गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे हेरोइन (चिट्टा) के साथ आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से 25.27 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन एवं मोबाइल फोन सहित कुल 1,61,920 रूपये कीमती सामग्री जप्त।
गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी चिट्टा के प्रकरण में जा चुका है जेल
एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
रायपुर : रायपुर कमिश्नरेट में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा अब तक एनडीपीएस एक्ट के 96 प्रकरणों में 209 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 7,26,23,520/- कीमत के मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री की गई है जप्त।
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार तथा प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने तथा इसमें संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं मुखबिर के माध्यम से कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 24.10.2026 को एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे बिजली ऑफिस के पास एक युवक अपने पास मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है।
प्राप्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) तारकेश्वर पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को सूचना की तस्दीक कर त्वरित कार्यवाही करने तथा आरोपी को मादक पदार्थ सहित पकड़ने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक की पतासाजी की। युवक की पहचान कर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शेखर राव, निवासी जिला दुर्ग बताया। पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।
आरोपी शेखर राव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25.27 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमती लगभग 1,51,620/- रूपये, एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन एवं एक मोबाइल फोन जुमला कीमती लगभग 1,61,920/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 317/26 धारा 21(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड:- गिरफ्तार आरोपी शेखर राव पूर्व में भी मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) से संबंधित प्रकरण में संलिप्त रहा है। आरोपी फरवरी 2026 में जिला दुर्ग के थाना वैशाली नगर में दर्ज नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में जेल निरुद्ध रह चुका है।
हेरोइन की सप्लाई के स्रोत एवं तस्करी नेटवर्क की जांच जारी
आरोपी से हेरोइन (चिट्टा) की उपलब्धता, उसके परिवहन, अवैध बिक्री तथा सप्लाई नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की जांच करते हुए मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले स्रोतों तथा इसकी खरीद-बिक्री एवं सप्लाई में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी – शेखर राव पिता स्व. श्रीनिवास राव उम्र 20 वर्ष निवासी कैम्प 01 सुभाष चौक सांई नगर थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग।
