पांच विकास कार्यों में से पौने चार साल में एक भी पूरा न होने का हवाला देते हुए कसा भाजपा ने तंज : एक भी विकास कार्य पूरा नहीं, यह है भूपेश बघेल का ट्रेक रिकार्ड – राजेश मूणत

भाजपा शासनकाल में सुनियोजित विकास का कीर्तिमान स्थापित किया गया और नई राजधानी का निर्माण किया गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व राज्य के पूर्व लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने राजधानी में उनके द्वारा शुरू किए गए पांच विकास कार्यों में से पौने चार साल में एक भी पूरा न होने का हवाला देते हुए कहा है कि यह है भूपेश बघेल सरकार का ट्रेक रिकार्ड। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने गृह और लोक निर्माण विभाग का जिम्मा ताम्रध्वज साहू को दे रखा है।…

Read More

मोदी सरकार राज्य को नहीं दे रही पर्याप्त खाद : किसान हित में क्यों नहीं खुल रहा 9 भाजपा सांसदों और रमन सिंह का मुंह – कांग्रेस

किसानों की समृद्धि के खिलाफ है भाजपा और मोदी सरकार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हमेशा की तरह मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ भाजपा मिलकर किसानों को बर्बाद करने का षड्यंत्र रच रही है। इस समय प्रदेश के किसानों को खाद की सर्वाधिक आवश्यकता है, मगर मोदी सरकार पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं करा रही है, जिसके कारण प्रदेश का कृषक वर्ग परेशान हो रहा है। खरीफ सीजन के लिए भूपेश सरकार ने केंद्र से यूरिया, डीएपी, एनपीके, पोटाश और सुपरफास्फेट को मिलाकर कुल 13…

Read More

महिला कांग्रेस के प्रभारियों की बैठक : प्रभारियों को प्रति माह क्षेत्र में जाकर लेना होगा मीटिंग, संगठन को बनाना होगा और मजबूत – फूलोदेवी नेताम

इस बैठक में बिना सूचना दिये अनुपस्थिति रहे जिला प्रभारी, लोकसभा प्रभारी को कारण बताओ नोटिस होगा जारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक आज रायपुर मुख्यालय में आयोजित की गई थी। राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फूलो देवी नेताम ने बैठक ली, जिसमें लोकसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष के साथ विस्तृत चर्चा की गई। सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने कहा कि प्रत्येक महीना अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में जिला प्रभारी एवं लोकसभा प्रभारी को जाकर मीटिंग लेनी होगी…

Read More

राष्ट्रपति चुनाव में श्रीमती द्रोपदी मुर्मू की जीत को त्यौहार के रूप में मनाएगी भाजपा : जिला संगठन प्रभारी ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा- आदिवासी विरोधी है कांग्रेस की नीतियां

भाजपा जिला संगठन प्रभारी ने जिले के तीनों विधायक विनय भगत, यूडी मिंज और रामपुकार सिंह से अंतरात्मा की आवाज पर राष्ट्रपति निर्वाचन की प्रक्रिया में मतदान करने की अपील की है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में मिडिया से चर्चा करते हुए जिला भाजपा के संगठन प्रभारी राम किशुन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए का एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचाने के निर्णय का पूरा देश समर्थन कर रहा है। उन्होनें…

Read More

भाजपा छत्तीसगढ़ में अपने ढहते खंडहर को देखे – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा नेताओं को कांग्रेस के घर में ताकझांक करने की बीमारी लग गई है। कांग्रेस एक परिवार है। कांग्रेस में सबको अपने विचार रखने की आजादी है। सभी के विचारों का सम्मान है। कांग्रेस में भाजपा की तरह अलोकतांत्रिक तरीके से कार्यकर्ताओं की आवाज नहीं दबाई जाती। सब की सुनी जाती है। यहां कोई पुरंदेश्वरी नहीं है जो जनता द्वारा खारिज किये जा चुके भाजपा के बड़े-बड़े नामी…

Read More

तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर आये केन्द्रीय राज्यमंत्री विश्वेश्वर टुडू, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का किया स्मरण, पहुंचे गोलबाज़ार जय स्तंभ में दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

सामाजिक कार्यों में भी हुए शामिल, मातृछाया संस्था के गोद भराई रस्म में बने सहभागी मालगांव में ग्रामीण के घर किया भोजन, बकावण्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर आये केन्द्रीय राज्यमंत्री विश्वेश्वर टुडू ने आजादी के 75 वें महोत्सव के अवसर पर आज सुबह स्थानीय गोल बाज़ार स्थित जय स्तंभ में दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की| साथ ही गोलबाज़ार क्षेत्र में लगे बरसों पुराने इमली के पेड़ में श्रद्धा पुष्प अर्पण कर अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को…

Read More

कांग्रेस की बैठक में सामने आये टकराव पर भाजपा का कटाक्ष : कांग्रेस में कोहराम, संगठन पर कब्जे का संग्राम – भाजपा

सत्ता के साथ-साथ संगठन पर भी भूपेश बघेल की तानाशाही कांग्रेस के लिए आत्मघाती साबित हो रही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने सत्ताधारी कांग्रेस की बैठक में सामने आये टकराव का हवाला देते हुए कहा है कि साढ़े तीन साल में ही कांग्रेस छितर बितर हो गई है। कांग्रेसियों की तथाकथित एकता तो सरकार गठन के बाद तभी बिखर गई थी, जब दिल्ली दरबार ने एकतरफा फैसला लेते हुए भूपेश बघेल को ठीक वैसे ही विधायकों की अनदेखी करते हुए मुख्यमंत्री बना दिया था,…

Read More

रमन सिंह स्वयं को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बताते है पर उन्हें मानता कोई नहीं – विधायक देवेन्द्र यादव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं विधायक देवेन्द्र यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर तंज कसते हुये कहा कि रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, जिसे उनके संगठन वाले राष्ट्रीय नेता नहीं मानते। प्रदेश में पहले ही रमन सिंह नकारे जा चुके हैं। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस संगठन के द्वार हिमाचल प्रदेश के सीनियर आब्जर्वर बनाये जाने से डॉ. रमन सिंह को पीड़ा होना स्वाभाविक है। क्योंकि भाजपा अब रमन सिंह का कोई हालचाल नहीं पूछता जिम्मेदारी देना दूर की बात…

Read More

जशपुर जिले में महिलाओं के साथ लगातार हो रहे अनाचार व अत्याचार को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, अपराधियों के खिलाफ सख्त करवाई हो, नहीं तो महिला मोर्चा मामले को लेकर करेगी उग्र प्रदर्शन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में हुए अनाचार व लगातार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौपा। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञापन देते समय जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। जिस तरह की घटनाएं जशपुर सहित पूरे प्रदेश में बढ़ रही है यह चिंता का विषय है। जिले में एक ही…

Read More

कांग्रेस के बीआरओ, डीआरओ, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न : पीआरओ दलवई, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम बैठक में हुये सम्मिलित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संगठन की मजबूती तथा निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्षता से करवाने का सुझाव दिया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस की निर्वाचन प्रक्रिया को गति देने के लिये जिला निर्वाचन अधिकारियों, ब्लॉक निर्वाचन अधिकारियों और प्रदेश कार्यकारिणी तथा जिला अध्यक्षों की बैठक प्रदेश निर्वाचन अधिकारी उमर हुसैन दलवई, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में राजीव भवन में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्वागत भाषण दिया तथा अध्यक्षीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संगठन की मजबूती तथा…

Read More