पूर्व मंत्री मूणत से थाने में मारपीट पर भड़की भाजपा ने सरकार पर बोला कड़ा हमला कहा सत्ता के इशारे पर किया गया सुनियोजित हमला

यह भूपेश बघेल की खीझ -डॉ. रमन सरकारी गुंडागर्दी का जनता जवाब देगी – विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ में चल रहा है दमन का जंगल राज – कौशिक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तथा छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत को गिरफ्तार कर उनके साथ विधानसभा थाने में मारपीट किये जाने पर भड़की भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि यह सत्ता के इशारे पर किया गया सुनियोजित हमला है। सरकार ने सत्ता का खतरनाक दुरुपयोग करते हुए…

Read More

ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर चढ़ाए गए 24 किलो चांदी आभूषण का शिवलिंग और जलहरी, भोरमदेव महाआरती श्रृंगार का घर बैठे यूट्यूब पर कर सकेंगे दिव्य दर्शन

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने ऑनलाईन दर्शन कर सुविधा का किया शुभारंभ जनआस्था के केन्द्र और ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर की ख्याति बढ़ाने सरकार कर रही हर संभव प्रयास- श्री अकबर  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पुरातात्विक, धार्मिक, जनआस्था के केन्द्र व पर्यटन के रूप में ऐतिहासिक महत्व के स्थल भोरमदेव मंदिर में आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ शिवलिंग में 24 किलोग्राम चांदी के आभूषण के निर्मित शिवलिंग व जलहरी चढ़ाई गई है। चांदी के आभूषण के निर्मित इस आकर्षक कवच…

Read More

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश : जनसमस्याओं का निराकरण समय सीमा में हो, आम जन के लिये यह सुविधा हो कि राज्य के किसी भी भाग से वह घर बैठे अपनी समस्या दर्ज करा सके

1 मार्च 2022 से जनशिकायतों के निराकरण की स्थिति की ऑनलाईन मानिटरिंग की सुविधा प्रारम्भ करने का प्रयास करें  मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री सचिवालय स्तर से होगी जन समस्याओं के निराकरण की ऑनलाइन मॉनिटरिंग घर बैठे ही समस्या के निराकरण हेतु की गई कार्यवाही की जानकारी आवेदक की दी जाए  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामान्यजन से जुड़े विभागों जैसे राजस्व, पुलिस, विद्युत, स्वास्थ्य तथा नगरीय निकाय से सम्बंधित जनसमस्याओं का समय सीमा में निराकारण सुनिश्चित करने के लिए जनसमस्याओं के आवेदनों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था…

Read More

महिला गृह उद्योग की सदस्य का अनूठा प्रयास, प्रदर्शनी से खरीद रही हैं सामान ताकि उन्हें दिखाकर दूसरी महिलाओं को प्रेरित कर सकें, साइंस कॉलेज मैदान में लगी है विकास प्रदर्शनी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। बीते 3 फरवरी से शुरू हुई प्रदर्शनी 6 फरवरी तक चलेगी। यहां विभिन्न विभागों की विकास गाथा को आकर्षक अंदाज में पेश किया गया है। खादी एवं ग्रामोद्योग, वन विकास एवं रोजगार मिशन के अंतर्गत विभिन्न तरह के कार्यों में लगी महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा भी स्टॉल लगाए गए हैं। विकास प्रदर्शनी में कोरिया की महिला गृह उद्योग की सदस्य श्रीमती नीलिमा चतुर्वेदी…

Read More

अच्छी खबर : छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक की तीन-चौथाई आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे

18 वर्ष से अधिक की लगभग शत-प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 62 प्रतिशत आबादी को पहला टीका 2.79 लाख लोगों को लगाया जा चुका है प्रिकॉशन डोज, प्रदेश में अब तक कुल 3.58 करोड़ टीके लगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश में एक करोड़ 46 लाख 80 हजार 330 नागरिकों को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। यह प्रदेश में टीकाकरण के लिए पात्र 18 वर्ष से…

Read More

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के इशारे पर पुलिस का गुंडा राज चल रहा हैं-अमित साहू

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने पूर्व मंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने में बदसलूकी किये जाने और लगातार भाजपा नेताओं के खिलाफ होती एकतरफा कार्यवाही को कांग्रेस का गुंडाराज करार दिया हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने गुंडा राज चला रखा हैं और कांग्रेस के इशारे पर छत्तीसगढ़ की पुलिस गुंडागर्दी कर रही हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने की चुनौती स्वयं कांग्रेस के नेताओं ने बार बार बयान जारी…

Read More

पुलिस से गाली गलौज मूणत का सत्ता की एैठ नहीं आयी – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कांग्रेस के किसी भी मोर्चा संगठन ने भारतीय जनता पार्टी के नेता को काला झंडा दिखाने का कोई कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया था। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने की गलत परंपरा का शुरूआत किया था। इस परंपरा को गलत बताते हुए कांग्रेस ने कहा था कि यह परंपरा शुरू हुई तो भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ भी ऐसी…

Read More

हम दो हमारे दो के आलावा बीजेपी में किसी की सुनवाई नहीं, बजट में छत्तीसगढ़ के लिये कुछ नहीं, सिंधिया बताएं बजट पूर्व तैयारी और सुझाव की वर्चुअल नौटंकी का क्या हुआ? – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ऐसे बजट की खूबियां बताने छत्तीसगढ़ आये थे जिस बजट में देश की आम आदमी के बारे में कोई प्रावधान है ही नहीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि वित्त मंत्री सीतारमण के द्वारा पेश किये गये बजट के बारे में यदि टेलीप्राम्पटर में बिना पढ़े तो प्रधानमंत्री मोदी भी एक भी खूबी नहीं बता पायेंगे। चंद उद्योगपतियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाये बजट के बारे में भाजपाई मंत्री जनता को क्या खाक समझाने आये थे। छत्तीसगढ़ की जनता को…

Read More

ज्योतिरादित्य सिंधिया झूठ बोल रहे मोदी सरकार नहीं चाहती छत्तीसगढ़ में विमान सेवा की बढ़ोतरी – कांग्रेस

सत्ता लोलुप सिंधिया जिसे भ्रष्टाचारी बता रहे तब खुद भी मंत्री थे, रमन के नान घोटाले की याद सिंधिया को अभी आ रही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा राज्य सरकार पर लगाये गये आरोपों को मनगढ़त और झूठा बताते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सत्तालोलुप्ता में दलबदल करने वाले सिंधिया मोदी की चाटुकारिता में सच बोलने की क्षमता भूल गये सिंधिया झूठ बोल रहे  कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में विमान सेवा के लिये सहयोग नहीं कर…

Read More

कांग्रेस का संभागीय प्रशिक्षण शिविर एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी. एल. पूनिया, एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिती में संपन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज कांग्रेस सदस्यता अभियान की रायपुर संभाग की समीक्षा तथा डिजिटल सदस्यता अभियान के लिये प्रशिक्षण का कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में संपन्न हुआ। रायपुर संभाग के जिलाध्यक्षों तथा जिला प्रभारियों ने अपने जिलों में चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की तथा अभी तक कुल कितने सदस्य बनाये जा चुके है इसकी जानकारी दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के…

Read More