पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में पत्रकार वार्ता : कवासी लखमा ने विष्णु सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया इसलिये ईडी ने उन पर कार्यवाही किया – भूपेश बघेल

रायपुर/16 जनवरी 2025। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि  ईडी ने 2021-22 में कार्यवाही शुरू किया तीन साल बाद कवासी लखमा की गिरफ्तारी हुई। कवासी लखमा ने विधानसभा में विष्णु देव सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया था इसलिये बदले की भावना में उन पर कार्यवाही किया गया। कवासी लखमा ने पीडब्ल्यूडी विभाग के भ्रष्टाचार पर विधानसभा में सवाल पूछा था। तारांकित प्रश्न था, उसका लिखित जवाब भी आया, मंत्री ने खुद…

Read More

हर एक भ्रष्टाचारी का सही स्थान जेल ही है : संजय श्रीवास्तव

कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में बड़ी लूट हुई : संजय श्रीवास्तव रायपुर/ भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि हर एक भ्रष्टाचारी का स्थान जेल ही है निश्चित ही इसमें कोई संदेह नहीं है जनता से झूठे वादे और प्रलोभन देकर सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार के समय छत्तीसगढ़ में बड़ी लूट हुई, धीरे-धीरे उसकी परते खुल रही है। चाहे रेत घोटाले की बात हो,माइनिंग हो या शराब घोटाले की बात हो,सभी प्रकार के घोटालों में कांग्रेस के करीबी भ्रष्ट अधिकारी और कांग्रेस के नेता जेल जा रहे…

Read More

कवासी बने भूपेश बघेल के मोहरा, भूपेश ने एक आदिवासी को अपराध करने मजबूर किया : केदार कश्यप

लूट के असली सरगना भूपेश बघेल है और कवासी मोहरा : केदार कश्यप रायपुर। प्रदेश के वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर कहा है कि लखमा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के षड्यंत्रों का शिकार हैं। श्री कश्यप ने कहा कि बघेल ने अपने घोटालों को अंजाम देने के लिए लखमा को मोहरे के तौर इस्तेमाल किया। प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि शराब का पूरा घोटाला भूपेश बघेल की सरपरस्ती में हुआ और बघेल ने जन-धन की लूट…

Read More

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान 17 को – खूबचंद पारख

बूथ,मंडल जिलाध्यक्ष का समय से चुनाव ,रिकॉर्ड तोड़ सदस्यता अब होगा 17 को प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान होगा – खूबचंद पारख रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा आगामी 17 जनवरी को होगी। इसके लिए कल 16 जनवरी को शाम 5 से 7 बजे तक नामांकन होगा। यह जानकारी प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने दी और बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद का निर्वाचन सम्पन्न कराने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े विशेष तौर पर सम्मिलित होने आ रहे…

Read More

कांग्रेस नेताओं पर हमला कराने वाले पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो नगर पालिका भाटापारा के प्रशासक को हटाया जाए – धनंजय सिंह ठाकुर

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को करारी हार दिख रही इसलिए भाजपा नेता बौखलाकर गुंडागर्दी कर रहे रायपुर/15 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस नेताओं पर प्राणघातक हमला किया है। गुंडागर्दी की है यह बेहद निंदनीय और अलोकतांत्रिक है कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि तत्काल शिवरतन शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाए और असंवैधानिक कार्य करने वाले पालिका के प्रशासक को हटाया जाए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाये।…

Read More

ओबीसी आरक्षण की रक्षा करने में असफल डिप्टी सीएम अरुण साव इस्तीफा दें – सुरेंद्र वर्मा

भाजपा सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष में ओबीसी आरक्षण को खत्म किया रायपुर/15 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि ओबीसी आरक्षण की रक्षा करने में असफल डिप्टी सीएम अरुण साव को अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिये। उपमुख्यमंत्री अरुण साव को खुद को ओबीसी वर्ग का हितैषी बताते है, लेकिन उनकी सरकार ने ओबीसी आरक्षण जिला पंचायतों में खत्म कर दिया है। ओबीसी वर्ग के साथ हुये अन्याय पर अरुण साव मौन क्यों है? उन्हें तत्काल ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिलाना चाहिये,…

Read More

भाजपा सरकार ने स्थानीय चुनाव को बिलम्ब किया अब परीक्षा चुनाव टकरा रहा, चुनाव के कारण बच्चों की परीक्षा पर असर पड़ेगा – सुशील आनंद शुक्ला

10 वी 12 वी के बोर्ड परीक्षाओं का समय सारणी घोषित हो गया चुनाव कब होगा रायपुर/15 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा सरकार स्थानीय निकाय चुनाव में जाने से डर रही है, और सरकार के डर के कारण है चुनाव मे देरी हो गयी अब 10 वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तिथि जारी होने के बाद परीक्षा और चुनाव टकरा रहा दोनों मे से किसी एक को बढ़ाना ही पड़ेगा। विगत 13 महीना से अधिक हो गया सरकार में…

Read More

कवासी लखमा की गिरफ्तारी राजनीतिक षड़यंत्र – दीपक बैज

रायपुर/15 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता कवासी लखमा की गिरफ्तारी ईडी द्वारा राजनैतिक साजिश है। सर्वविदित है कि अब देश में सीबीआई, आईटी, ईडी कार्यवाही क्यों करती है? जब-जब भाजपा के राजनैतिक एजेंडे को पूरा करना होता है जहां भी छोटा, बड़ा चुनाव हो वहां विपक्षी दलों के नेताओं को बदनाम करने के लिये ईडी कार्यवाही करती है। छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव है। ऐसे में ईडी भाजपा के इशारे में काम कर रही है। भाजपा चुनाव…

Read More

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान : भाजपा की आंतरिक व्यवस्था से अनारक्षित सीटों पर पिछड़ा वर्ग को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

भाजपा के प्रयासों से पिछड़ा वर्ग को मिल रहा अधिकतम 50 प्रतिशत आरक्षण,कांग्रेस इसे शून्य करवाना चाहती थी : अरुण साव कांग्रेस का बवाल करवाने का बयान निंदनीय, कांग्रेस प्रदेश में कानून व्यवस्था को खराब करने का लगातार षड्यंत्र कर रही है : अरुण साव रायपुर/ भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि हमने इस बात को सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है कि अनारक्षित सीटों पर पिछड़े वर्ग को अधिक प्रतिनिधित्व देंगे। उन्होंने कहा कि…

Read More

रमेश ठाकुर ने किया जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण

रमेश ठाकुर के नेतृत्व में रायपुर शहर जिला में भाजपा का झंडा हमेशा ऊंचा रहेगा – बृजमोहन अग्रवाल रायपुर में सांसद भाजपा का है, चारों विधायक भाजपा के हैं और आने वाले समय में रायपुर का महापौर भी भाजपा का होगा – बृजमोहन अग्रवाल रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित रायपुर (शहर) जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया। निवृतमान जिला अध्यक्ष जयंतीभाई पटेल ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति में श्री ठाकुर को पद…

Read More