रायपुर के नशे के नेटवर्क की यूपी तक पहुंच! नशीली दवाओं का सप्लायर जौनपुर से गिरफ्तार, मोबाइल जब्त—पुलिस की इंड-टू-इंड जांच में सप्लाई चैन से जुड़े और नाम खंगाले जा रहे

बैकवर्ड लिंक के आधार पर नशीली सिरप एवं कैप्सूल सप्लाई नेटवर्क प्रकरण में 01 अन्य अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

प्रकरण में अब तक कुल 03 आरोपी गिरफ्तार

नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले आरोपी ऋषभ सोनकर को जौनपुर, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

पूरे नेटवर्क की इंड-टू-इंड विवेचना जारी, सप्लाई चैन से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी की जा रही पतासाजी

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

रायपुर : थाना डी.डी. नगर के अपराध क्रमांक 452/2026, धारा 22(बी), 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में दिनांक 27.07.2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत रायपुरा स्थित गढ़ही तालाब के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी 01. छन्नू वर्मा पिता श्रवण वर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम जेते, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार, हाल पता सत्यम विहार कॉलोनी, रायपुरा, थाना डी.डी. नगर, रायपुर। 02. राहुल देव सारवा पिता तुलसी राम सारवा उम्र 20 साल निवासी ग्राम उमरगांव थाना सिहावा जिला धमतरी। हाल पता – संतोषी नगर दशहरा मैदान के पास थाना टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से 52 नग CODISTAR & NF (Codeine Phosphate, oa Triprolidine Hydrochloride Syrup) तथा 75 नग SPASMO & PROXYVON PLUS कैप्सूल (Tramadol Hydrochloride  युक्त) जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पूरे सप्लाई नेटवर्क की इंड-टू-इंड विवेचना प्रारंभ की गई। गिरफ्तार आरोपियों से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप के स्रोत, सप्लायर तथा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा उक्त नशीली दवाएं उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी ऋषभ सोनकर से प्राप्त करना बताया गया। आरोपियों से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम को जौनपुर, उत्तर प्रदेश रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं सूचना संकलन करते हुए स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई गई। लगातार प्रयासों के पश्चात आरोपी ऋषभ सोनकर को जौनपुर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से प्रकरण से संबंधित 01 नग मोबाइल फोन जप्त किया गया है। मोबाइल फोन एवं आरोपी से प्राप्त अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर नशीली दवाओं की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के संबंध में आगे की विवेचना की जा रही है।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से नशीली दवाओं के पूरे सप्लाई नेटवर्क, अन्य सप्लायरों एवं इससे जुड़े व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत एवं गहन पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में इंड-टू-इंड कार्यवाही लगातार जारी है।

गिरफ्तार आरोपी – ऋषभ सोनकर पिता रोहित कुमार सोनकर उम्र 23 साल निवासी न्यू कालोनी हुसैन बाग थाना लाईन बाजार जिला जौनपुर (उत्तर-प्रदेश)।

Related posts