कोण्डागांव में विकास कार्यों का होगा लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री हमर लैब कोण्डागांव और टाटामारी रिसॉर्ट का करेंगे उद्घाटन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 मई को भेंट-मुलाकात अभियान के तहत केशकाल विधानसभा के गांव बड़ेडोंगर, धनोरा एवं टाटामारी में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री इससे पूर्व कोण्डागांव में जिला अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, मीडिया प्रतिनिधियों से समीक्षा करने के साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जिला अस्पताल कोण्डगांव में हमर लैब तथा टाटामारी में…
Read MoreMonth: May 2022
मुख्यमंत्री ने कोण्डागांव में कोल्ड स्टोरेज, आदिवासी वाद्ययंत्र निर्माण केन्द्र और नशामुक्ति केन्द्र स्थापित किए जाने की घोषणा, कोण्डागांव में आदिवासी समाज सम्मेलन में शामिल हुए
बंदोबस्त त्रुटि सुधार के लिए लगाए जाएंगे कैम्प समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 27 मई को भेंट-मुलाकात अभियान के तहत जिला मुख्यालय कोण्डागांव पहुंचें। वहां शासकीय गुण्डरधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित आदिवासी समाज सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीद वीर गुण्डाधर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर शहीद वीर गुण्डाधुर के बलिदान का स्मरण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्गों विशेषकर वनांचल के आदिवासी भाईयों के उत्थान के…
Read Moreसेवा ही सबसे बड़ा धर्म, मुख्यमंत्री ने बच्चों को दी सीख
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर जगदलपुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल के निरीक्षण पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से स्कूल की नन्ही छात्रा लवली तिवारी ने बड़ी मासूमियत से पूछा- आपको सीएम बनने की प्रेरणा कहां से मिली। मुख्यमंत्री ने लवली से कहा- बेटा मैं सेवा करने आया था, राजनीति सेवा का एक माध्यम है। मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, जनता ने चुन लिया मुझे सीएम बना दिया। मुख्यमंत्री ने नन्ही छात्रा से कहा कि चाहे किसी भी क्षेत्र में रहो, सेवा करना चाहिए। माता-पिता की सेवा करें, बड़े बुजुर्गाें की…
Read Moreफाइटर बिटिया प्रमिला ने मुख्यमंत्री से कहा- मैं बस्तर फाइटर्स की तैयारी में जुटी हूँ, बिना मैदान ट्रेनिंग में होती है दिक्कत : मुख्यमंत्री को भाया बिटिया का युवा जोश, बोले- आपके लिए 6 करोड़ की स्पोर्ट्स अकादमी बना रहे, वहां जी जान से करना तैयारी
कोंडागांव में पूर्व सैनिकों ने युवाओं को आर्म्ड फोर्सेस में भर्ती कराने उठाया है बीड़ा, दे रहे हैं निःशुल्क ट्रेनिंग मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों की पहल को सराहा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर बस्तर फाइटर्स में शामिल होने युवाओं का जोश देखते ही बनता है। दिन रात अंचल के ऊर्जावान युवा बस्तर फाइटर्स का फिजिकल टेस्ट क्लीयर करने पसीना बहा रहे हैं। ऐसी ही एक फाइटर बिटिया प्रमिला बेसरा ने कोंडागांव के आमचो सरगी हर- वन चेतना केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष अपने मन की मुराद रखी। प्रमिला…
Read More“सीखने की कोई उम्र नहीं होती न ही जगह होती है” मैं रोज सीखता हूं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर “मैं तो रोज सीखता हूं। आज आपसे सीख रहा हूं। किसी से भी सीखा जा सकता है, कोई जरूरी नहीं है कि हम बड़ों से सीखें अपने से छोटों से भी सीख सकते हैं।” सीखने को लेकर यह पाठ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पढ़ाया। दरअसल मुख्यमंत्री श्री बघेल आज कोंडागांव के माकड़ी में स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचे थे, जहां एक छात्रा ने उनसे पूछा कि मुख्यमंत्री किनसे सीखते हैं। छात्रा के सवाल पर सहज भाव से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि “सीखना एक निरंतर…
