समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, देशभर में भाजपा के सांसद खेल समारोह के आयोजन पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा के सांसद खेल समारोह पर तंज कसते हुए कहां की बीते 7 साल से देश के युवाओं के साथ मोदी भाजपा की सरकार खेल तो ही कर रही है भाजपा पहले युवाओं को दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादाकर सत्ता हथियाने के बाद ठगा अब सांसद खेल समारोह आयोजन कर युवाओं को खेल के नाम से ठगने का षड्यंत्र साजिश कर रही है। असल में यह खेल…
Read MoreCategory: राजनीति
अमर जवान ज्योति को बुझाना देश के शहीदों का अपमान, मोदी सरकार 1971 के भारत बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की यादों को नष्ट करने का षड़यंत्र कर रही – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, इंडिया गेट पर पिछले 50 सालों से जल रही अमर जवान ज्योति को बुझाये जाने को कांग्रेस ने मोदी सरकार का आपत्तिजनक कार्य बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अमर जवान ज्योति भारत के द्वारा लड़ी गयी 1971 की लड़ाई एवं अन्य युद्धों में अपनी जान गंवाये वीर शहीदों के सम्मान में प्रज्वलित की गयी थी जो पिछले 50 वर्षों से अनवरत जल रही है। अमर जवान ज्योति भारत की जनता की ओर से अपने देश के वीर…
Read Moreकिसान को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वालों को किसान पर बात करने का कोई हक नहीं, बृजमोहन भी इस पाप के भागी हैं, भ्रम न फैलाएं, प्रायश्चित करें – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवालके बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों को न्याय दे रही है तो किसान विरोधी भाजपा को कष्ट हो रहा है। उसे यह सहन नहीं हो रहा कि अन्नदाता किसान को धान का 2500 रुपये मिल रहा है। कांग्रेस ने जनघोषणा पत्र में किसानों से वादा किया था और सरकार बनते ही उनका कर्ज माफ करने के साथ ही 2500 की दर से धान खरीद रहे हैं तो…
Read Moreपदोन्नति में आरक्षण रोस्टर नहीं अपनाकर भूपेश सरकार अजा-जजा शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही : भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा- प्रदेश भाजपा इस लड़ाई में अजा-जजा वर्ग के साथ; प्रदेश सरकार आरक्षण विरोधी एजेंडा चलाकर संविधान की भावना को लहूलुहान कर रही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब शिक्षा विभाग में आरक्षण रोस्टर से पदोन्नति की प्रक्रिया नहीं अपनाकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिक्षकों के साथ छल-कपट करके अन्याय कर रही है। श्री साय ने इस मांग को लेकर आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले…
Read Moreनवा रायपुर के आंदोलित किसानों से चर्चा के नाम पर प्रदेश सरकार सियासी नौटंकी से बाज आए : भाजपा
किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी शर्मा ने आगाह किया- किसानों के साथ शर्मनााक सियासत करना छोड़ प्रभावित किसानों की समस्या के समाधान की ईमानदार पहल करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा है कि नवा रायपुर अटलनगर में आंदोलित किसानों के संबंध में प्रदेश सरकार चर्चा के नाम पर सियासी नौटंकी से बाज आए और चर्चा के लिए गुरुवार को बुलाई गई इस बैठक का किसानों द्वारा किए गए बहिष्कार को गंभीरता से ले। श्री शर्मा ने कहा कि दोपहर 2…
Read Moreभूपेश के छत्तीसगढ़ मॉडल की तुलना से बचने छत्तीसगढ़ के किसी को स्टार प्रचारक नही बनाया, छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं पर भाजपा आलाकमान को भरोसा नही – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उत्तरप्रदेश चुनाव के लिये जारी स्टार प्रचारकों की सूची में छत्तीसगढ़ के किसी नेता को शामिल नहीं किया जाना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपने ही केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा खो दिया है। इसलिये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, पूर्व महासचिव सरोज पांडे, रामविचार नेताम, रेणुका सिंह सहित किसी को भी यूपी चुनाव के लिये जारी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया…
Read Moreपूर्व की रमन सरकार ने प्रदेश के युवाओं को नशा के गर्त में ढकेलने हुक्का बार खुलवाये थे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार युवाओ को हुक्का की नशा संस्कृति से बचाने हुक्का बार बंद करने कड़े कानून बनाये – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व की रमन सरकार की सोच छत्तीसगढ़ के युवाओं को नशा के गर्त में ढकेलना था इसीलिए हुक्का संस्कृति की शुरुआत किए थे हुक्का बार खोलने की अनुमति प्रदान किए थे अधिकांश हुक्का बारों का संचालक भाजपा से जुड़े लोग ही रहे है। पूर्व की रमन सरकार ने जिस प्रकार से शराब दुकानों का सरकारी करण किया ठीक वैसे ही हुक्का बारों के संचालन को भी अनुमति दिया था मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं…
Read Moreछत्तीसगढ़ में शराबबंदी के नाम पर छाती पीटने वाले भाजपाई मध्य प्रदेश की शराब नीति पर चुप क्यों है? रोज सुबह उठकर शराबबंदी पर बयान देने वाले डॉ. रमन सिंह मध्य प्रदेश की शराब नीति का विरोध क्यों नहीं कर रहे हैं? – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि शराब को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं की नीति हमेशा से दोहोरी रही है। जब तक डॉक्टर रमन सिंह की सरकार सत्ता में थी उन्होंने शराब ठेकेदारों के हाथ से शराब का व्यवसाय छीन कर उसका सरकारी करण कर दिया। रमन सिंह के इस निर्णय के साथ ही शराब दुकानों से निकलकर गांव गांव तक पहुंच गई। उस समय…
Read Moreनगरीय क्षेत्रों के जैसे ग्रामीण क्षेत्रों की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया, 90 फीसदी पंचायतों की सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते -कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पंचायत चुनावों के 90 प्रतिशत से अधिक सीटों पर कांग्रेस समर्थित पंच, सरपंच, जनपद सदस्यों ने चुनाव जीता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नगरीय निकायों के समान भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव में भी बुरी तरह पराजित हुई है। प्रदेश कांग्रेस के कंट्रोल रूम में आई जानकारी के अनुसार घोषित चुनाव परिणामों में प्रदेशभर के 330 पंचों के चुनाव में से 296 स्थानों पर कांग्रेस के समर्थित पंच प्रत्याशी चुनाव जीत कर आये है। 27 में से 22…
Read Moreक्या मुख्यमंत्री यूपी में छत्तीसगढ़ का शराब मॉडल दिखा रहे हैं, बेरोजगारी भत्ते पर विश्वासघात भूपेश मॉडल है – भाजपा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उत्तर प्रदेश में छत्तीसगढ़ मॉडल को अपनाने की बात कहने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश की जनता को छत्तीसगढ़ का शराब मॉडल अपनाने की बात कर रहे हैं । भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि बिहार और असम की जनता ने छत्तीसगढ़ के मॉडल को क्यों रिजेक्ट किया और यही हाल उत्तर प्रदेश में होने वाला है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा की…
Read More