समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार आज जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में, बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, जिला संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत की उपस्थिति में एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई। बैठक की शुरुवात भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। बैठक…
Read MoreCategory: राजनीति
द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ भाजपा ने दी बधाई : आज भारतवासियों के लिए उत्सव का दिन- भाजपा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत की प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति चुने जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति चुनाव के सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित सभी वरिष्ठ भाजपा और एनडीए नेताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि देश ने इतिहास में पहली बार आदिवासी समाज की महिला को अपना संवैधानिक प्रमुख चुना है। जनजाति समाज इस बात को सदा…
Read Moreसोनिया गांधी को ईडी के बुलावे के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्री, विधायक, हजारों कार्यकर्ता विरोध में उतरे सड़कों पर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को भेजे गये ईडी के सम्मन के विरोध में कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में ईडी दफ्तर के सामने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्रीगण, कांग्रेस के पदाधिकारी, विधायक गण, 25 हजार से अधिक संख्या में आये कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जो राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे विपक्ष भाजपा थी। अटल बिहारी बाजपेयी बीमार पड़े जिसका ईलाज हिन्दुस्तान में नहीं हो सकता था। विदेश…
Read Moreभूपेश बघेल पद की गरिमा न गिराएं, छत्तीसगढ़ में वहां कैमरा लगाएं, जहां वाकई जरूरत है – विष्णुदेव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में दिए गए भाषण पर पलटवार करते हुए कहा है कि वे मुख्यमंत्री पद की गरिमा गिराने की प्रवृत्ति छोड़ें और प्रदेश के हित में वहां वहां कैमरे लगवाने की हिम्मत दिखाएं, जहां इनकी वाकई जरूरत है। मुख्यमंत्री जिस भाषा का उपयोग करते हुए जांच एजेंसी को धमका रहे हैं, वह कांग्रेस की संस्कृति हो सकती है लेकिन छत्तीसगढ़ की संस्कृति इसकी इजाजत नहीं…
Read Moreसोनिया गांधी से ED पूछताछ के दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए संसदीय सचिव यू.डी. मिंज
सत्तारूढ़ बीजेपी ईडी समेत अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही – संसदीय सचिव यू.डी. मिंज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ की.इस पूछताछ के विरोध में कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है. दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए. जिसमे देश के बड़े कांग्रेस नेताओं अम्बिका सोनी, मार्गेट आलवा शुश्री सैलेजा, सलमान खुर्शीद के राजू,कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, अशोक गहलोत, अजय माकन,जैसे बड़े नेताओं के…
Read Moreलाखो नौकरियो का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार 20 हजार लोगों को भी नही दे पाई नौकरी – बृजमोहन अग्रवाल
बृजमोहन के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने सदन में दी जानकारी वित्त ने दी 35981 पदों पर भर्ती की स्वीकृति, साढ़े तीन साल में 18199 बेरोजगार को ही नौकरी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज प्रदेश में शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार का मामला विधानसभा में उठाते हुए मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि 1 जनवरी 2019 से 26 जून 2022 तक वित्त विभाग ने किन-किन वर्ग के कितने कितने पदों की भर्ती की सहमति / स्वीकृति दी है और उसमें कितने कितने पदों की भर्ती…
Read Moreयदि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अनुसूचित जाति वर्ग के हित में काम कर रही तो क्यों राजधानी रायपुर में सतनामी समाज के युवाओं को नग्न प्रदर्शन करना पड़ रहा-भाजपा
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक अधिकार और गरिमामय जीवन की मांग करना पड़े और कांग्रेस प्रेस वार्ता कर वाहवाही करे यह शर्मनाक हैं – नवीन मार्कण्डेय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया पर पलटवार किया हैं। उन्होंने लिलोठिया से पूछा कि यदि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस इतना अच्छा काम कर रही हैं अनुसूचित जाति वर्ग के हित में काम कर रही हैं तो क्यों राजधानी रायपुर में सतनामी समाज के युवाओं को नग्न…
Read Moreजीएसटी काउंसिल मीटिंग में सहमति और कानून लागू होने पर लोकसभा, राज्यसभा मे विरोध यही है कांग्रेस और गैर भाजपा दलों का दोगलापन : भाजपा
भूपेश बघेल बतायें कि रेत गिट्टी पर जीएसटी वसूल रहे हैं या सीटी – विष्णुदेव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जीएसटी पर दोहरा चरित्र दिखा रहे हैं। जीएसटी काउंसिल में छत्तीसगढ़ सरकार का नजरिया जीएसटी पर सहमति का रहता है और छत्तीसगढ़ में वे इसके विरोध की राजनीति करते हैं। कोयला में छत्तीसगढ़ में 900 करोड़ की टैक्स चोरी सामने आई है तो रेत गिट्टी में क्या स्थिति है, इसका अंदाज लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
Read Moreकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के सम्मन के विरोध में कांग्रेस करेगी ईडी दफ्तर का घेराव : ईडी, भाजपा की एजेंट की तरह काम कर रही है : मोहन मरकाम
जो लोग भाजपा के विरोध में है ईडी की नजर में वे गुनाहगार है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के सम्मन के विरोध में कांग्रेस राजधानी ईडी दफ्तर के सामने सुबह 11 बजे से विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल होगें। ईडी दफ्तर के घेराव में शामिल होने के लिये कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में राजधानी पहुंचेंगे। ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी, जिला…
Read Moreजब से केंद्र सरकार मे भाजपा की सरकार आई तब से कमरतोड महंगाई लाई है – वंदना राजपूत
महंगाई ने तो लोगों के रीढ़ की हड्डी तोड़ रखी है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केंद्र सरकार ने एक बार फिर से महंगाई का जोर का झटका दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने प्रीपैक्ट प्रोडक्ट पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाने पर केंद्र सरकार को जम कर कोसा और कहा कि किस जन्म का बदला मोदी ले रहे है अब तो अनाज, चावल, दाल, दही, दूध, मैदा, सूजी, पोहा, गुड़, पेन, स्याही, साइकिल आदि पदार्थों पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाकर गरीबों के मुंह से निवाला छीन लिया है।…
Read More