Read Moreआमचो सरगी प्रकृति हर्र में मुख्यमंत्री बने सैलानी, ओपन जिप्सी में लिया प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद, मुख्यमंत्री ने वन चेतना केन्द्र कोण्डागांव ‘आमचो सरगी प्रकृति हर्र, कोंडानार का किया लोकार्पण
श्मशान और कचरा डंपिंग क्षेत्र अब बन गया रमणीय स्थल आमचो सरगी प्रकृति हर्र कोंडानार-छत्तीसगढ़ का ऋषिकेश बुकलेट का हुआ विमोचन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को वुड आर्टिस्ट श्री शिवचरण ने उनका वुडन पोट्रेट भेंट किया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कोण्डानार का वह स्थल जहां कभी किया जाता था शव दहन और नगर का कचरा डम्प। अब यह स्थान लोगों के घूमने, टहलने और पिकनिक मनाने के लिए मनोरम स्थल के रूप में तब्दील हो गया है। यहां वन विभाग द्वारा खूबसूरत और मनोहारी वन चेतना केन्द्र आमचो सरगी प्रकृति हर्र…
Read More“नक्सलियों ने मुझे 2013 में अगवा किया , 10 दिन तक मारपीट की पर कहीं कोई सुनवायी नहीं हुई”, “अजोबती ने मुख्यमंत्री को सुनायी अपनी दर्द भरी दास्तां, कहा आपके शासन में मिली नौकरी और नक्सल पीड़ित पुनर्वास योजना का लाभ “
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर 2013 में नक्सलियों ने अगवा किया । 10 दिन तक जंगल में रखा और बेरहमी से मारपीट किये। पूरे शरीर मे घाव हो गए थे । नक्सलियों के भय की वजह से मुझे परिवार सहित घर भी छोड़ना पड़ा था । इस बीच बहुत दर्द झेला ,बहुत भटकी लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई । कोंडागांव के लखापुरी की रहने वाली अजोबती ने बताया आपकी सरकार आने के बाद मेरे दुःख का अंत हुआ है । अजोबती ने कोंडागांव के राजागांव में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम…
Read Moreविज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित रेलवे सुरक्षा बल के अलंकरण समारोह में, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रायपुर मंडल संजय कुमार गुप्ता हुए सम्मानित
34 वर्ष के उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस सेवा पदक से हुआ सम्मान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, रायपुर मंडल को उनके 34 वर्ष के उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए दिनांक 27.05.2022 को माननीय अश्वनी वैष्णव जी, कैबिनेट मंत्री, भारत सरकार के द्वारा विज्ञान भवन , नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम अलंकरण समारोह में भारतीय पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया गया है, उनके इस सम्मान पर मंडल रेल प्रबंधक…
Read Moreमहिलाओं ने बायोफ्लॉक तकनीक से शुरू किया काम, मिलेंगे खूब मछलियों के दाम, मछली पालन की अत्याधुनिक तकनीक अपना महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट मुलाकात अभियान के तहत कोंडागाँव विधानसभा के ग्राम राजागांव पहुंचे । उन्होंने वहाँ रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तर्ज पर निर्मित राजागाँव गौठान का निरीक्षण किया । गौठान पहुँचने पर मुख्यमंत्री को माँ वैष्णवी स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती ममता बच्छड़ ने बताया कि उनके समूह के द्वारा मछली पालन की आधुनिक तकनीक बायोफ्लॉक पद्धति का उपयोग कर मछली पालन किया जा रहा है । इस पद्धति के जरिये छोटे सी टँकी में एक तालाब के बराबर मछली पालन किया…
Read Moreबेस्ट क्वालिटी अल्फांजों आम की प्रदेश की पहली अमराई राजागांव में : एक हजार रुपए किलो तक बिकता है अल्फांजो आम, 25 एकड़ भूमि में लगाये गये पौधे, प्रतिवृक्ष 20 अल्फांजो आम निकलेंगे, दस लाख रुपए लाभ होने की संभावना, वृक्षों की आयु बढ़ने के साथ ही उत्पादन में भी होगी तेज वृद्धि
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर अल्फांजो आम दुनिया भर में अपने खास स्वाद के लिए जाने जाते हैं और विदेशों में भारत के एक्सपोर्ट्स में इनकी बड़ी भूमिका होती है। इस निर्यात का लाभ उठाने की पहल कोंडागांव में भी की गई है। राजागांव में 25 एकड़ बाड़ी में अल्फांजो के पेड़ लगाये गये हैं। बाजार में अल्फांजों आम प्रति किलो एक हजार रुपए तक भी बिकते हैं। इस बाड़ी में आरंभिक रूप से 20 हजार फलों के उत्पादन की संभावना है और इसके माध्यम से दस लाख रुपए वार्षिक आय…
Read More