मुख्यमंत्री शामिल हुए ’विवेकानंद राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में : स्वामी विवेकानंद ने जीवन भर युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

आज समाज में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को बढ़ाने की आवश्यकता है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद ने जीवन भर युवाओं को अच्छे स्वास्थ और अच्छे चरित्र निर्माण के साथ लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वामी विवेकानंद जी की स्मृति में बनने वाला राष्ट्रीय स्मारक अब तक स्थापित उनके सभी स्मारकों से किसी बात में कम नही होगा, हमारी कोशिश होगी कि यह…

Read More

स्वामी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों हेतु गैरशिक्षकीय पद दस्तावेज सत्यापन की तिथि मे हुआ परिवर्तन..देखें आदेश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19.07. 2022 के तहत स्वामी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों हेतु गैरशिक्षकीय पद सहायक ग्रेड-2, 3 एवं भृत्य, चौकीदार के पदों का दस्तावेज सत्यापन तिथि 25.07.2022 से 28.07.2022 तक निर्धारित किया गया था। छत्तीसगढ़ अधिकारी/कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर 25 जुलाई 2022 से प्रदेशव्यापी सामूहिक हड़ताल होने की सूचना प्राप्त होने के कारण सहायक ग्रेड-2 एवं सहायक ग्रेड-3 के पदों का दस्तावेज सत्यापन दिनांक 25.07.2022 को स्थगित किया जाता है। दस्तावेज सत्यापन की अगामी नई तिथि पृथक…

Read More

सीएमओ कुनकुरी द्वारा नगरीय क्षेत्र में प्रत्येक घर में निःशुल्क मुनगा व पपीता का पौधा किया जा रहा वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर के मार्गदर्शन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत कुनकुरी द्वारा नगरीय क्षेत्र में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण एवं  एनिमिया व कुपोषण स्तर में कमी लाने हेतु सभी वार्डाे के प्रत्येक घर में निःशुल्क मुनगा व पपीता का पौधा वितरित किया गया।

Read More

शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में लेटरल एंट्री से कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु 27 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं के रिक्त सीटों को लेटरल एन्ट्री के माध्यम से भरा जाना है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 11वीं के राज्य में संचालित 09 प्रयास आवासीय विद्यालयों में कुल 261 सीट रिक्त है। रिक्त सीटो पर प्रदेश के सम्पूर्ण अनुसूचित क्षेत्र में स्थित शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी तथा नक्सल प्रभावित घोषित जिले अथवा नक्सल प्रभावित जिले के ऐसे भू-भाग जो अनुसूचित क्षेत्र में शामिल नहीं हैं वहां पर आदिवासी उपयोजना क्षेत्र में स्थित शासकीय एवं…

Read More

जिला चिकित्सालय जशपुर में 30 जुलाई को मिलेगी निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी ओपीडी सेवाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण एवं सुचारू संचालन के लिये डीएमएफ मद से जिला चिकित्सालय जशपुर में ओ.पी. जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़ के विशेषज्ञों के द्वारा निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी ओ.पी.डी. सेवायें प्रदान की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय जशपुर में 30 जुलाई 2022 को  पल्मो फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंह टुटेजा, पैथॉलाजी विशेषज्ञ  डॉ. विज्ञान मिश्रा, एवं नाक, कान, गला, रोग विशेषज्ञ  डॉ. प्रशांत नायक द्वारा निःशुल्क चिकित्सा सेवायें प्रदान की जाएगी।  उन्होंने जिले के नागरिकों को…

Read More

बाबूसाजबहार के लक्ष्मण राम को राशन वितरण कर दिया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर फरसाबहार के सीईओ जनपद पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बाबूसाजबहार के श्री लक्ष्मण राम का अंगूठा निशान बायोमेट्रिक में नहीं लेने के कारण विगत माह से राशन नहीं दिया गया था। जिससे 22 जुलाई 2022 को वितरण कर दिया गया है।

Read More

जशपुर जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की हुई बैठक: मुख्यमंत्री स्व रोजगार योजना के अन्तर्गत रोजगार स्थपित करने 64 प्रकरणों की हुई अनुसंशा

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2022-23 अन्तर्गत जिले के युवाओं को स्व रोजगार स्थापित करने एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव  की अध्यक्षता में  जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक  आयोजित की गई।  बैठक में आये युवाओं को स्वरोजगार स्थापित कर अन्य लोगों को रोजगार देने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान किराना स्टोर, चप्पल दुकान, कपड़ा दुकान, दवाई दुकान, सिलाई सेन्टर इत्यादि कार्य हेतु ऋण प्रकरण बैंक प्रेषित करने हेतु कुल 64 प्रकरण…

Read More

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बीमा कराने के लिए मात्र 08 दिवस शेष

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ वर्ष 2022 में कृषकों को बीमा आवरण में शामिल करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई को बढ़ाकर दिनांक 31 जुलाई 2022 किया गया है। खरीफ मौसम वर्ष 2022 हेतु अधिसूचित इकाई हेतु धान सिंचित, धान असिंचित, मक्का, उड़द, अरहर, मूंग, मूंगफली, सोयाबीन फसलें जिलें हेतु अधिसूचित है। कृषि विभाग के उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया है कि कृषकों को खरीफ फसल हेतु बीमा आवरण में सम्मिलित होने के लिए केवल 10 दिवस शेष है। अभी तक जिलें में…

Read More

जशपुर जिले में गौ-मूत्र की खरीदी 28 जुलाई हरेली त्यौहार से की जाएगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य के गौठानों में 28 जुलाई हरेली त्यौहार से गौ-मूत्र के खरीदी का शुभारंभ किया जाएगा। प्रथम चरण में जिले के दो चयनित स्वावलंबी गौठान जशपुर विकासखण्ड के बालाछापर एवं पत्थलगांव विकासखण्ड के बहनाटांगर में गौ-मूत्र की खरीदी की जाएगी। उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन के योजना अनुसार गौ-मूत्र के लिए न्यूनतम राशि 4 रूपये प्रति लीटर प्रस्तावित है। खरीदे गए गौ-मूत्र…

Read More

अंदरुनी ओडिशा के ऊपर और ज्यादा प्रबल हुआ चक्रीय चक्रवात का घेरा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चक्रवाती बारिश को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और नगरीय निकायों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

श्री बघेल ने प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन संबंधी सभी उपाय सुनिश्चित करने को कहा है इसके कारण प्रदेश में सरगुजा संभाग को छोडकर शेष संभागो के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और एक दो स्थानों पर अति भारी वर्षा की संभावना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चक्रवाती बारिश को देखते हुए सभी जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और नगरीय निकायों को सतर्क रहने के दिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव और…

Read More