रायगढ़ में बाबा साहब की प्रतिमा अपमानित, कांग्रेस ने की तीखी निंदा – दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग: सुरेंद्र वर्मा

रायपुर/09 जून 2025। रायगढ़ के चक्रधरनगर कलेक्ट्रेट मार्ग पर अंबेडकर चौक में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को अपमानित करने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जिला कलेक्ट्रेट, जिला न्यायालय और पुलिस थानों के 50 मीटर की दूरी पर भी महापुरुषों की प्रतिमा सुरक्षित नहीं है। छत्तीसगढ़ में सामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद है कि प्रशासन के नाक के नीचे संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने का कुत्सित प्रयास किया…

Read More

बीयर प्लांट की अनुमति पर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला – प्रदेश को नशे की गर्त में धकेल रही सरकार : धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर/09 जून 2025। राज्य सरकार के द्वारा बीयर बनाकर बेचने मिनी प्लांट लगाने की अनुमति देने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार राजस्व कमाने मादक प्रदार्थो से काली कमाई करने, भ्रष्टाचार करने, नशा खोरी को बढ़ावा दे रही है। अपना नैतिक और सामाजिक दायित्व भूल चुकी है। जो भाजपा विपक्ष में रहते शराबबंदी की मांग करती रही वो सरकार में आते है महिलाओं को शराब की ओर आकर्षित करने में जुटी है लाइसेंसी मयखानों में महिलाओं को…

Read More

गौठान बंद कर अब ‘गोधाम’ की याद? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर तंज – गोधन संरक्षण सिर्फ दिखावा: सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर/09 जून 2025। सरकार द्वारा गायों के संरक्षण के नाम पर बनाये जाने वाले गोधाम पर सवाल खड़ा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गायों और गोवंश संरक्षण की बेहतरीन योजना गौठान, गोधन न्याय योजना को बंद कर दिया। अब राज्य सरकार को गोधन संरक्षण की याद आ रही है। गौठान ऐसी योजना थी जहां ग्रामवासियों को जोड़कर गोवंश का संरक्षण किया जाता था। इस योजना में गोवंश के साथ महिला समूहों के भी आर्थिक उन्नति का मार्ग खुला था। गोधन न्याय…

Read More

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 1 साल पूरा होने पर कांग्रेस का प्रहार ; अर्थव्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, विदेश नीति, रोजगार, कृषि सभी क्षेत्र में मोदी सरकार नाकाम – दीपक बैज

मोदी सरकार 11 साल में फेलियर साबित हुई रायपुर/09 जून 2025। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार के 11 सालों के अपने कार्यकाल में हर क्षेत्र में विफल साबित हुई। देश की विकास दर 6.5 से कम है, जो कोविड के बाद सबसे कम है। मेक इन इंडिया फेक इन इंडिया साबित हुआ। 2024 में 12700 से अधिक र्स्टाटअप बंद हो गये। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून व्यवस्था मोदी सरकार के 11 साल सालो में बर्बाद…

Read More

श्यामा प्रसाद मुखर्जी से मोदी तक का राष्ट्रवादी मार्ग, भाजपा की 11 वर्षों की उपलब्धियों का जन-जागरण अभियान प्रारंभ, रामराज्य की पुनर्स्थापना का बिगुल, संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में बृजमोहन बोले – ‘मोदी हैं, तो मुमकिन है’.

‘संकल्प से सिद्धि तक’ एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण को समर्पित अभियान, श्यामा प्रसाद मुखर्जी से मोदी तक, राष्ट्रवाद की चेतना और संकल्प का सफर – सांसद बृजमोहन अग्रवाल. रायपुर में संकल्प से सिद्धि कार्यशाला, 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान. रायपुर. 8 जून 2025 : “संकल्प से सिद्धि” केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि नए भारत की दिशा में उठाया गया राष्ट्रवादी संकल्प है। रायपुर में आयोजित इस कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत…

Read More

अपना घर तो सम्हल नहीं रहा है और बैज को भाजपा के आंगन में ताकाझाँकी करने से फुर्सत नहीं मिल रही – अनुराग अग्रवाल

भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी का बैज के बयान पर पलटवार, कहा : उधार की कार्यकारिणी पर कांग्रेस को चला रहे बैज पहले अपने घर-आंगन के गड्‌ढों को तो दुरुस्त कर लें. रायपुर. 07 जून 2025 : भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के ताजा बयान पर तीखा पलटवार किया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि दो वर्षों में भी अपनी प्रदेश कार्यकारिणी नहीं बना पाने वाले बैज को भाजपा पर बयान देने से पहले अपने संगठन की बदहाल स्थिति को देखना चाहिए।…

Read More

मद्दी के मार्गदर्शन में बेवरेजेस कॉर्पोरेशन में अब घोटालों और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री साय, विस अध्यक्ष डॉ. सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव समेत प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व महापौरों की उपस्थिति में मद्दी ने सम्हाला बेवरेजेस कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष पद रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरोसा व्यक्त किया है कि छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीनिवास राव मद्दी के कार्यकाल में पूरी ईमानदारी के साथ यह विभाग पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करेगा और प्रदेश का राजस्व बढ़ाने का कार्य होगा। श्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाजसेवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम से की सौजन्य भेंट

रायपुर 7 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाजसेवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम से सौजन्य मुलाकात की। श्री नेताम को हाल ही में संघ मुख्यालय के प्रतिष्ठित आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, जिसे मुख्यमंत्री ने गौरव की बात बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऐसे आयोजन समाजों को और अधिक नजदीक लाने में सहायक होते हैं और जन-जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी प्रोत्साहित करते हैं। भेंट के दौरान श्री नेताम ने बताया कि अपने उद्बोधन में…

Read More

कुनकुरी-रनपुर मार्ग पर ₹486.85 लाख की लागत से उच्चस्तरीय पुल निर्माण को मिली स्वीकृति…भाजपा नेता अमन शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार ….जानें यह पुल क्षेत्र के विकास में कैसे बनेगा मील का पत्थर !

कुनकुरी, 3 जून 2025 : वर्षों से लंबित कुनकुरी-रनपुर मार्ग पर ईब नदी पर पुल निर्माण की मांग अब साकार होने जा रही है। इस ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित कार्य को राज्य सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा ₹486.85 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी भाजपा नेता एवं पार्षद अमन शर्मा ने दी। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक विकास, सुविधा और विश्वास की सौगात बताया। अमन शर्मा ने कहा कि यह केवल एक पुल का निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक…

Read More

मोदी सरकार के 11 साल, अब हर घर तक ‘विकसित भारत’ का संदेश! ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान को लेकर BJP का बड़ा प्लान, ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से ‘पेड़ माँ के नाम’ तक – BJP का महाअभियान शुरू, कार्यशाला में तय हुई तिथि-वार रणनीति

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विकसित भारत के अमृतकाल और सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के गौरवपूर्ण 11 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जाने वाले ‘संकल्प से सिद्धि‘ अभियान के लिए यहां मंगलवार को प्रदेश स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई। 9 जून से 21 जून तक चलने वाला यह अभियान विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के 11 साल पर आधारित कार्यशाला है। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में हुआ – किरण सिंह देव…

Read More