समपार फाटक क. 406 तरेसर गेट पर मरम्मत के लिये सड़क यातायात बंद रहेगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर रेल मंडल के सिलयारी–मांढर स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक कमाक 406 (किमी.807/07-09 अप लाईन) तरेसर गेट पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य दिनांक 01.08.2022 को रात्रि 09:00 बजे से आगामी आदेश तक जो कि सामान्यतः दिनांक 03.08.2022 को सुबह 06:00 बजे तक समपार फाटक पर सड़क आवागमन बंद रहेगा । समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं । रेल प्रशासन सभी से सहयोग की आशा करता है।

Read More

रायपुर मंडल के एक अधिकारी सहित रेल परिवार के 20 सदस्य 31 जुलाई को सेवानिवृत्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत एक अधिकारी सहित 20 रेल परिवार के सदस्य जुलाई 2022 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत हुए| इस समारोह में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (श्री उदय कुमार भारती), सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी-III (श्रीआर शंकरन), सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी-II (रूहीना तुफैल खान), सहायक मंडल वित्त प्रबंधक (श्रीश्रीलाल दास), मंडलसमन्वयक /द.पू.म.रे.में.का. (श्रीडी. विजय कुमार),सेवानिवृत्त कर्मी एवं उनके परिजन, कल्याण निरीक्षक तथा बंदोबस्त अनुभाग के कर्मचारी उपस्थित थे| मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले एक…

Read More

पावर कंपनी में डाटा एंट्री आपरेटर के लिये टाइपिंग परीक्षा 6 अगस्त को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर डाटा ऐन्ट्री ऑपरेटर के 400 पदों पर भर्ती के लिए 6 अगस्त को कंप्यूटर के माध्यम से  टाइपिंग परीक्षा आयोजित की जा रही  है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ के 3 शहरों रायपुर भिलाई एवं बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में पृथक-पृथक ली जाऐगी। और परीक्षार्थियों को दोनों ही भाषा की परीक्षा में अलग-अलग उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इस परीक्षा में लगभग 2400 चिन्हित उम्मीदवार शामिल होंगे।  जो पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा में मेरिट के…

Read More

पाॅवर कंपनी से ईडी श्री प्रसाद व सीई श्री कोले को विदाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन के कार्यपालक निदेशक एम.एच. प्रसाद एवं जनरेशन कंपनी से मुख्य अभियंता पंकज कोले को कंपनी मुख्यालय विद्युत सेवाभवन में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में पाॅवर कंपनीज के चेयरमेन श्री अंकित आनंद (आई.ए.एस.) ने उन्हें प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त अभियंताओं की सेवाओं को प्रदेश के विद्युत विकास के लिए महत्वपूर्ण निरूपित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर विशेष रूप से एमडी श्री एन.के.बिजौरा, श्रीमती उज्जवला बघेल एवं श्री मनोज खरे ने सेवानिवृत्तजनों…

Read More

मेडिकल कालेज सभागार में ऊर्जा महोत्सव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम से जुड़ेंगे वर्चुअल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ’’उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य ऊर्जा 2047’’ थीम पर आयोजित ऊर्जा महोत्सव का आयोजन रायपुर मेडिकल कालेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी आडिटोरियम में आज दिनांक 30 जुलाई 22 को प्रातः 11.30 बजे से किया जायेगा । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल वर्चुअल उपस्थित रहकर शामिल होंगे।  प्रदेशभर के हर जिलों में 30 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बिजली से आम लोगों के जीवन में आए परिवर्तन  को रेखांकित कर भविष्य में और बेहतर कार्य संपादन करने के संबंध…

Read More

अवैध रूप से 25 किलोग्राम तांबा तार के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मारुति इग्निस कार को किया गया जप्त, अवैध कबाड़ के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही

नाम आरोपी- राहुल कुमार डिक्सेना पिता विजय डिक्सेना, उम्र – 27 वर्ष, निवासी पथर्री पारा कोरबा, जिला कोरबा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के द्वारा जिले में अवैध कबाड़, डीजल के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस सतत कार्यवाही कर रही है। इसी तारतम्य में आज अवैध कबाड़ के विरुद्ध कोतवाली पुलिस  ने कार्यवाही करते हुए  1 आरोपी को गिरफ्तार किया…

Read More

इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर के घर से सोने, हीरे – मोती के आभूषण सहित नगदी रकम की चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता, चोरी की अरोपिया को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया

चोरी की गई संपूर्ण आभूषण कीमती लगभग ₹1000000 को आरोपिया से किया गया बरामद मामले में 100 से भी अधिक लोगों से किया गया पूछताछ अपराध क्रमांक 656/2022 धारा 380 भा. द. वि. नाम अरोपिया – आरती साहू पति कैलाश साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी- ग्राम भदौरा, थाना  सौजना, जिला – ललितपुर (उत्तर प्रदेश) समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा दिनांक 19-07-2022 को प्रार्थी संजय बगड़िया थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराए कि दिनांक 17-05-2022 से 28-06-2022 के इनके घर के अलमारी में रखे सोने हीरे और मोती के गहने सहित…

Read More

भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ : कृषि विकास हमारी प्राथमिकता- पुरंदेश्वरी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश की तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का जैनम मानस भवन रायपुर में शुक्रवार को प्रातः 11 बजे शुभारंभ हुआ। आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संगठन महामंत्री पवन साय सहित भाजपा नेताओं ने किया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने अपने उद्बोधन में मार्गदर्शन दिया। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी श्रीमती…

Read More

धरमजयगढ़ लोहरदगा रेललाइन सर्वे की स्वीकृति रचेगी जशपुर जिले में विकास का नया इतिहास : श्रीमती गोमती साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार कोरबा लोहरदगा रेल लाइन का पांच दशक पुरान सपना पूरा होने का समय समीप आ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने छत्तीसगढ़ की जनता की विकास की जरूरत को महसूस करते हुए,इस रेल लाइन के निर्माण के लिए नए सिरे से सर्वे की स्वीकृति देते हुए,8 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। रेल विभाग ने इस सर्वे के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। रायगढ़ लोकसभा की सांसद श्रीमती गोमती साय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि धरमजयगढ़,पत्थलगांव लोहरदगा…

Read More

अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों पर की जा रही लगातार कार्रवाई : आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी प्लेन शराब एवं संलिप्त बाइक किया गया बरामद

आरोपी को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 29.07.2022 को एक व्यक्ति  मोटर सायकल हिरो एच . एफ . डिलक्स क्रमांक सी . जी 11 ए जी 7533 मे अवैध देशी प्लेन शराब  सक्ती से हरदा की ओर जाने की सूचना प्राप्त होने पर  सक्ती पुलिस स्टाफ  राजापारा चौक सक्ती के पास घात लगाकर बैठे थे कि बुधवारी बाजार पारा सक्ती के तरफ से उक्त व्यक्ति के आने पर  घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम सुरेन्द्र सिंह सिदार निवासी हरदा…

Read More