रायपुर : धर्मांतरण को लेकर कानून बनाने के गृह मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रीमंडल केवल शिगूफा छोड़ते है। छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने अपनी पहली बैठक में ही वह दावा किया था कि नया “धर्म स्वातंत्र विधेयक” का ड्राफ्ट तैयार है, 60 दिन के भीतर लागू हो जायेगा, लेकिन 1 साल बीतने के बाद आज तक मौन है। राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश के शहरी एवं मैदानी क्षेत्रों में भी…
Read MoreCategory: राजनीति
डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएँ, कहा — सादगी, मितभाषिता और जनसेवा डॉ. रमन सिंह के स्वभाव की पहचान
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव के स्टेट स्कूल ग्राउंड में युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. रमन सिंह जी जन-जन के नेता हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को नई दिशा दी। प्रभु से मेरी यही प्रार्थना है कि वे दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और अपना मार्गदर्शन इसी तरह देते रहें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज हम एक ऐसे व्यक्तित्व का जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्होंने पंद्रह…
Read Moreछत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह कल जन्मदिवस के अवसर पर रायपुर में 10:00 बजे से 11:30 तक जनता से करेंगे मुलाकात
राजनांदगांव की ओर प्रस्थान से पहले रायपुर में डॉ. रमन सिंह जनता से होंगे रूबरू रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह अपने जन्मदिवस के अवसर पर 15 अक्टूबर 2025 को जनता से मुलाकात करेंगे। वे सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक रायपुर के शंकर नगर स्थित निवास स्थान (स्पीकर हाउस) में उपस्थित रहकर जनता, शुभचिंतकों और समर्थकों से संवाद करेंगे। इसके उपरांत, दोपहर 12:00 बजे वे राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ वहाँ आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर जनता के साथ जन्मदिवस जन्मदिवस मनाएंगे।
Read Moreप्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने का आरोप: कांग्रेस में संगठन नाम की कोई भावना नहीं, आपसी संघर्ष और अंदरूनी कलह जारी
प्रदेश प्रवक्ता ठोकने का कटाक्ष : कांग्रेस में संगठन नाम की कोई भावना अंधेरे कमरे में उस काली बिल्ली को ढूँढ़ना जैसा है, जो बिल्ली उस कमरे में है ही नहीं रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के दौरान भी लगातार सामने आ रही कांग्रेस की अंदरूनी कलह से यह साफ हो चला है कि जिस कांग्रेस में नेताओं की कुलजमा सियासी वजूद एक परिवार की परिक्रमा और चरण-वंदना से तय हो रहा है, जिस कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को स्लीपर…
Read More300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग केंद्र में आवेदन किए, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निवारण के निर्देश दिए
15 अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल सहयोग केंद्र पहुँचेंगे रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं एवं उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंगलवार को सहयोग केंद्र में 300 से अधिक कार्यकर्ता व आमजन पहुंचे एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर आवेदन दिए। बाद में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ओर से प्राप्त आवेदनों पर सार्थक पहल करके सभी…
Read Moreधनंजय सिंह ठाकुर की चेतावनी: पिछली बार 117 रु./क्विंटल का समर्थन मूल्य न मिलने से हुआ किसानों को 2457 रु./एकड़ का नुकसान, इस बार सही MSP लागू करें
पिछली बार बढ़ी समर्थन मूल्य 117 रु. प्रति किवंटल नही दिया गया, जिससे किसानों को प्रति एकड़ 2457 रु. का नुकसान हुआ रायपुर : भाजपा सरकार 1 नवंबर से किसानों की धान की बढ़ी समर्थन मूल्य मिलाकर 3286 रुपए की दर से खरीदी करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार 1 नवंबर से किसानों से धान 3286 रु. प्रति क्विंटल की दर से खरीदी करे। भाजपा सरकार बनने के बाद धान के समर्थन मूल्य में दो बार वृद्धि हुआ…
Read Moreसुशील आनंद शुक्ला का हमला: पांच साल तक शराबबंदी की बातें करने वाली भाजपा सरकार ने अब प्रदेश में शराब की दुकानों को 1400 तक बढ़ाकर जनता को शराबी बनाने का काम तेज किया
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि शराबबंदी को लेकर पांच सालों तक हल्ला मचाने वाले भाजपाई बताये शराबबंदी कब होगी? भाजपा के हर छोटे-बड़े नेता ने जनता के बीच घूम-घूम कर शराबबंदी के लिए बढ़-चढ़कर बातें किया था। सरकार में आने के बाद सरकार और भाजपाईयों दोनों के जुबान पर ताला लग गया है। नियंत्रण तो दूर यह सरकार शराब के विक्रय को प्रोत्साहन देकर कमीशन के लालच में शराबियों के संरक्षण और संवर्धन में लगी हुई है। भाजपा सरकार राज्य की जनता…
Read Moreप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया: बस्तर में गर्भवती महिला की मौत, रायपुर साइंस कॉलेज में छात्रों पर हमला, सपना चौधरी के साथ अभद्रता — विष्णु साय के सुशासन की हकीकत
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पहली घटना बस्तर में गर्भवती मरीज को खटिया पर लादकर चार किमी एम्बुलेंस तक ले जाना पड़ा, वह महिला अस्पताल नहीं पहुंच पाई और गर्भवती महिला का रास्ते में ही गर्भपात हो गया। यह घटना जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चितालगुर गांव के गुड़िया पदर की है, जहां से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विधायक है। दूसरी घटना कोरबा की है जहां हरियाणा और देश की ख्याति प्राप्त लोक कलाकार सपना चौधरी के साथ उनके होटल में अभद्रता हुई,…
Read Moreवित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं और आमजन के आवेदनों का किया त्वरित निराकरण
14 अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री साव सहयोग केंद्र पहुँचेंगे रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सोमवार को कार्यकर्ताओं आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं। प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए लोगों के आवेदनों एवं शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सोमवार को सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं की ओर से 100 से आवेदन आए। इस अवसर पर सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज सहित पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित…
Read Moreगृहमंत्री की नहीं सुन रहे एसपी, फिर जनता का क्या होगा?” — कांग्रेस नेता धनंजय सिंह ठाकुर का बड़ा बयान
रायपुर : एसपी कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री एवं महासमुंद एसपी के बीच हुई नोकझोंक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की बात उनके विभागीय अधिकारी नहीं सुन रहे। एसपी सवाल का जवाब देने के बजाय गृह मंत्री से नोकझोंक कर रहे हैं। ऐसे में समझ सकते हैं कि पुलिस प्रशासन में क्या जनता की बात सुनी जाती होगी? इसीलिए अपराध बढ़ रहे हैं। जनता के साथ थानों में बदसलूकी हो रही है। एफआईआर लिखने…
Read More