डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव ने भाजपा नेताओं का कराया कांग्रेस प्रवेश : विधायक यू.डी.मिंज की सक्रियता से प्रभावित होकर भाजपा के स्थानीय नेताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के कुनकुरी प्रवास पर विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज की सक्रियता और कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर स्थानीय भाजपा नेताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। कुनकुरी प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का विधायक यू.डी.मिंज के समर्थकों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राजपरिवार के करीबी मनीष यादव, भेलवांटोली निवासी मनोज आपट, बासंताला निवासी, नारायणपुर क्षेत्र के दिग्गज रामकृत नायक सहित कई दिग्गज को टी.एस. सिंहदेव ने कांग्रेस प्रवेश करा…

Read More

उप मुख्यमंत्री बनने के बाद टीएस बाबा का प्रथम जशपुर प्रवास : युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रूफ़ी खान ने कार्यकर्ताओं के साथ चराईडांड चौक पर किया भव्य स्वागत

लगाये टीएस बाबा जिंदाबाद के नारे, फोड़े पटाखे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन टी एस सिंहदेव के आज जशपुर जिला आगमन पर चराईडांड चौक में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद टीएस बाबा निजी दौरे पर सोगडा आश्रम के लिये रवाना हुए। इससे पहले टीएस बाबा का बगीचा में भी कांग्रेसियों ने स्वागत किया। छतीसगढ़ के नए उप मुख्यमंत्री क़े रूप में आज पहली बार जशपुर दौरे पर निकले टीएस सिंहदेव का काफिला अम्बिकापुर से बगीचा होते हुए लगभग 12ः00 बजे…

Read More

मोदी राज में देश की अर्थव्यवस्था तबाही की ओर, अयोग्य और निकम्मी मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को गर्त की ओर ले जा रही, मनमोहन सिंह को तंज कसने वाले मोदी भी अब मानेंगे प्रधानमंत्री और रूपये के गिरने की होड़ लगी है – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मोदी सरकार के कुप्रबंधन के कारण देश की अर्थव्यवस्था तबाही की ओर जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार के निकम्मेपन का बढ़ता स्तर भारतीय मुद्रा को इतिहास के सबसे निचले स्तर तक गिरा चुका है। मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था नहीं संभाल पा रही है। आजादी के बाद भारतीय रूपया अपने सबसे निचले पायदान पर है। आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपये की कीमत 82.25 रू. हो गई है। 75 साल में रूपया इतना कभी नहीं गिरा।…

Read More

बृजमोहन अग्रवाल ने किया विधायक निधि से निर्मित महामाई पारा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण.

महामाई पारा के लिए साढ़े 4 साल में सरकार ने कोई काम किया हो तो बताएं, रायपुर को कबाड़ बना दिया कांग्रेस ने – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा विधायक पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने महामाया मंदिर वार्ड अंतर्गत महामाई पारा में विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया व इस अवसर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 4 सालों में कांग्रेस ने रायपुर शहर को कबाड़ बना दिया है। चारों तरफ सड़के खुदी हुई है,  लोगों को पानी नहीं मिल रहा है,…

Read More

हितग्राही कार्ड के माध्यम से कांग्रेस पार्टी का 56 लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य : यूथ कांग्रेस ने कुनकुरी नगर में विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान के नेतृत्व में शुरू किया अभियान

छत्तीसगढ़ कांग्रेस 2 करोड़ वोटर्स तक ले कर जाएगी हितग्राही अभियान, सबको सरकारी योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : नगर पंचायत कुनकुरी  के वार्ड क्रमांक 6 में विधानसभा कुनकुरी के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रूफी खान ने हितग्राही अभियान की शुरुआत की। छत्तीसगढ़ विकास मॉडल को हर एक व्यक्ति तक ले जाने के लिए हितग्राही कार्ड अभियान चालू किया हैं। प्रदेश में एक भी व्यक्ति अगर सरकारी योजना का हितग्राही नहीं बन पाया तो उनको जोड़ने का अभियान है हितग्राही कार्ड अभियान। 9090029090 रजिस्ट्रेशन नंबर लॉन्च…

