रायपुर संभाग के जलाशयों में औसतन 90 प्रतिशत पानी भरा, नहरों में पानी भी छोड़ा गया समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 24 अगस्त/ बारिश कम होने या अनियमित होने पर भी रायपुर संभाग के किसानों को अपनी फसलों मे सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। रायपुर संभाग के बांधों और जलाशयों में अब तक हुई बारिश के हिसाब से लगभग 90 प्रतिशत औसतन जल भराव हो चुका है। संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज इसकी समीक्षा की और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। श्री कावरे ने संभाग के…
Read MoreCategory: राजनीति
शराब घोटाले पर कोर्ट के निर्णय पर भाजपा की बड़ी प्रेस वार्ता : छत्तीसगढ़ को लूटने वाले नही बचेंगे, भाजपा के आंदोलन आज निष्कर्ष तक पहुंच रहे है – किरण देव
निर्णय से कांग्रेस के घोटाले का पर्दाफाश हुआ :किरण देव पूरे घोटालों के सरगना पूर्व सरकार के मुखिया है:विजय बघेल समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 24 अगस्त/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि शराब घोटाले पर पिछले दिनों आए माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर के एक महत्वपूर्ण फैसले में कांग्रेस की तात्कालीन सरकार द्वारा किए घोटाले की कलई एक बार और खोल दी है। इस फ़ैसले से भाजपा द्वारा इन अपराधियों के विरुद्ध लगाए गए सभी आरोपों की एक बार फिर से पुष्टि हुई है। बिलासपुर…
Read Moreकरोड़ों छोटे निवेशकों को बर्बाद करना चाहती है कांग्रेस, विदेशी एजेंसी हिंडनबर्ग को आधार बनाकर कांग्रेस देश में आर्थिक अराजकता फैलाने में लगी है – किरण देव
मध्य और निम्न मध्य वर्ग के निवेशकों से दुश्मन सा व्यवहार कर रहे राहुल गांधी – किरण देव प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा : सत्ता की लालसा में कांग्रेस विदेशी एजेंसी के इशारे पर ‘ता-ता थैया’ कर रही समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 अगस्त/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन को विदेशी ताकतों के इशारे पर किया जा रहा ‘ता-ता थैया’ बताया है। श्री देव ने कहा कि हिंडनबर्ग की हाल ही में सेबी प्रमुख माधवी बुच…
Read Moreकांग्रेस ने ईडी दफ्तर का किया घेराव
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 अगस्त/ भाजपा की केन्द्र सरकार के द्वारा केन्द्रीय एजेंसियो के दुरूपयोग तथा ईडी की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस ने देशव्यापी ईडी दफ्तर के सामने घेराव किया। छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के सामने घेराव प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी ने देश भर में 5 हजार 422 केस…
Read Moreप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से अमित शाह से पूछा 11 सवाल
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 अगस्त/ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उनसे 11 सवाल पूछा है। उन्होंने अमित शाह से पूछा कि 1.राज्य की कानून व्यवस्था क्यों बदहाल है? राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था क्यों बदहाल हो गयी है? महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ गये, 2000 से अधिक महिला उत्पीड़न की घटनायें हो गयी, 600 से अधिक हत्या हो गयी, अपराधी बेलगाम हो गये। एसपी, कलेक्टर कार्यालय जलाये जा रहे। 8 महीने में प्रदेश…
Read Moreपीएससी घोटाले की होगी सीबीआई जांच, हमने छत्तीसगढ के युवाओं से किया वादा निभाया : उपमुख्यमंत्री अरुण साव
‘छत्तीसगढ़ में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होगी भर्ती’ युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होगा, भ्रष्टाचारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही : उपमुख्यमंत्री समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 अगस्त/ पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच के फैसले पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि, मोदी की गारंटी में युवाओं से वादा किया था कि, छत्तीसगढ के युवाओं के साथ न्याय होगा। कांग्रेस सरकार ने पीएससी की भर्तियों में गड़बड़ी की थी। इसको लेकर प्रदेश के युवाओं में भारी आक्रोश था, निराशा का भाव था। भर्तियों में भाई-भतीजावाद और पदों को…
Read Moreभाजपा की सरकार में राजनांदगांव को मिल रहा है न्याय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी के प्रयास से राजनांदगांव को मिला क्रेडा का जोनल कार्यालय
विष्णुदेव साय सरकार में राजनांदगांव को मिली इस सौग़ात पर जिलेवासियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार समदर्शी न्यूज़, 22 अगस्त/ विधानसभा चुनाव 2023 में राजनांदगांव जिले से दुर्ग शिफ्ट हुए शासकीय कार्यालयों का मुद्दा चर्चा का विषय रहा था, पिछली सरकार ने जब राजनांदगांव से पाठ्य पुस्तक निगम, पीएमजीएसवाई समेत प्रमुख शासकीय कार्यालयों को राजनांदगांव से स्थानांतरित कर दुर्ग भेजा था तब राजनांदगांव की जनता में इसको लेकर बहुत आक्रोश था और राजनांदगांव में भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी डॉ रमन सिंह ने इस विषय पर क्षेत्रवासियों को यह विश्वास…
Read Moreरक्षाबंधन के त्यौहार में भी बहनें सुरक्षित नहीं, आदिवासी बेटियों की अस्मिता को नहीं बचा पा रहे हैं आदिवासी मुख्यमंत्री – वंदना राजपूत
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 अगस्त/ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बढ़ती महिला अपराधों पर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कुशासन के सरकार में रक्षाबंधन की पवित्र दिन भी बहनें सुरक्षित नहीं है रायगढ़ में राखी बांधने आई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पूरी मानव जाति को शर्मसार करने वाली घटना है इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना यह सिद्ध करता है कि प्रदेश में कानून का डर अपराधियों के दिलों दिमाग में रति भर भी नहीं है कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो…
Read Moreनक्सल मामले में राज्य के गृह मंत्री असफल इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री बैठक लेने आ रहे, भाजपा सरकार 8 महीने में नक्सल मामले में कोई ठोस नीति नहीं बन पाई- धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ रायपुर,21 अगस्त/ प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नक्सल मामले में राज्य के गृह मंत्री असफल हैं इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री बैठक लेने आ रहे हैं। राज्य के गृह मंत्री कभी कहते हैं कि नक्सलियों से फोन पर चर्चा करेंगे कभी नक्सलियों से आन लाईन सुझाव मांगते हैं। गृहमंत्री को समझ नही आ रहा है कि नक्सलवाद को खत्म करने कैसे योजनाबद्ध काम करे? सरकार के ढुल मूल रवैया के चलते ही नक्सली एक बार फिर पैर पसार रहे हैं। भाजपा सरकार बनने के…
Read Moreभाजपा सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही इसीलिये सीबीआई का राग अलाप रहे, गृहमंत्री को अपनी ही पुलिस पर भरोसा नहीं – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 21 अगस्त/ महादेव एप्प मामले की जांच सीबीआई से करवाने की गृहमंत्री के घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह भाजपा का नया राजनैतिक प्रोपोगंडा है। गृहमंत्री द्वारा महादेव एप्प मामले की सीबीआई जांच की बात करना यह भी बताता है कि गृह मंत्री को राज्य की पुलिस पर भरोसा नहीं है। जिस विभाग के वे मुखिया है उनको उसी विभाग पर भरोसा नहीं है। जिस प्रकार से राज्य में अपराध बढ़े है तथा प्रदेश…
Read More