रघुनाथनगर में खुलेगा कॉलेज : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: वाड्रफनगर में मिनी स्टेडियम और अपर कलेक्टर के लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा

जनता की शिकायत पर पटवारी निलंबित मुख्यमंत्री ने तत्काल पूरी की नन्हीं स्मृति की जिद, करवाई हेलीकॉप्टर की सैर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथनगर में लोगों से विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर युवाओं की मांग पर रघुनाथनगर में कॉलेज खोलने, वाड्रफनगर में मिनी स्टेडियम और अपर कलेक्टर के लिंक कोर्ट प्रारंभ करने के साथ ही रघुनाथनगर में तालाब निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रघुनाथनगर…

Read More

कोरोना मौतों पर डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों पर मोदी सरकार जारी करें श्वेत पत्र – कांग्रेस

कोविड से मौतों के आंकड़ों को एकत्रित करने में छत्तीसगढ़ में पूरी पारदर्शिता और सावधानी बरती गयी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कोरोना की मौतों पर डब्ल्यूएचओ का जो आंकड़ा आया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं दुःखद भी है, क्योंकि उनका कहना है की कोविड के चलते हिंदुस्तान में 47 लाख मौतें हुई हैं जो कि मोदी सरकार के दिसंबर 2021 तक आधिकारिक आंकड़े 4 लाख 80 हज़ार से लगभग 10 गुना अधिक है। यही नहीं उनका यह भी कहना है कि दुनिया…

Read More

भेंट-मुलाकात: जगह-जगह देखने को मिल रहा मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और सख़्त रूख का नजारा, कैंसर पीड़ित सोमारू साय के इलाज के लिए मौके पर ही दे दी एक लाख की स्वीकृति

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ राज्य की 90 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से भेंट-मुलाकात करने बीते 4 मई से सरगुजा अंचल के दौरे पर निकले हैं, इस दौरान पीड़ित, बीमार एवं लाचार लोगों के प्रति एक ओर जहां मुख्यमंत्री की उदारता एवं उनकी संवेदनशीलता देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर शासकीय कामकाज लापरवाही एवं जनता जनार्दन के कामों में लेट-लतीफी करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति मुख्यमंत्री का सख़्त रूख का नजारा भी जगह-जगह दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान सरकार…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गोविंदपुर में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा, माता राजमोहिनी समाधि स्थल परिसर में गेट निर्माण, सौंदर्यीकरण और अहाता निर्माण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा

झरिया ज्वाला देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा गोविंदपुर में 33/11 केवी विद्युत सबस्टेशन की स्थापना की घोषणा: इससे 95 गांवों को होगा फायदा हाथी की समस्या से निपटने के लिए 11 गांवों में 33 जगहों पर लगायी जाएगी सोलर लाइट 11 नंबर चौकी से रमकोटा मार्ग निर्माण की घोषणा गोविंदपुर में आवर्ती चराई गौठान निर्माण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के निलंबन की कार्यवाही की घोषणा आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण: बच्चों को वितरित की टाफियां उप स्वास्थ्य केंद्र जजावल में 6 बिस्तरों वाले कोविड वार्ड का किया लोकार्पण…

Read More

रमन सिंह की पत्रकार वार्ता पर कांग्रेस का जवाब : भूपेश और रमन के दौरे में फर्क, रमन ब्लैक कैट कमांडो से घिरे रहते थे भूपेश जनता से

भाजपा सवा तीन साल में कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के सवा तीन रूपये के दस्तावेजी आरोप नहीं लगा पाई है छत्तीसगढ़ की ट्रेन रद्द होने पर रमन अपना स्टैंड क्लियर करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री के दौरे पर रमन सिंह का बयान भाजपा की बौखलाहट को प्रदर्शित कर रहा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भूपेश और रमन के दौरे में फर्क, रमन ब्लैक कैट कमांडो से घिरे रहते थे भूपेश जनता से। रमन सिंह विकास यात्रा निकालते थे, विकास यात्रा के…

