कांग्रेसजनों ने स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया

अपनी बुद्धि कौशल से डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की अविस्मरणीय सेवा किया – दीपक बैज रायपुर/29 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजली देने श्रद्धांजली सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने अपने दिवंगत नेता के तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किया। उपस्थित कांग्रेसजनों स्व. डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यो को देश के लिये उनके योगदान तथा प्रधानमंत्री और आर्थिक विशेषज्ञ के रूप में उनके द्वारा किये गये महान कार्यो को याद किया। पूर्व प्रधानमंत्री…

Read More

अमित शाह के संकल्प व विष्णुदेव साय के निर्देशन से निश्चित ही मार्च-2026 तक नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का लक्ष्य पूर्ण होगा – विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा : मन की बात में बस्तर ओलंपिक को मोदी की सराहना से नक्सल उन्मूलन की दिशा में प्रदेश की भाजपा सरकार को अपने प्रयासों की सार्थकता अनुभव हुई रायपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए जिन आयामों की शुरुआत पर जोर दिया है, उनमें से एक महत्वपूर्ण प्रयास बस्तर ओलंपिक भी रहा है, जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम मन की बात में रविवार को चर्चा…

Read More

भा.ज.पा. की मेराथन बैठकें: संगठन चुनाव समीक्षा और निकाय-पंचायत चुनावों की रणनीति पर चर्चा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के सिलसिले में संगठन चुनाव की समीक्षा और नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की मेराथन बैठकें रखी गईं। पहले संगठन चुनाव की समीक्षा की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, केंद्रीय संगठन चुनाव पर्यवेक्षक व सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, संगठन चुनाव प्रदेश प्रभारी खूबचंद पारख व जिला चुनाव अधिकारी उपस्थित रहे।…

Read More

भाजपा सरकार ने ओबीसी आरक्षण में षड़यंत्रपूर्वक कटौती की, कांग्रेस ने उठाया सवाल : सुरेंद्र वर्मा का आरोप – ओबीसी वर्ग को जानबूझकर नुकसान पहुँचाया गया

रायपुर/26 दिसंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि नगरीय निकायों के चुनाव में आरक्षण प्रक्रिया के बाद जो स्थिति सामने आई है, वह बेहद दुर्भाग्यजनक है। छत्तीसगढ़ में बहुसंख्यक आबादी पिछड़ा वर्ग की है लेकिन साय सरकार पिछड़ा वर्ग के साथ ही अन्याय कर रही है। आरक्षण नियमों में बदलाव करते वक्त प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा था कि पिछड़ा वर्ग की जहां जनसंख्या ज्यादा है वहां पंचायत और नगरीय निकाय क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग को लाभ दिया जाएगा, लेकिन भाजपा…

Read More

कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला का सरकार से अनुरोध: बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के भविष्य का समाधान तुरंत किया जाए

सरकार चयनित शिक्षकों को दूसरे पदों पर समायोजित करे रायपुर/26 दिसंबर 2024। सरकार बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के सेवा मामले का तत्काल समाधान करे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि  प्रदेश के 2897 सहायक शिक्षक अपनी नौकरी बचाने के लिये आंदोलनरत है, धरने पर बैठे है सरकार है कि इस मामले में कोई निर्णय नहीं ले रही है। इन शिक्षकों को सरकार ने भर्ती निकाल कर प्रक्रिया पूरी करने बाद नियुक्ति दिया था। अब अदालत के बाद गतिरोध आ रहा है तो सरकार इस…

Read More

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आरोप: भाजपा सरकार नौकरियां बेच रही, पुलिस और वन विभाग की भर्तियों में गड़बड़ी का खुलासा

हैदराबाद की कंपनी के माध्यम से शारीरिक जांच में किया जा रहा गड़बड़ रायपुर/26 दिसंबर 2024। भाजपा सरकार सरकारी विभागों की नौकरियां बेच रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार नौकरियों का व्यापार कर रही है। प्रदेश में वन एवं पुलिस की भर्तियों में बोलियां लग रही। कांग्रेस मांग करती है इन भर्तियो को रोक कर पूरी भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई से अथवा उच्च न्यायालय के जज से जांच करवाई जाये। जिलों में आरक्षक भर्ती के साथ वन विभाग में वन रक्षको की…

Read More

कश्मीर को पाकिस्तान और अक्साई चिन को चीन का हिस्सा बताकर कांग्रेस ने राष्ट्र विरोधी कृत्य किया : किरणसिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा : कांग्रेस का यह घोर आपत्तिजनक, दंडनीय और निंदनीय कृत्य, पहले छत्तीसगढ़ में भी ऐसा किया था ‘संविधान का सरेआम मखौल उड़ाने और लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस अब भारत की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता को भी सीधे-सीधे चुनौती दे रही’ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कर्नाटक में आयोजित कांग्रेस के अधिवेशन में भारत के मानचित्र में कश्मीर को पाकिस्तान और अक्साई चिन को चीन का हिस्सा बताए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते…

Read More

भाजपा का अटल सुशासन दिवस महज दिखावा, सरकार के कुशासन से हर वर्ग परेशान – धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का अटल सुशासन दिवस दिखावा है। साय सरकार के कुशासन से हर वर्ग परेशान हैं 1 साल में ही भाजपा की सरकार बेहद अलोकप्रिय हो चुकी है। हर वर्ग में हताशा और नाराजगी झलक रही है। बिजली की महंगाई, पुलिस भर्ती में घोटाला, सरकारी जमीन की बंदरबाट, धान खरीदी में अव्यवस्था, बढ़ते आपराधिक और नक्सली वारदात, हर वर्ग से वादाखिलाफी ही भाजपा सरकार की उपलब्धि है। भाजपा को अटल बिहारी वाजपेयी के राजधर्म पालन करने वाले बयान का…

Read More

महतारी वंदन योजना में भ्रष्टाचार और फर्जी लाभार्थियों का मामला, 50% महिलाएं वंचित – वंदना राजपूत ने भाजपा पर कसा तंज

रायपुर/ महतारी वंदन योजना के नाम पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के सवालों के करारा जवाब देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि चोरी और ऊपर से सीना जोरी ,भाजपा सरकार के संरक्षण में महतारी वंदन योजना के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार हो रहा है और भ्रष्टाचार की उजागर होने पर भाजपा नेत्रियां तिलमिला गई है। महतारी वंदन योजना के हजारों खाते ब्लॉक किए जा रहे है कि साय सरकार में पात्र हितग्राही लाभ के लिए तरस रहे हैं, और फर्जी लोग लाभ उठा…

Read More

मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन से देश की अर्थव्यवस्था बदहाल, रुपया 85.15 प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर – सुरेंद्र वर्मा

आम जनता घटती आमदनी और बढ़ती महंगाई से बेहाल, अर्थव्यवस्था के सभी पैमानों पर मोदी सरकार नाकाम रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि 2014 से पहले रुपए के अवमूल्यन पर मोदी जी स्वयं कहा करते थे कि केवल मुद्रा ही नहीं उसके साथ देश की शाख भी गिरती है, देश की प्रतिष्ठा पर असर पड़ता है, रुपया उसी देश का गिरता है जहां की सरकार भ्रष्ट और गिरी हुई हो, अब विगत दस वर्षों से मोदी जी अवमूल्यन का रिकॉर्ड बना रहे हैं।…

Read More