प्रतापपुर को मुख्यमंत्री की एक और सौगात, प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नवनिर्मित कोविड वार्ड का किया लोकार्पण

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर पहुंचे । उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में 32 लाख रुपये की लागत से बने 20 बिस्तरीय नवनिर्मित कोविड वार्ड का लोकार्पण किया। श्री बघेल ने वार्ड में कोविड मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध सभी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया, साथ ही वहाँ उपस्थित मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं की भी जनकारी ली । अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वार्ड में सामान्य बीमारी के मरीजों को…

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रतापपुर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतापपुर स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव की पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

Read More

परिवार को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने गौ- उत्पाद प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

केमिकल मुक्त धूपबत्ती, उपला और दीपक बनाने का दिया गया प्रशिक्षण स्वयं सहायता समूह महिला कमांडो और ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर आदर्श गांव पेंड्री सुकुलदैहान में 3 दिवसीय गौ- उत्पाद प्रशिक्षण शिविर का श्री कृष्ण राधा की स्मृति पर दीप प्रज्वलन कर उदघाटन किया गया, संजय तिवारी प्रशिक्षण प्रमुख (सूर्या फाउंडेशन) दुर्गेश साहू, (मितान क्लब एवं संगठन अध्यक्ष) सहित ग्राम पंचायत की महिला पंच जनों की उपस्थिति में पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें धूपबत्ती, उपला और दीपक जो केमिकल मुक्त है…

Read More

कलेक्टर ने किया जगदलपुर शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, महारानी अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों से पूछा हालचाल

स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों की सतत माँनिटरिंग करने के भी दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल ने आज सुबह  जगदलपुर शहर में चल रहे विभिन्न विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्री बंसल संजय बाजार के पास स्थित स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय, महारानी अस्पलात, लालबाग मैदान में निर्माणाधीन झीरम शहीद स्मारक तथा कुम्हड़ाकोट आमगुड़ा में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने महारानी अस्पलात का औचक निरीक्षण कर डॉक्टरों एवं स्टाफ की उपस्थिति की जानकारी ली तथा…

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रतापपुर के सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कहा मुस्तैदी से काम करें, जनता के प्रति जवाबदार बने

इलाके में पानी की कमी की स्थिति, वाटर रिचार्जिंग का काम तेजी से करें पात्र लोगों को वन अधिकार मान्यता पत्र दिलाना सुनिश्चित करें आवर्ती चराई के गौठान बस्ती के नजदीक बनाए जाए शिकायतों के निराकरण की ऑनलाईन व्यवस्था हो, कॉल सेंटर प्रारंभ किए जाएं शासकीय भवनों में की जाए रेनवॉटर हार्वेस्टिंग समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रतापपुर में अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि अधिकारी मुस्तैदी से काम करें और जनता के प्रति जवाबदार बनें। काम में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।…

Read More

राहुल गांधी का वारंगल तेलंगाना में संबोधन : छत्तीसगढ़ में किसानों को धान की कीमत 2500 मिलता है – राहुल गांधी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि ये जो आपका प्रदेश है, नया प्रदेश है। तेलंगाना, ये आसानी से नहीं बना। इस प्रदेश को बनाने के लिए तेलंगाना के युवाओं ने, तेलंगाना की माताओं ने अपना खून, अपने आँसू दिए थे और ये प्रदेश किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं बना था, ये एक सपना था, तेलंगाना की जनता का सपना था। 8 साल हो गए, मैं आपसे पूछना चाहता हूँ, तेलंगाना का जो सपना था, प्रगति का सपना, उस सपने का क्या…

Read More

जशपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र : क्वांटिफाईबल डाटा एंट्री सम्बन्ध में दावा आपत्ति आमंत्रित

13 मई तक प्रस्तुत की जा सकती है दावा आपत्ति समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर नगर पालिका परिषद जशपुर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 1से 20 वार्डों में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का क्वांटिफाईबल डाटा एंट्री किए जाने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य क्वांटिफाईबल डाटा आयोग के द्वारा आदेशित किया गया था। मुख्य नगरपालिका अधिकारी जशपुर ने बताया कि उक्त डाटा एंट्री कार्य पूर्ण कर सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 5 मई 2022 को किया गया है। जिस हेतु 5 मई 2022 से 13 मई 2022 तक कार्यालय अवधि में उपस्थित…

Read More

आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं उसके निराकरण हेतु नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक जशपुर राजेश अग्रवाल द्वारा कार्यालय में किया गया जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

जनदर्शन कार्यक्रम में आये आवेदकों से प्राप्त शिकायतों को सुन कर तत्काल उचित कार्यवाही हेतु संबंधितों को किया गया निर्देशित जनदर्शन में पहुंची पीड़ित युवती द्वारा शारीरिक शोषण करने संबंधी शिकायत पर तत्काल चौकी लोदाम में भा.द.वि. की धारा 376 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 130/22 किया गया पंजीबद्ध चौकी लोदाम द्वारा प्रकरण के आरोपी नागेंद्र राम उम्र 28 साल निवासी झोलंगा को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं उसके निराकरण हेतु जनदर्शन कार्यक्रम लगाये जाने के…

Read More

आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर महिलाओं के जीवन में आया नया बिहान

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर राज्य शासन की एनआरएलएम योजना से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं अपना भविष्य संवार रही हैं। रोजगारमूलक गतिविधियों से जुड़कर महिलाओं के जीवन में नया बिहान आया है। विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम परसदा की नव जागृति स्व सहायता समूह की महिलाओं में कुछ कर गुजरने की चाहत थी। इनके सपनों को राज्य शासन की  योजनाओं का साथ मिला। जिसकी बदौलत आज ये महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हैं। आर्थिक सुरक्षा हासिल होने से महिलाओं का मनोबल काफी बढ़ गया है। परिवार, समाज एवं राष्ट्रीय आय में भागीदार हैं।…

Read More