Read More

जब मंत्री ने कहा कलेक्टर भ्रष्ट है तो सुना नहीं, अब पटवारी सस्पेंड कर तोपचंद बन रहे हैं भूपेश- भाजपा

बड़े-बड़े घोटालेबाज रिटायरमेंट के बाद भी सरकार की अनुकंपा पर जमे हुए हैं और जिम्मेदार पदों पर काम कर रहे हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छोटे-मोटे अफसरों और कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई करके प्रदेश की जनता को आखिर क्या बताना चाहते हैं ? जबकि उच्च स्तरीय भ्रष्टाचार पर उनकी आंखें रंगीन चश्मे चढ़ा लेती हैं। अभी हाल ही विधायक के भ्रष्टाचार पर उंगली उठाने वाले युवा आयोग के सदस्य को 6 साल के लिए…

Read More

लोहा, सीमेंट की बढ़ती कीमतों के लिए मोदी सरकार है जिम्मेदार, मोदी निर्मित महंगाई पर प्रदेश के भाजपा सांसद, विधायक, राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित समस्त भाजपा नेता हैं मौन

सीमेंट पर जीएसटी 28 परसेंट से कम कर 18 प्रतिशत करें, स्पष्ट कोयला नीति बनाकर रियायत का लाभ जानता को मिलना सुनिश्चित करे मोदी सरकार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते हैं बेलगाम महंगाई के बीच सीमेंट की बढ़ती कीमतों के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सीमेंट उत्पादन में जितना चूना पत्थर जरूरी है उतना ही जरूरी कोयला भी है। लोहा में भी वही स्थिति है। अनुमान है कि 1 टन…

Read More

दुब्बाटोटा मत्स्य हेचरी के कायाकल्प पर कमिश्नर श्याम धावड़े ने जताई प्रसन्नता, मत्स्य पालन में जिला होगा आत्म निर्भर, ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

सुकमा जिले में लगभग 300 देवगुड़ी-देवस्थल और मृतक स्थल का किया जा रहा है विकास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर दुब्बाटोटा में नक्सलियों द्वारा ध्वस्त मत्स्य हेचरी के कायाकल्प पर कमिश्नर श्याम धावड़े ने प्रसन्नता जताई। गुरुवार को सुकमा प्रवास के दौरान कमिश्नर श्री धावड़े ने कोंटा मार्ग में स्थित ग्राम दुब्बाटोटा स्थित मत्स्य हेचरी का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर विनीत नंदनवार भी मौजूद रहे। कमिश्नर श्री धावड़े ने कहा कि दुब्बाटोटा में मत्स्य हेचरी के नवनिर्माण से आसपास के ग्रामीणों को रोजगार मिलने के साथ ही जिले के मछलीपालकों…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने कांसाबेल में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य का किया अवलोकन, निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस कासांबेल विकासखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर  एसडीओ राष्ट्रीय राजमार्ग श्री संजय दिवाकर, क्रियान्वयन इकाई सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कासांबेल से पत्थलगांव एवं कासांबेल से कुनकुरी के मध्य सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्य की गति को बढ़ाने के निर्देश दिए। इस हेतु निर्माण कार्य हेतु आवश्यक मिट्टी, मुरूम, फ्लाई ऐश एवं अन्य सामाग्री की पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के लिए कहा।…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पत्थलगांव के पुलिस थाने का किया निरीक्षणए चौराहों पर ट्रैफिक को नियंत्रण करने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज पत्थलगांव के पुलिस थाने का  निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री आर एस लाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के अनुसंधान कक्ष, रिकार्ड रूम, मालखाने, कम्प्यूटर रूम आदि का निरीक्षण कर थाना परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया। उन्होंने थाना प्रभारी को मामलों की गहनता से जांच करने एवं न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिए साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस…

Read More