269717.93 कम मिला। इसमें भी विभिन्न मदो में केन्द्र राज्य के हिस्से का 55000 हजार करोड़ रू. अभी तक नहीं दिया है। कुल राशि राज्य को मात्र 137190.76 करोड़ ही मिली है। जितना केंद्र से मिला है उससे ज्यादा 1.70 लाख करोड़ तो कांग्रेस सरकार ने अकेले किसानों के ऊपर खर्च किया है।

    विगत 5 वर्षो में केन्द्र से छत्तीसगढ़ को औसतन हर साल मिले मात्र 27438 करोड़ और छत्तीसगढ़ से केन्द्र द्वारा वसूली औसत हर साल 92382 करोड़ अर्थात छत्तीसगढ़ से कुल वसूली का 29.7 प्रतिशत ही छत्तीसगढ़ को मिला है। विगत 5 वर्षो में छत्तीसगढ़ से केन्द्र द्वारा कुल वसूली का 70.3 प्रतिशत केन्द्र की मोदी सरकार के पास।

    छत्तीसगढ़ उत्पादक राज्य है स्टील सीमेंट के उत्पादन में अग्रणी होनेके साथ ही कोयला, बॉक्साइट, आयरनओर और टीन के खनन में भी अग्रणी राज्य जीएसटी लागू होने से उत्पादक राज्यों को होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति 30 जून 2022 से बंद कर दी गई है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार जीएसटी क्षतिपूर्ति के लिए लगाए जाने वाला है जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर 31 मार्च 2026 तक वसूलेगी। अर्थात वसूली मार्च 2026 तक जारी रहेगी लेकिन देनदारी 30 जून 2022 से बंद है?

    केंद्र की मोदी सरकार ने लगभग सभी केंद्रीय योजनाओं में केंद्रास कम करके उसी अनुपात में राज्यांश बढ़ा दिए गए, अर्थात्  राज्यों पर आर्थिक बोझ बढ़ा।

    सेंट्रल एक्साइज में कटौती करके उसी अनुपात में सेस लगाया गया, ताकि उस केंदीय कर की वसूली पर जो 41 परसेंट हिस्सा राज्यों को दिया जाता है उससे वंचित किया जाए, सेस की राशि में राज्यों का कोई हिस्सा नहीं होता।

    स्पष्ट है कि केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी का रवैया सहकारी संघवाद और राज्यों के आर्थिक हितों के खिलाफ है।

    A. विगत 5 वर्षों में केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ से कुल वसूली/ कमाई

    1. CGST छत्तीसगढ़ से वसूला गया सेंट्रल जीएसटी

    2018-19   8950

    2019-20   9422

    2020-21   9627

    2021-22 13022

    2022-23 13966

    …………………………………………….

    कुल 5 साल में – 54987 करोड

    …………………………………………….

    2. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स द्वारा घोषित छत्तीसगढ़ से संग्रहण के वर्षवार आंकड़े(इनकम टैक्स)

    2017-18 4998.11

    2018-19 5272.04

    2019-20 5008.88

    2020-21 4451.08

    2021-22 7782.70

    …………………………………………….

    कुल   –   27012.81 करोड़

    …………………………………………….

    3. पेट्रोलियम उत्पाद पर सेंट्रल एक्साइज 2014 की तुलना में पेट्रोल पर 203 परसेंट और डीजल पर 530 परसेंट बढ़ाया गया। कुल वसूली वर्षवार निम्नानुसार हैं

    2018-19   2.8 लाख करोड़

    2019-20   2.9 लाख करोड़

    2020-21 3.71 लाख करोड़

    2021-22 4.3 लाख करोड़

    2022-23 4.5 लाख करोड़

    …………………………………………….

    कुल   18.21 लाख करोड़

    …………………………………………….