Read More

भाजपा पार्षद दल ने शहर की ख़स्ताहाल सड़कों को उजागर करने पैदल चल कर महापौर का पोल खोल अभियान चलाया : शहर भर में गढ्ढे और अवैध ठेले, महापौर की पोल खुली – नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर             रायपुर : आज भाजपा पार्षद दल ने शहर की ख़स्ताहाल सड़कों को उजागर किया। मालवीय रोड,सदर बाज़ार,सत्तू बाज़ार आज़ाद चौक तक पैदल चल कर महापौर का पोल खोल अभियान चलाया. नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने पूरे शहर की सडकों को खोद खोद कर इतनी दुर्गति कर दी है कि उसमें पैदल चलना और गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है । शहर भर में अवैध ठेले की भरमार है.आज भाजपा पार्षद दल ने नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, उप नेता मनोज वर्मा के नेतृत्व में…

Read More

राहुल गांधी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गयी राहत देश के लोकतंत्र की जीत है, सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, राहुल गांधी देश के आम आदमी की मजबूत आवाज है – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गयी राहत देश के लोकतंत्र की जीत है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी सच की लड़ाई लड़ रहे है। राहुल गांधी देश के आम आदमी की मजबूत आवाज है। उन्होंने लोकतंत्र में सवाल पूछने के जज्बे को जिंदा रखा है। सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत अकेले राहुल गांधी को राहत नहीं है यह भारत के प्रजातंत्र और देश की संसदीय प्रणाली को मिली राहत है।…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता : पांच सालो में मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ से वसूला 4.61 लाख करोड़, राज्य को दिया 1.37 लाख करोड़, केन्द्र को राज्य देता ज्यादा है और मिलता कम है, आज भी राज्य को केन्द्र से 55,000 करोड़ रू. लेने है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर   पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के छत्तीसगढ़ नेता बार-बार राज्य पर अहसान जता रहे है कि राज्य, केंद्र के सहयोग पर चल रहा है, आज भी पत्रकार वार्ता में भाजपा ने केंद्रीय सहायता पर अहसान जताया है। जबकि हकीकत है केंद्र, राज्य को देता कम है, राज्य से वसूलता ज्यादा है। छत्तीसगढ़ से केन्द्र को विभिन्न मदो से सेन्ट्रल, जीएसटी, इनकम टैक्स, पेट्रोलियम पदार्थो पर सेन्ट्रल एक्साईज, कोल खनन, आयरन ओर बाक्साईट…

Read More

बृजमोहन ने आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों से जाकर की मुलाकात,आंदोलन का किया समर्थन, भूपेश बघेल से पूछा – क्या हुआ तेरा वादा : जीवन देने वालों को तो धोखा मत दो भूपेश बघेल जी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल मेकाहारा में आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों से मुलाकात की व उनके आंदोलन का पुरजोर समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री पर तीखे हमले किए। श्री अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल जी आपने साढ़े 4 सालों में लाखों लोगों को  जीवन देने वाले लगभग 5,000 जूनियर डॉक्टरों के लिए कुछ नहीं किया। उन्हें आश्वासन देते, वादा करते रहे, धोखा देते रहें। श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने हर पल जूनियर डाक्टरों को  आश्वासन…

Read More

भाजपा ने कहा कांग्रेस दुनिया की सबसे झूठी पार्टी, केन्द्र द्वारा अप्राप्त राशि पर श्वेत पत्र जारी करें कांग्रेस : केन्द्र सरकार द्वारा प्रदत्त 3 लाख करोड़ रुपए का हिसाब दे कांग्रेस – सौरभ सिंह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा विधायक एवं रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अप्राप्त राशि पर कांग्रेस श्वेत पत्र जारी करे  ,कांग्रेस द्वारा केंद्र से अप्राप्त राशि पर लगातार झूठ बोला जा रह है एवं कांग्रेस केन्द्र द्वारा प्रदत्त 3 लाख करोड़ रुपए का हिसाब दें। केन्द्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को पिछले पौने पांच साल में लगभग 3 लाख करोड़ रुपए दिए है। जबकि जब केन्द्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी तब दस वर्षों में केवल 85 हजार करोड़ रुपए ही छत्तीसगढ़…

Read More