प्रदेश भर में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक हत्या की वारदात को अपराधी दे रहे हैं अंजाम – बृजमोहन अग्रवाल छ.ग. में बढ़ते क्राइम के लिए सीएम भूपेश बघेल और सुस्त शासन-प्रशासन जिम्मेदार है – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल कांग्रेस सरकार पर बरसते हुए नजर आए, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध का ग्राफ आसमान की उचाईयों को छू रहा है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि आये दिन 5…
Read MoreCategory: राजनीति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और उनके सांसदों संघियों की दिल्ली में हुई गुप्त बैठक में एजेंडा क्या था प्रदेश की जनता जानना चाहती है, भाजपा के सांसद छत्तीसगढ़ की आवाज उठाने कभी दिल्ली में बैठक नहीं की – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर संघ पदाधिकारी एवं छत्तीसगढ़ भाजपा सांसदों कि दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में हुई बैठक पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और भाजपा के सांसदों को बताना चाहिए आखिर दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में गुप्त बैठक करने का एजेंडा क्या था? जनता से वो क्या छिपाना चाहते है? कुछ दिन पहले धमतरी में भी आरएसएस और भाजपा के नेताओं ने गुप्त बैठक किया था। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि…
Read Moreबच्ची के अपहरण और एक हफ्ते बाद उसकी क्षत विक्षत शव मिलने के विरोध में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने किया विधानसभा थाने का घेराव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने सड्डू बीएसयूपी कॉलोनी से एक बच्ची के अपहरण और एक हफ्ते बाद उसकी क्षत विक्षत लाश मिलने के विरोध में आज विधानसभा थाने का घेराव किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश सहित राजधानी में लगातार बढ़ रहे अपराध के लिए कांग्रेस सरकार और उसकी पुलिस जिम्मेदार है। पुलिस की लापरवाही के कारण ही अपराध बढ़ गए हैं। यदि इस बच्ची के अपहरण के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई होती तो वह बच्ची जीवित बच सकती थी। पुलिस वारदातों पर पर्दा…
Read Moreडोली लूटी राह में सहसा, धोखेबाज कहारों से…सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में उठाई सट्टे की केंद्रीय जांच की मांग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सांसद संतोष पांडेय ने आज छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टे में राज्य सरकार के अफसरों की संलिप्तता का उल्लेख करते हुए इसकी जांच कोयला घोटाले की तरह केंद्रीय स्तर पर कराने की मांग की। भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने शायराना अंदाज में छत्तीसगढ़ की जनता का दर्द बयां करते हुए कहा कि मांझी छला गया था पहले अपनी ही पतवारों से, राह में सहसा डोली लुट गई धोखेबाज कहारों से..! उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जिन हाथों को सौंपा गया, वे ही छत्तीसगढ़ को लूट रहे हैं। उन्होंने…
Read Moreसांसद गोमती साय ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को पत्र लिख कर जशपुर में चाय बागान के विस्तार के लिए मांगी आर्थिक सहायता
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ के एकमात्र चाय उत्पादक जिला जशपुर के चाय पत्ती की महक,अब केंद्र सरकार तक पहुँच गई है। रायगढ़ लोक सभा की सांसद श्रीमती गोमती साय ने केंद्रीय जनजातिय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को पत्र लिख कर चाय बागान के विस्तार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। अपने पत्र में सांसद श्रीमती साय ने बताया है कि जशपुर में चाय की खेती को आशातीत सफलता मिली है। इस जिले के जशपुर और मनोरा ब्लाक में 70 से अधिक एकड़ में चाय का बगान…
Read More“मोर आवास मोर अधिकार” भाजपा का प्रदेशव्यापी बूथ स्तर पर होने जा रहा आंदोलन : कार्यकर्म की रूपरेखा तैयार करने भाजपा मण्डल तपकरा की बैठक हुई सम्पन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर तपकरा : प्रधानमंत्री आवास को लेकर छतीसगढ़ सरकार की विफलता व प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास के लाभ से वंचित करने पर भाजपा प्रदेशव्यापी बूथ स्तर पर आंदोलन करने जा रही है। जिसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए भाजपा मण्डल तपकरा द्वारा सामुदायिक भवन तपकरा में बैठक रखी गयी थी। बैठक में पंचायत स्तर पर होने वाले सम्मेलन के लिए प्रभारी नियुक्त करने के साथ तिथि तय की गयी। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को “मोर आवास मोर अधिकार” के विधानसभा प्रभारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष…
Read Moreकिस बात का गौरव दिवस मनाएंगे बघेल, एक भी काम नहीं किया, जिसे कांग्रेस गौरव बता रही है, वह तो काला दिवस है – अजय चंद्राकर
जनता अगले साल कांग्रेस सरकार को ठिकाने लगा देगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा है कि चार साल में एक भी काम नहीं किया, वे किस बात पर गौरव दिवस मनाएंगे। उप चुनाव जीत लेने से कोई संकेत नहीं होता। संकेत तो अब मिलना शुरू होगा। जनता को चार साल से भ्रमित कर रहे हैं। जनता अब जवाब मांग रही है तो कामकाज की बजाय यहां वहां की बातें…
Read Moreछत्तीसगढ़ में बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना : खतरे में छत्तीसगढ़ का भविष्य, कहीं शिक्षक नहीं तो कहीं मूलभूत सुविधाओं से वंचित छात्र – बृजमोहन अग्रवाल
सत्ता के नशे में चूर छत्तीसगढ़ सरकार; राज्य के भविष्य संग कर रही खिलवाड़: बृजमोहन अग्रवाल “बुनियादी शिक्षा, सुविधाएं उपलब्ध न करा पाने वाली सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं” समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर शिक्षा समाज का वह महत्वपूर्ण अंग है जिसके बिना सभ्य समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। संपूर्ण भारत में अभी एक स्लोगन बहुत प्रसिद्ध हुआ है, “पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया।” छत्तीसगढ़ प्रदेश के शिक्षा विभाग पर यह स्लोगन लागू ही नहीं होता। जब हम सरकारी स्कूलों पर नज़र…
Read Moreसरकार के 4 वर्ष पूरा होने पर सभी जिलों, ब्लाकों में मनाया जायेगा गौरव दिवस का उत्सव – मोहन मरकाम
गौरव दिवस के दिन किसानों, श्रमिकों का ब्लाकों एवं जिलों में होगा सम्मान. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के सफलतापूर्वक 4 वर्ष का कार्यकाल 17 दिसम्बर 2022 को पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य के समस्त जिला, नगर, ब्लाक मुख्यालयों में चार वर्ष के सफलम कार्यकाल को हर्षोल्लास के साथ छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार विगत…
Read Moreझीरम शहीद स्मारक चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट : इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने कभी शहीदों का सम्मान नहीं किया: बृजमोहन अग्रवाल
शहीद स्मारक निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला निर्माण ऐजेंसियों की जांच हो, स्मारक की सुरक्षा राज्य सरकार सुनिश्चित करे: बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जगदलपुर के लालबाग में बने झीरम शहीद स्मारक निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। दरअसल शहीद कांग्रेस नेताओं के स्मारक निर्माण के दौरान किया गया भ्रष्टाचार काफी चर्चा में है, कांग्रेस सरकार पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। यहां…
Read More