सभी आयु वर्ग की जरूरतों का सामान रखने के दिए निर्देश सी-मार्ट में महिला समूह द्वारा निर्मित और स्थानीय उत्पाद कम कीमत पर है उपलब्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा जिले के नवपदस्थ कलेक्टर संजीव झा ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर में स्थापित सी- मार्ट का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री झा ने सी-मार्ट में बिक्री के लिए रखे गए महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों का अवलोकन किया। उन्होंने कोरबा की महिलाओं द्वारा निर्मित उमरेलिया ब्रांड साड़ी, एलईडी बल्ब, हवाई चप्पल, राशन सामान, अचार, पापड़ आदि उत्पादों का अवलोकन…
Read MoreDay: July 1, 2022
जिले में अब गौठान की महिलाएं वस्त्र भी बुनेंगी, शासन द्वारा जिले में की गई नई पहल, 10 लाख रूपए की राशि से ग्राम अमलीडीह गौठान में समूह की महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव जिले में अब गौठान की महिलाएं वस्त्र भी बुनेंगी। महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए शासन द्वारा जिले में नवीन पहल की गई है। जिसके अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के आदर्श गौठान अमलीडीह में 20 महिलाओं को 4 माह का नवीन बुनाई प्रशिक्षण देने मे लिए सत्र का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विशेष प्राधिकरण द्वारा नवीन बुनाई प्रशिक्षण, हाथकरघा, उन्नत उपकरण, ताना मशीन, प्रदाय मद में स्वीकृत 10 लाख रूपए की सहायता राशि से महिलाओं को बुनाई…
Read Moreकलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ एवं सहायक अधीक्षक को कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी भावमय विदाई, सभी से मिले स्नेह एवं सम्मान के लिए दिया धन्यवाद
नवाचार करने के लिए संकोच नहीं करना चाहिए – कलेक्टर सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी से किया कार्य कलेक्टर ने जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल राजनांदगांव किताब का किया विमोचन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर को आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावमय विदाई दी। इस अवसर पर आज सेवानिवृत्त होने पर सहायक अधीक्षक श्री जगदीश्वर सिंह ठाकुर को भी भावपूर्ण विदाई दी गई। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि जिले में विगत एक…
Read Moreकिसानों की फसलों को मिलेगी बीमा सुरक्षा, 15 जुलाई तक होगा फसल का बीमा, कलेक्टर श्री संजीव झा ने फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
फसल बीमा का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को खरीफ के लिए 15 जुलाई 2022 तक तथा रबी के लिए 15 दिसंबर 2022 तक करना होगा आवेदन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा जिले के किसानों को फसल बीमा के प्रति जागरूक करने तथा फसलों को बीमा सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए कलेक्टर संजीव झा ने कलेक्टोरेट परिसर से फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। फसल बीमा रथ गांव-गांव जाकर किसानों को खरीफ मौसम में लगी चार फसलों का बीमा कराने के लिए प्रोत्साहित करेगा। फसल बीमा…
Read Moreमुख्यमंत्री को किये महज एक ट्वीट पर दिव्यांग सुशांत को तत्काल मिली राहत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक आम जनता की पहुंच कितनी सुलभ है और वे लोगों की तकलीफों को कितनी संजीदगी से लेकर उनका निराकरण करवाते है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिलासपुर निवासी श्री प्रशांत दास मानिकपुरी द्वारा अपने दिव्यांग पुत्र की परेशानी को लेकर किये गये महज एक ट्वीट पर उनकी समस्या का तुरंत समाधान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा किया गया। श्री मानिकपुरी ने अपने 11 वर्षीय दिव्यांग बेटे सुशांत मानिकपुरी के लिये…
Read Moreकलेक्टर श्री बंसल को दी गई भावभीनी विदाई : कलेक्टर नें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपा कार्यभार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल को आज जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी। कलेक्टर श्री बंसल की पदस्थापना छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के आदेश के तहत कलेक्टर जिला बलौदाबाजार भाटापारा किया गया है। कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में कलेक्टर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री बंसल ने कहा कि जिला कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य के प्रति पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के कारण यहां रचनात्मक कार्यों के लिए पूरा अवसर उन्हें मिला।…
Read Moreखाद-बीज कालाबाजारी रोकने दुकानों में रेट लिस्ट, कैश मेमो संधारण और पॉश मशीन से बिक्री करें सुनिश्चित : कलेक्टर संजीव झा
नवनियुक्त कलेक्टर श्री झा ने अधिकारी-कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक में दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा जिले के नवपदस्थ कलेक्टर संजीव कुमार झा ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात अधिकारी-कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक ली। उन्होने जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात जिले में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री झा ने खरीफ फसल में कृषि विभाग द्वारा संचालित की जा रही गतिविधियों, खाद-बीज भण्डारण तथा उठाव आदि की जानकारी उपसंचालक कृषि से ली। उन्होने किसानों को खाद बीज की सुविधा से लाभान्वित करने के लिए…
Read Moreजिले के नये कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने ग्रहण किया पदभार, छतीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद डॉक्टर भुरे रायपुर ज़िले के 20वें कलेक्टर
नए कलेक्टर डॉ भुरे सप्ताह में दो दिन दौरा कर शासकीय कार्यो का निरीक्षण करेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जिले के नवनियुक्त कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज पदभार ग्रहण किया। डा. भुरे इससे पूर्व दुर्ग ज़िले में अपनी सेवाएं दे रहे थे। डा. भुरे वर्ष 2011 बैच के अधिकारी हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश के अनुसार डॉक्टर भुरे रायपुर ज़िले के 54वें कलेक्टर के रूप में पदस्थ हुए है। जबकि छतीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद वे राजधानी के 20 वें कलेक्टर है।डा. भुरे मूल रूप से महाराष्ट्र से संबंधित हैं।…
Read Moreकलेक्टर सौरभ कुमार को दी गई भावभीनी विदाई : जिले में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को किया गया याद
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को आज यहां कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। गत दिवस राज्य शासन मंत्रालय महानदी भवन द्वारा जारी आदेश अनुसार उन्हें बिलासपुर का कलेक्टर बनाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि उनकी प्रशासनिक कुशलता , नेतृत्व क्षमता प्रशंसनीय हैं, एवं वे एक बेहतर इंसान भी हैं। जिला वन मंडल अधिकारी श्री विश्वेष कुमार ने कहा की उन्होंने अपने कार्यकाल बेहतर तरीके से संजीदगी पूर्ण किया है। उनका अधिकारियों के साथ…
Read Moreउदयपुर की घटना बर्बर अमानवीय इसकी पूरे प्रदेश में निंदा हो रही भाजपा घटना पर राजनीति कर रही, छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान राज्य को सांप्रदायिकता की जद में धकेलने की भाजपा और संघ की साजिश – सुशील आनंद शुक्ला
नुपुर शर्मा की कोर्ट से फटकार के बाद स्पष्ट भाजपा देश में तनाव फैला रही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान राज्य के सांप्रदायिकता की जद में धकेलने की भाजपा और संघ की साजिश है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उदयपुर की घटना पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। पूरा देश इस बर्बर घटना के विरोध में एक जुट होकर खड़ा है। भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस इस आतंकी घटना के आधार पर बंद बुलाकर देश और प्रदेश का माहौल…
Read More