भर्ती व्यवस्था में बड़ा बदलाव: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 पारित कांग्रेस शासनकाल में युवाओं का खोया हुआ भरोसा हमने लौटाया – मुख्यमंत्री कांग्रेस शासनकाल में लचर व्यवस्था से युवाओं का नुकसान हुआ, अब हर साल होंगी परीक्षाएं : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 पारित होने के साथ ही राज्य की भर्ती प्रणाली में बड़ा संस्थागत बदलाव तय हो गया। इस कानून के माध्यम से राज्य में छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की स्थापना की जाएगी, जो तृतीय और चतुर्थ…
Read MoreCategory: राजनीति
भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार पर सख्त प्रहार: छत्तीसगढ़ में नया कानून पारित, पेपर लीक-नकल माफिया पर कड़ी सजा—मुख्यमंत्री साय का कांग्रेस पर हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप
कांग्रेस शासन में पीएससी में भ्रष्टाचार कर युवाओं के भविष्य का सौदा किया गया – मुख्यमंत्री श्री साय पीएससी के घोटालेबाजों पर हमारी सरकार ने की कड़ी कार्रवाई : युवाओं के सपनों का कत्ल करने वाले घोटालेबाज आज सलाखों के पीछे – मुख्यमंत्री श्री साय धांधली करने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जांच सीबीआई को सौंपी : मुख्यमंत्री श्री साय अब कोई भी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं कर पाएगा : मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को उनका उचित अधिकार मिलेगा – मुख्यमंत्री श्री साय भर्ती परीक्षाओं…
Read Moreविधानसभा में मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- कुशासन, भ्रष्टाचार और ठगी की राजनीति से जनता को मिला छुटकारा
‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे इन्होंने ठगा नहीं’ : विधानसभा में मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा वार मुख्यमंत्री बोले- हमने रोके लिकेज, बढ़ाया राजस्व और दी विकास को रफ्तार रायपुर : विधानसभा में अपने विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता आज भी कांग्रेस के पांच साल के कुशासन को भूली नहीं है। उन्होंने कहा कि उस दौर में एक ही संवाद गूंजता था— “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे इन्होंने ठगा नहीं।”…
Read Moreलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होना भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता का प्रतीक: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने संसदीय परंपराओं और संस्थागत मर्यादा पर जताया विश्वास
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के विरुद्ध प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव को सदन द्वारा अस्वीकार किए जाने को भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता, संसदीय परंपराओं और संस्थागत मर्यादा के प्रति गहरी आस्था का सशक्त उदाहरण बताया है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह निर्णय केवल एक संसदीय प्रक्रिया का परिणाम नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि भारतीय लोकतंत्र में संस्थाओं की गरिमा, निष्पक्षता और मर्यादा सर्वोपरि है। सदन में जिस स्पष्टता, गंभीरता और विवेक के साथ माननीय सदस्यों…
Read Moreइंजीनियरिंग छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, समाप्त हो ‘पे-फॉर-सर्टिफिकेट’ का काला बाज़ार : बृजमोहन अग्रवाल
नई दिल्ली / रायपुर : रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने देश की तकनीकी शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त एक गंभीर विसंगति को संसद के पटल पर रखते हुए केंद्र सरकार से क्रांतिकारी सुधारों की मांग की है। ‘नियम 377’ के तहत सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए उन्होंने एआईसीटीई (AICTE) की इंटर्नशिप पॉलिसी में स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स की ज़रूरत पर बल दिया और “पे-फॉर-सर्टिफिकेट” के फलते-फूलते फर्जी मार्केट को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया है। सांसद अग्रवाल ने बताया कि देश के लगभग 5000 इंजीनियरिंग कॉलेजों…
Read Moreअब ‘कर्मचारी चयन मंडल’ से सँवरेगा युवाओं का भविष्य : प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा : व्यापम का विस्थापन और नए चयन मंडल का आगमन छत्तीसगढ़ में रोजगार के नए और साफ-सुथरे युग की शुरुआत
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने विष्णुदेव साय सरकार द्वारा व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) को भंग कर ‘कर्मचारी चयन मंडल’ के गठन के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के हित में एक “ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम” बताया है। श्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने सत्ता संभालते ही युवाओं से किया अपना वादा निभाया है। व्यापम की पुरानी व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए यह बड़ा प्रशासनिक सुधार…
Read Moreभारतीय खाद्य निगम (FCI) की आधुनिकीकरण के तहत छत्तीसगढ़ भारत के ‘राइस पावरहाउस’ के रूप में उभरा – बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर : भारतीय खाद्य निगम (FCI) में हो रहे तकनीक-संचालित बदलावों के साथ, छत्तीसगढ़ ने “भारत के धान के कटोरे” के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा आज जारी किए गए नए आंकड़ों से धान की खरीद में ऐतिहासिक वृद्धि और एक बड़े लॉजिस्टिक बदलाव का खुलासा हुआ है, जिसका उद्देश्य राज्य की खाद्य आपूर्ति श्रृंखला को वैश्विक मानक बनाना है। मूल्य में 100% की वृद्धि: धान खरीद का स्वर्ण मानक छत्तीसगढ़ के किसानों की वित्तीय स्थिति में…
Read Moreलोकसभा में गूँजी किसानों की आवाज़ : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र सरकार से माँगा फसलों की खरीद और भंडारण का पूरा हिसाब
किसानों के हितों के लिए संसद में प्रखर हुए बृजमोहन अग्रवाल, FCI की खरीद व्यवस्था और भंडारण क्षमता पर मांगा जवाब धान खरीदी से लेकर भंडारण व्यवस्था तक, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में उठाए किसानों से जुड़े अहम सवाल नई दिल्ली/रायपुर : सांसद एवं भारतीय खाद्य निगम छत्तीसगढ़ राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ सहित देशभर के किसानों के हितों को लेकर प्रखरता से आवाज़ उठाई है। श्री अग्रवाल ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा विभिन्न राज्यों से की जाने वाली फसलों की…
Read Moreराष्ट्रपति के सम्मान पर सियासी तूफान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ममता बनर्जी को कड़ा पत्र, बोले— राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अपमान देश, आदिवासी समाज और मातृशक्ति का अपमान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान जरूरी: आदिवासी समाज और मातृशक्ति का अपमान देश कभी स्वीकार नहीं करेगा : मुख्यमंत्री रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी को कड़ा पत्र लिखकर भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ हाल ही में हुए व्यवहार पर गहरी आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि जनजातीय समाज से आने वाली देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मीडिया विभाग से संवाद, विकास योजनाओं के प्रचार और नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक अभियान की आवाज बुलंद करने का किया आग्रह
प्रदेश के विकास और नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक दौर में पहुंचे अभियान की आवाज बुलंद करने का किया आग्रह मीडिया विभाग ने ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री श्री साय का अभिनंदन किया। रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को विधानसभा परिसर स्थित कक्ष में भाजपा मीडिया विभाग के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रगति, जनहितकारी योजनाओं और विशेष रूप से राज्य की सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की। श्री साय ने अपने प्रबोधन में मीडिया विभाग की भूमिका को रेखांकित…
Read More