रायपुर, 13 मार्च 2025/ भारतमाला परियोजना के जमीन अधिग्रहण घोटाले की भाजपा सरकार लीपापोती करना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार इस मामले में संलिप्त भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एक पूर्व मंत्री, विधायक को बचाने के लिए ईओडब्ल्यू की जांच करवा रही है। भारत माला परियोजना केंद्र सरकार की योजना है। इस मामले में मुआवजे का जो घोटाला हुआ है उसमें केंद्र सरकार के खजाने पर डाका डाला गया है। अतः इसकी जांच केंद्र सरकार की एजेंसियों को करना चाहिये। केंद्रीय…
Read MoreCategory: राजनीति
ऐतिहासिक जीत के साथ जशपुर में भाजपा का लहराया परचम : पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित, सालिक साय बने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर शौर्य प्रताप सिंह जूदेव निर्वाचित.
भाजपा ने पहली बार जिला पंचायत में निर्विरोध लहराया परचम, भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कार्यकताओ की जीत जिला पंचायत के अध्यक्ष पर सालिक साय और उपाध्याय पर शौर्य प्रताप सिंह जूदेव किए गए निर्वाचित घोषित. जशपुर. 12 मार्च 2025 : जिला पंचायत जशपुर के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष भरत सिंह के नेतृत्व में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध कब्जा जमाने में सफल रही है जिला पंचायत के अध्यक्ष पर सालिक साय और उपाध्यक्ष पर शौर्य प्रताप सिंह जूदेव निर्वाचित घोषित किए गए।…
Read Moreसीबीआई केस से बरी होते ही ईडी रेड! कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा बयान – ये भाजपा का नया षड्यंत्र
रायपुर/10 मार्च 2025। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सीडी मामले में कोर्ट से बरी होने के कारण भाजपा का षड़यंत्र बेनक़ाब होने के बाद बौखलाई भाजपा ने भूपेश बघेल के घर ईडी को भेजा है।भूपेश बघेल से भाजपा का डर कोई नया नहीं है। ज़ब वो पीसीसी अध्यक्ष थे तब रमन सरकार उनके पीछे राज्य की एजेंसियो को लगा कर रखी थी। उनके पैतृक गांव में खेत को नापने रमन सरकार ने भरी बरसात में राजस्व का पूरा दल भेजा था तथा भिलाई स्थित उनके मकान…
Read Moreईडी की रेड पर गरजी कांग्रेस! दीपक बैज बोले – जांच नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध है
रायपुर/10 मार्च 2025। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की कार्यवाही भाजपा की हताशा को दिखाता है। भाजपा, कांग्रेस और भूपेश बघेल से डरी हुई है। पिछले दिनों भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभारी बनाये जाने के बाद पंजाब में जिस प्रकार से कांग्रेस के पक्ष में राजनैतिक वातावरण बना है उससे भाजपा डरी हुई है। पिछले हप्ते ही भाजपा और सीबीआई का एक षड्यंत्र अदालत में धाराशाई हुआ है, भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाने का…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व महिला पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित : कांग्रेस ने महिला पत्रकारों को ‘कलम वीरांगना सम्मान’ से नवाजा
रायपुर/06 मार्च 2025। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाली महिला पत्रकारों का सम्मान कांग्रेस संचार विभाग द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, कांग्रेस के राष्ट्रीय सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने शाल एवं मोमेंटो देकर महिला पत्रकार बहनों का सम्मान किया। इस अवसर पर उद्बोधन देते हुये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को काम करते हुए देख कर सुखद अनुभूति होती है।…
Read Moreराजधानी रायपुर में यातायात सुधार को लेकर सांसद बृजमोहन ने ली उच्च स्तरीय बैठक
रायपुर,4 मार्च 2025/ राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, सड़कों के चौड़ीकरण तथा अन्य आवश्यक बुनियादी सुधारों को लेकर रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, राष्ट्रीय राजमार्ग और नगर निगम विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सांसद श्री अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सड़कों की वर्तमान स्थिति एवं संबंधित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। वीआईपी चौक और रिंग रोड पर लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने…
Read Moreबैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण, MSME को मिलेगा नया आयाम : सांसद बृजमोहन अग्रवाल
अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए पारंपरिक उद्योगों का विकास आवश्यक:सांसद बृजमोहन रायपुर, 4 मार्च 2025/ यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत, समृद्ध भारत के सपने को साकार करने में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) का सशक्तिकरण एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। स्टार्टअप्स के माध्यम से भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। ऐसे में बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। यह कहना है सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल का जो मंगलवार…
Read Moreजशपुर : भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद नगर सरकार का शपथ ग्रहण 16 मार्च को, मुख्यमंत्री साय होंगे मुख्य अतिथि!
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मुख्य आतिथ्य में सोलह मार्च को होगा नगर सरकार का शपथ ग्रहण समारोह जशपुर, 4 मार्च 2025/ नवगठित नगर पालिका जशपुर का शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को आयोजित होगा। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगें। मुख्यमंत्री साय को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित करने जशपुर की विधायक रायमुनि भगत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल रायपुर में मुख्यमंत्री साय से मुलाकात किया था। मुख्यमंत्री साय ने निमंत्रण को स्वीकार करते हुए 16 मार्च का समय दिया है। उल्लेखनिय…
Read More‘गति’ के जरिए ही प्रदेश सरकार ‘ज्ञान’ के लिए लक्ष्य को अर्जित करेगी : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वर्ष 2025-2026 के लिए प्रस्तुत बजट के प्रमुख प्रावधानों और घोषणाओं पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं व पैनलिस्ट्स के साथ की विस्तार से चर्चा
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में वर्ष 2025-2026 के लिए प्रस्तुत बजट के प्रमुख प्रावधानों और घोषणाओं पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं व पैनलिस्ट्स के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले वर्ष के बजट पर हमारा फोकस GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) पर था, जबकि इस बार बजट की थीम GATI (गुड गवर्नेंस, एक्सेलरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेक्नॉलॉजी और इण्डस्ट्रियल ग्रोथ) पर केंद्रित है। ‘गति’ के जरिए ही प्रदेश सरकार ‘ज्ञान’ के लिए लक्ष्य को अर्जित करेगी।…
Read Moreईडी के विरोध में कांग्रेस का विशाल धरना : रायपुर में ईडी दफ्तर के बाहर गरजा विपक्ष, भाजपा पर फूटा गुस्सा लगाए गंभीर आरोप!
कांग्रेस ईडी की गीदड़ भभकी से डरने वाली नहीं – दीपक बैज भाजपा ईडी को सूची देती है वह भाजपा के इशारे पर छापा मारती है – डॉ.महंत ईडी में साहस है तो भाजपा ऑफिस की जांच करे – भूपेश बघेल रायपुर/03 मार्च 2025/ ईडी की कार्यप्रणाली के विरोध में तथा ईडी द्वारा कांग्रेस के दफ्तर में नोटिस भेजने एवं कांग्रेस के महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को जबरिया घंटो ईडी ऑफिस में बैठाने के विरोध में कांग्रेस ने ईडी ऑफिस के सामने धरना दिया। धरने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक…
Read More