    इसमें से छत्तीसगढ़ से 4.6 प्रतिशत अर्थात्  83766 करोड़ (5 वर्ष में)

    4. कोल खनन में विगत वर्ष बेस प्राइस पर 14 प्रतिशत के रूप में 2024 करोड़ अर्थात् केंद्र को छत्तीसगढ़ से कोयले से कमाई 18025.57 करोड़ प्रतिवर्ष अर्थात विगत 5 वर्षों में 90142.85 करोड़

    5. आयरनओर, बॉक्साइट, टीन इत्यादि खनन से 20000 करोड़ प्रतिवर्ष अर्थात् विगत 5 वर्षों में 100000 लाख करोड़

    6. केवल बिलासपुर जोन से रेलवे को शुद्ध मुनाफा 20 हजार करोड़ से 22 हजार करोड़ प्रतिवर्ष अर्थात् विगत 5 वर्षों में 106000 करोड़

    इस प्रकार केंद्र की मोदी सरकार द्वारा विगत 5 वर्षो में छत्तीसगढ़ से कुल अर्जित आय

    1. सेंट्रल जीएसटी 54987 करोड़

    2. प्रत्यक्ष कर (आयकर) 27012.81

    3. पेट्रोलियम   83766

    4. कोयला       90142.85

    5. आयरन/टीन/बॉक्साइट 100000

    6. रेलवे           106000 करोड़

    …………………………………………………………………..

    कुल   – 461908.66 करोड़

    …………………………………………………………………..

    B. विगत 5 वर्षों में केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ को कुल मिली राशि वर्षवार

    1. केंद्रीय करों में 5 वर्षो राज्य का हिस्सा (सेन्ट्रल एक्साइज, सेन्ट्रल जीएसटी, आयकर से मिली राज्य को राशि)

    2018-19 22955

    2019-20 20206

    2020-21 20337.55

    2021-22 25331.44

    2022-23 27823.25

    …………………………………………….

    कुल   –   116653.24 करोड़

    …………………………………………….

    2. केंद्र से 5 वर्षो में प्राप्त विभिन्न सहायता अनुदान विभिन्न योजनओं के अंश (आवास, सड़क, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी आदि)

    2018-19 15713

    2019-20 13611

    2020-21 12812.49

    2021-22 16650

    2022-23 16750

    …………………………………………….

    कुल   –   75537.49 करोड़

    …………………………………………….

    विगत 5 वर्षों में केंद्र से छत्तीसगढ़ को प्राप्त कुल राशि केंद्रीय करों में राज्य का हिस्सा 116653.24+ सहायता अनुदान 75537.49 करोड़ दोनों का कुल टोटल = 192190.73 करोड़। इसमें से भी लगभग 55000 करोड़ छत्तीसगढ़ के हक और हिस्से का केन्द्र के पास बकाया अर्थात मिला केवल कुल 137190.76 करोड। केन्द्र से छत्तीसगढ़ को औसतन हर साल मिले मात्र 27438 करोड़।

    पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, नितिन भंसाली, अजय गंगवानी, प्रकाश मणि वैष्णव, ऋषभ चंद्राकर, विकास बजाज उपस्थित थे।

  • बृजमोहन ने आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों से जाकर की मुलाकात,आंदोलन का किया समर्थन, भूपेश बघेल से पूछा – क्या हुआ तेरा वादा : जीवन देने वालों को तो धोखा मत दो भूपेश बघेल जी

    बृजमोहन ने आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों से जाकर की मुलाकात,आंदोलन का किया समर्थन, भूपेश बघेल से पूछा – क्या हुआ तेरा वादा : जीवन देने वालों को तो धोखा मत दो भूपेश बघेल जी

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल मेकाहारा में आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों से मुलाकात की व उनके आंदोलन का पुरजोर समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री पर तीखे हमले किए।

    श्री अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल जी आपने साढ़े 4 सालों में लाखों लोगों को  जीवन देने वाले लगभग 5,000 जूनियर डॉक्टरों के लिए कुछ नहीं किया। उन्हें आश्वासन देते, वादा करते रहे, धोखा देते रहें।

    श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने हर पल जूनियर डाक्टरों को  आश्वासन देकर उनके साथ विश्वासघात किया है, जूनियर डॉक्टरों के साथ छल किया है। पिछली बार भी जूनियर डॉक्टर के हड़ताल तुड़वाने मंत्री व मुख्यमंत्री ने झूठा आश्वासन दिया था, आज तक एक भी मांग  पूरी नहीं हुई। साढ़े 4 साल में इंटर्न डॉक्टर, सामान्य क्षेत्र में पदस्थ पोस्ट एमबीबीएस बॉन्डेड डॉक्टर, अनुसूची एवं दुर्गम क्षेत्र में पदस्थ पोस्ट एमबीबीएस बॉन्डेड डॉक्टर,  पीजी प्रथम वर्ष के छात्र, पीजी द्वितीय वर्ष के छात्र, पीजी तृतीय वर्ष के छात्र, पोस्ट पीजी बॉन्डेड डॉक्टर, सीनियर रेजिडेंट डाक्टर के मानदेय बढ़ाने कोई काम नहीं किया है। सिर्फ डॉक्टरों के साथ वादाखिलाफी की है।

