गोल बाजार के विकास के लिए व्यापारियों का सहयोग आवश्यक:- कलेक्टर श्री बंसल

प्रियदर्शनी स्टेडियम के लिए प्रबंधन समिति बनाने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर गोल बाजार के विकास के लिए  व्यापारियों का सहयोग आवश्यक है। दुकानों के आबंटन के लिए व्यापारियों के प्रतिनिधि तथा नगर निगम और राजस्व अधिकारियों द्वारा आपसी समन्वय से प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। उक्त बातें शुक्रवार को कलेक्टर श्री रजत बंसल ने गोल बाजार के व्यापारियों से समूह चर्चा के दौरान कही। कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहित व्यास शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम…

Read More

नारायणपुर जिले में नक्सल पीड़ित 577 परिवारों को दिया गया पुनर्वास योजना का लाभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर नारायणपुर जिला नक्सल प्रभावित होने के कारण अंदरूनी गांवों के ग्रामीणों को नक्सलियों द्वारा प्रताड़ित करने, गांव से भगाने सहित अन्य प्रकार से परेशान किया जाता हैं। गांवों से निकाले गये इन ग्रामीणों को जिला प्रशासन द्वारा आसरा जिला मुख्यालय नारायणपुर में दिया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा इनके लिए एक मोहल्ला बनाया गया है, जिसमें इसी प्रकार से सताये गये लोगों को रखा जाता है। जिला प्रशासन इन लोगों को वे सारी सुविधायें उपलब्ध कराने के प्रतिबद्ध है, जो एक सामान्य नागरिक को मिलनी चाहिए।…

Read More

एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक, लोगों को रैबीज नियंत्रण व वायरल हिपेटाइटिस के बारे में जागरूक करने व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

आगामी वित्तीय वर्ष के कार्यक्रमों की नवीन रूपरेखा पर भी हुई चर्चा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ. सुभाष मिश्रा द्वारा एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम की समीक्षा की गई। रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आज आयोजित बैठक में राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम और राष्ट्रीय वायरल हिपेटाइटिस नियत्रंण कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यक्रम की जिलेवार भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 में कार्यक्रम की नवीन रूपरेखा पर भी…

Read More

कांग्रेस सरकार की आर्थिक विफलताओं को घर घर पहुँचाएगा भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ

कांग्रेस राज में राज्य अपनी आय का एक तिहाई केवल ब्याज चुका रहा है : भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ कांग्रेस राज में केवल 3 वर्षो में राज्य के बजट के बराबर जा पहुँचा है कर्ज। कर्ज लेने की रफ्तार प्रदेश के लिए घातक : सीए अमित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की रायपुर व रायपुर ग्रामीण जिला की महत्पूर्ण बैठक में राज्य की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई गई व प्रदेश सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन से राज्य पर मंडरा रहे खतरे को घर घर पहुचाने पर रणनीति बनाई गई।…

Read More

खाद का कोटा कटवाने वाली भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे किसान – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेताओं के इशारे पर केंद्र ने छत्तीसगढ़ के खाद के कोटे को कम किया है। छत्तीसगढ़ का खाद का कोटा कटवाने वाली भाजपा को राज्य के किसान कभी माफ नहीं करेंगे। भाजपाई षड़यंत्र के कारण छत्तीसगढ़ के किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा। राज्य सरकार ने केंद्र द्वारा दिये गये खाद को किसानों को उनकी आवश्यकता तथा उपलब्धता अनुसार समुचित रूप से उपलब्ध करवाया। सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि खाद की कालाबाजारी…

Read More

सांड लाल कपड़ा देखकर तो बृजमोहन कैमरा देखकर बिदक जाते है – धनंजय सिंह ठाकुर

राजेश मूणत ने पहले कहा था बृजमोहन अग्रवाल के साथ मिलकर धनिया बो देंगे मतलब साफ है दोनों भाजपा को खत्म करेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सांड वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार छुट्टा सांड के आगे कोई लाल कपड़ा लहराए तो सांड बिदक जाता है ठीक उसी तरह पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल अपने सामने कैमरा और माइक को देखकर बिदक जाते हैं और होशो हवास खोकर अमर्यादित भाषा का…

Read More

मोदी बनारस और स्मृति अमेठी से इस्तीफा दें तब भाजपा तुलसी का इस्तीफा मांगे – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा द्वारा राज्यसभा सांसद के.टी.एस तुलसी के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा की इस मांग के पीछे गैर छत्तीसगढ़िया कुलपति की नियुक्ति नहीं करवा पाने की खीझ झलक रही है। कुलपति चयन और राज्यसभा चुनाव को आपस में जोड़ने का कोई औचित्य नहीं है। राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर राजनेता देश के विभिन्न स्थानों से चुनाव लड़ते हैं। भाजपा खुद अपने नेताओं को दूसरे राज्यों से राज्यसभा भेजती रही है। गुजरात…

Read More

भाजपाई बताएं कि रमन राज के 15 साल के कुशासन में कितने स्थानीय एससी, एसटी, ओबीसी को कुलपति बनाएं? – सुरेन्द्र वर्मा

छत्तीसगढ़ की बहुसंख्यक आबादी ओबीसी और एससी एसटी वर्ग की महिलाओ को भाजपा ने कभी राज्यसभा के लायक नहीं समझा। केटीएस तुलसी विधि और संविधान विशेषज्ञ हैं, राष्ट्र की धरोहर हैं। बोली लगाकर पद बेचने वाले भाजपाईयों को विरोध का नैतिक अधिकार नहीं है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि दरअसल आउटसोर्सिंग भारतीय जनता पार्टी का चरित्र है, इसलिए अब इन्हें ठश्रच् अर्थात बाहरी जनता पार्टी कहा जाने लगा है। विगत 3 वर्षों में भूपेश बघेल सरकार ने सभी क्षेत्रों में आम जनता…

Read More

विदेश में बैठे छ्त्तीसगढ़ियों को भाया मोर बिजली एप,मोर बिजली एप 26 देशों में हुआ 36 सौ से अधिक डाउनलोड

प्रदेश में 9 लाख से अधिक डाउनलोड , 16 से अधिक सेवाओं का लिया लाभ  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छ्त्तीसगढ़ स्टटे पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के उपभोक्ता हितैषी मोबाइल एप मोर बिजली एप्लीकेशन अब विदेशों में रह रहे प्रवासी छ्तीसगढ़ियों के लिए भी मददगार साबित हो रहा है। विदेशों में रह रहे 36 सौ 13 लोगों ने अब तक इस एप को डाउनलोड किया है। इस  एप पर लोगों के विश्वास को इस बात से भी समझा जा सकता है कि जहाँ देश भर में लगभग नौ लाख लोगों ने इसे …

Read More

नेत्र मानव को परिपूर्ण करने ईश्वर का अमूल्य वरदान है, इसकी सुरक्षा सर्वोपरी – अरविंद वर्मा जिला एवं सत्र न्यायाधीश

जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर रायपुर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली की संचालित योजना गरीबी अन्मूलन के तहत आज जिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर एव ए.एस.जे.नेत्र चिकित्सालय रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।   कार्यक्रम के दौरान कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री हेमंत शराफ, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश…

Read More