नशे में चूर होकर युवक पर बरसा कहर! गाली देने से रोका तो शराब की बोतल से हमला कर किया घायल, टिकरापारा पुलिस की कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

शराब के नशे में युवक से गाली-गलौज कर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 559/2026, धारा 296, 351(2), 115(2), 117(2), 118(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

रायपुर : प्रकरण की प्रार्थिया द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 20.06.2026 की रात उसका पुत्र लक्ष्य उर्फ लक्की यादव, उम्र 18 वर्ष, अपने घर जा रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त राजा ने फोन कर बताया कि लक्की को मेघाहारा ले जाया जा रहा है तथा मोहल्ले के हेमंत यादव द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है।

घटना के संबंध में लक्की यादव द्वारा बताया गया कि रात करीब 10:30 बजे यादव मोहल्ला धोबी गली, टिकरापारा में हेमंत यादव शराब के नशे में बिना कारण उसके साथ गाली-गलौज कर रहा था। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने पुनः गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा शराब की बोतल से मारपीट की, जिससे उसके हाथ में चोट आई।

घायल लक्ष्य उर्फ लक्की यादव पिता संतोष यादव, उम्र 18 वर्ष, निवासी यादव मोहल्ला टिकरापारा, रायपुर का थाना टिकरापारा स्थित चोटों का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया। चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 117(2), 118(1) बीएनएस जोड़ी गई।

रिपोर्ट पर थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी हेमंत यादव पिता रमाकांत यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी यादव मोहल्ला टिकरापारा, रायपुर को दिनांक 13.09.2026 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को दिनांक 25.09.2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

रायपुर पुलिस द्वारा अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी है।

Related posts