समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केन्द्र सेरीखेड़ी का शुभारंभ 23 सितम्बर को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, रायपुर जिले के विकासखण्ड धरसींवा के अंतर्गत कल्पतरू मल्टि युटिलिटी सेंटर सेरीखेड़ी में स्थापित समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केन्द्र ‘सी.एम.टी.सी‘  का 23 सितम्बर को दोपहर 3 बजे किया जाएगा।  धरसींवा की विधायक श्रीमति अनिता योगेन्द्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में एवं अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर श्रीमति डोमेश्वरी वर्मा की अध्यक्षता में केन्द्र का शुभारंभ किया जावेगा।  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के शुभ अवसर पर निर्मित सी.एम.टी.सी केन्द्र में बिहान की महिला समूहों, सामुदायिक संवर्गों एवं विभागीय…

Read More

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष 22 से 24 सितंबर तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ भगवान लाल साहनी और सदस्य श्री कौशलेंद्र सिंह पटेल 22 सितंबर से 24 सितंबर तक छत्तीसगढ़ राज्य के दौरे पर रहेंगे। उनके साथ आयोग के सलाहकार आनंद कुमार एवं राजेश कुमार भी रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे नई दिल्ली से 22 सितंबर को शाम 6 बजे वायु मार्ग से रवाना होकर 7:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे तथा राज्य अतिथि गृह में विश्राम करेंगे। वे 23 सितंबर को राज्य अतिथि गृह में सवेरे 10 बजे अन्य पिछड़ा वर्ग…

Read More

अखिल भारतीय ‘महाराजा अग्रसेन सम्मान‘ हेतु 25 सितंबर तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राज्य शासन ने सामाजिक, समरसता यथा सभी वर्गों में समभाव, सौहार्द, समाज सेवा के स्थाई कार्य जैसे अस्पताल, धर्मशाला, पेयजल, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के अन्य स्थाई स्वरूप के कार्यो में जनभागीदारी को बढ़ावा देने, सामाजिक चेतना का अच्छा वातावरण विकसित करने के योगदान को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से अखिल भारतीय ‘महाराजा अग्रसेन सम्मान‘ की स्थापना की गई है। वर्ष 2021 के लिए इस पुरस्कार प्राप्त करने के लिए एक व्यक्ति के चयन हेतु सर्वसंबंधितों से 25 सितंबर 2021 के सायं 5 तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित…

Read More

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा: परीक्षा तिथि घोषित, 10 और 24 अक्टूबर को होगी परीक्षा

बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बी.एस. सी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश 23 और 30 सितंबर तक लिए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, प्रदेश के नर्सिंग महाविद्यालयों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित हो गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा बीएससी (नर्सिंग), एमएससी (नर्सिंग) और पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि के साथ परीक्षा तिथि की प्रस्तावित (संभावित) तिथि की भी घोषणा कर दी गई है। बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए परीक्षा 10 अक्टूबर…

Read More

‘पण्डित रविशंकर शुक्ल सम्मान‘ के लिए 25 सितंबर तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में किये गये अभिनव प्रयास लिए सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से राज्य स्तरीय ‘पण्डित रविशंकर शुक्ल सम्मान‘ की स्थापना की है। वर्ष 2021 के लिए इस पुरस्कार प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के एक व्यक्ति/एक संस्था के चयन हेतु सर्व संबंधितों से 25 सितंबर 2021 के सायं 5 बजे तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पुरस्कार की…

Read More