गणेशोत्सव व त्योहारी सीजन के चलते पश्चिम क्षेत्र पुलिस द्वारा एक सप्ताह का विशेष अभियान
सप्ताह भर चले अभियान में चाकुबाज़ों, नारकोटिक्स एक्ट, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत 132 लोगो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी
रायपुर : पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र रॉबिनसन गुड़िया (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम क्षेत्र के निर्देशन में पश्चिम क्षेत्र के समस्त थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों, अवैध गतिविधियों तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाकर व्यापक कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई एवं लंबित गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई। अभियान के दौरान थाना-वार की गई कार्रवाई इस प्रकार है—
थाना टिकरापारा:
आर्म्स एक्ट के तहत 01 प्रकरण, धारा 170 बीएनएसएस के तहत 14 कार्यवाहियां एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 02 प्रकरणों में कार्रवाई की गई।
थाना सरस्वती नगर: आर्म्स एक्ट के तहत 01 प्रकरण, धारा 170 बीएनएसएस के तहत 05, एनडीपीएस एक्ट के तहत 02 तथा धारा 129 बीएनएसएस के तहत 05 कार्यवाहियां की गईं।
थाना पुरानी बस्ती: धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 01 प्रकरण, धारा 170 बीएनएसएस के तहत 13 तथा धारा 129 बीएनएसएस के तहत 05 कार्यवाहियां की गईं।
थाना कबीर नगर: धारा 129 बीएनएसएस के तहत 05 कार्यवाहियां, गिरफ्तारी वारंट के 04 प्रकरणों में कार्रवाई तथा कोटपा एक्ट के तहत 212 कार्यवाहियां की गईं।
थाना डीडी नगर: धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 04 प्रकरण, आर्म्स एक्ट के तहत 01 प्रकरण, धारा 170 बीएनएसएस के तहत 09 तथा धारा 129 बीएनएसएस के तहत 05 कार्यवाहियां की गईं।
थाना मुजगहन: आर्म्स एक्ट के तहत 02 प्रकरण, धारा 170 बीएनएसएस के तहत 02 तथा धारा 129 बीएनएसएस के तहत 04 कार्यवाहियां की गईं।
थाना आज़ाद चौक: धारा 170 बीएनएसएस के तहत 06, आर्म्स एक्ट के तहत 01 तथा धारा 129 बीएनएसएस के तहत 02 कार्यवाहियां की गईं।
थाना न्यू राजेन्द्र नगर: आबकारी एक्ट के तहत 03 प्रकरण, धारा 170 बीएनएसएस के तहत 15, एनडीपीएस एक्ट के तहत 01 तथा धारा 129 बीएनएसएस के तहत 04 कार्यवाहियां की गईं।
थाना आमानाका: धारा 170 बीएनएसएस के तहत 11 तथा धारा 129 बीएनएसएस के तहत 01 कार्यवाही की गई।
पश्चिम क्षेत्र पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थों, अवैध हथियारों, अवैध शराब एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