    श्री अग्रवाल ने आज आंदोलन स्थल पर जाकर जूनियर डॉक्टर से मुलाकात की उनके द्वारा चलाए जा रहे रहे ओ.पी.डी. का निरीक्षण किया व उनके सभी मांगों के लिए अपनी व अपनी पार्टी की तरफ से समर्थन दिया। साथ ही कहा कि चुनाव के बाद सरकार में आते ही जिस तरह पहले इन छात्रों के मांगों को पूरा किया गया था आगे भी उनकी सभी मांगे पूरी की जाएगी।

  • भाजपा ने कहा कांग्रेस दुनिया की सबसे झूठी पार्टी, केन्द्र द्वारा अप्राप्त राशि पर श्वेत पत्र जारी करें कांग्रेस : केन्द्र सरकार द्वारा प्रदत्त 3 लाख करोड़ रुपए का हिसाब दे कांग्रेस – सौरभ सिंह

    भाजपा ने कहा कांग्रेस दुनिया की सबसे झूठी पार्टी, केन्द्र द्वारा अप्राप्त राशि पर श्वेत पत्र जारी करें कांग्रेस : केन्द्र सरकार द्वारा प्रदत्त 3 लाख करोड़ रुपए का हिसाब दे कांग्रेस – सौरभ सिंह

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    भाजपा विधायक एवं रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अप्राप्त राशि पर कांग्रेस श्वेत पत्र जारी करे  ,कांग्रेस द्वारा केंद्र से अप्राप्त राशि पर लगातार झूठ बोला जा रह है एवं कांग्रेस केन्द्र द्वारा प्रदत्त 3 लाख करोड़ रुपए का हिसाब दें। केन्द्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को पिछले पौने पांच साल में लगभग 3 लाख करोड़ रुपए दिए है। जबकि जब केन्द्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी तब दस वर्षों में केवल 85 हजार करोड़ रुपए ही छत्तीसगढ़ को मिले थे याने कि एक साल में केवल 8 हजार पांच सौ करोड़ रुपए। तो कांग्रेस को यह जवाब देना चाहिए कि जब केवल 8 हजार पांच सौ करोड़ रुपए कांग्रेस के राज में केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ को देती थी तब छत्तीसगढ़ से कितना वसूलती थी। छत्तीसगढ़ शुरु से ही संसाधनों से भरपूर रहा है, परन्तु केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को बहुत कम राशि दी। केन्द्र सरकार द्वारा अप्राप्त राशि पर कांग्रेस श्वेत पत्र जारी करे एवं केन्द्र द्वारा प्रदत्त 3 लाख करोड़ रुपए का हिसाब दें।

    भाजपा विधायक एवं रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जीएसटी के मद में 35 हजार करोड़ रुपए की राशि दी है वहीं क्षतिपूर्ति की राशि अलग से दी गई है। केन्द्र ने इंकम टैक्स एवं कॉरपोरेट टैक्स के मद में लगभग 74 हजार करोड़ रुपए की राशि दी है, कस्टम एवं एक्साईज ड्यूटी के मद में 10 हजार करोड़ रुपए की राशि दी है। इसके अलावा अन्य योजनाओं, ग्रांट एवं टैक्स शेयर के माध्यम से 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि छत्तीसगढ़ को दी एवं छत्तीसगढ़ से चावल खरीदकर 74 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान केन्द्र की मोदी सरकार ने किया है।

    कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में किसानों को जो भी भुगतान किया है उसका 90 फीसदी केन्द्र सरकार ने ही दिया है। जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी तब टैक्स शेयर का हिस्सा 32 प्रतिशत ही था जबकि केन्द्र में मोदी जी की सरकार आने के बाद यह हिस्सा 42 प्रतिशत कर दिया गया। कांग्रेस द्वारा केन्द्र पर बकाया 55 हजार करोड़ रुपए का दावा पूर्णतः असत्य एवं भ्रामक एवं कांग्रेस की निम्न स्तर की राजनीति का प्रमाण है।

  • राहुल गांधी कठघरे में हैं, कठघरे से बाहर नहीं, सिर्फ सजा पर रोक लगी है, बरी नहीं हुए हैं : राहुल हों या भूपेश, किसी को भी मानहानि करने की छूट नहीं मिलेगी – संदीप शर्मा

    राहुल गांधी कठघरे में हैं, कठघरे से बाहर नहीं, सिर्फ सजा पर रोक लगी है, बरी नहीं हुए हैं : राहुल हों या भूपेश, किसी को भी मानहानि करने की छूट नहीं मिलेगी – संदीप शर्मा

    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

    छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मानहानि के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी सजा पर रोक जरूर लगाई है लेकिन उन्हें बरी नहीं किया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि राहुल गांधी ने मोदी पर जो बयान दिया है, यह सरासर गलत है। ऐसे बयान नेताओं को नहीं देना चाहिए।सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है की पूरी सुनवाई तक केवल सजा पर रोक लगाई गई है। स्पष्ट है कि अभी राहुल गांधी दोष से बरी नहीं हुए हैं। कांग्रेस के लोग जो बयान बाजी कर रहे हैं, मोहब्बत की दुकान जैसी बातें कर रहे हैं, यह समझ से परे है कि सेना के पराक्रम पर सवाल करना राहुल गांधी की कौन सी मोहब्बत है? पिछड़े वर्ग के लोगों का अपमान करना राहुल गांधी की कौन सी मोहब्बत है? विदेश में जाकर वह भारत को बदनाम करते हैं, यह कैसी मोहब्बत है। राहुल गांधी कठघरे में हैं, कठघरे से बाहर नहीं हैं।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर कहा कि एक चार्जशीटेड मुख्यमंत्री अपने नेता को दोषमुक्त समझ रहे हैं। वे तथ्यों को समझने की कोशिश करें कि उनके नेता दोषमुक्त नहीं हुए हैं। न्याय की जीत तो होगी ही, राहुल ने जिन पिछड़े वर्गों का अपमान किया है, उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा। भारत लोकतांत्रिक राष्ट्र है। यहां किसी को किसी के अपमान की इजाजत नहीं दी जा सकती। चाहे वे राहुल गांधी हों या फिर सीडी वाले भूपेश बघेल।

     भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि पहली बात यह कि राहुल गाँधी न तो दोषमुक्त हुए हैं और न ही उनके बयान को सही माना गया है। फिर, यह कांग्रेस की कैसी जीत है? सुप्रीम कोर्ट ने मामला भी ख़त्म नहीं किया है। पूरी सुनवाई होने तक सजा को बस स्टे किया है। इसलिए यह स्पष्ट है कि राहुल गाँधी ‘मोदी सरनेम’ मानहानि केस में दोषी हैं।

    कोर्ट में राहुल गाँधी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि हम ‘Alleged’ रिमार्क्स को भी चैलेन्ज कर रहे हैं जबकि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा है कि राहुल गाँधी ने जो भी बोला, उसे ‘गुड टेस्ट’ में नहीं लिया जा सकता। स्पष्ट है कि राहुल गाँधी का बयान गलत है जिसे सर्वोच्च अदालत ने भी माना है। कांग्रेस के नेता बोल रहे हैं कि यह मुहब्बत की जीत है। क्या पिछड़ों को गाली देना मुहब्बत है? राहुल गाँधी एक हैबिचुअल ऑफेंडर हैं। वे लगातार नफरत भरी बात करते हैं। कभी पिछड़े समाज को गाली देते हैं, कभी देश को विदेशी धरती पर बदनाम करते हैं, कभी आरएसएस को गाली देते हैं, कभी देश में ही नॉर्थ-साउथ के बीच नफरत की दीवार पैदा करते हैं। यह एक सच्चाई है कि राहुल गाँधी के बयान से देश के करोड़ों पिछड़ों को गहरा आघात लगा है।