अखिल भारतीय गोंड़वाना समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री का पेसा कानून के अनुमोदन के लिए जताया आभार छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद में किया गया है अनुमोदन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में अखिल भारतीय गोंड़वाना समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद में पेसा क़ानून प्रस्ताव के अनुमोदन पर उनके प्रति आभार जताया। इस मौके पर अखिल भारतीय गोंड़वाना समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर स्वागत किया।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि आदिवासियों के हितों…
Read MoreDay: July 10, 2022
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय बिलासपुर में महाप्रबंधक एवं अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन : सेंट्रल हॉस्पिटल बिलासपुर में ब्लड स्टोरेज सेंटर तथा रेलवे सुरक्षा बल के साइबर सेल का शुभारंभ
वी.के.त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड द्वारा झारसुगुड़ा से बिलासपुर के मध्य विंडो ट्रेलिंग कर मल्टीट्रेकिंग कार्यों का निरीक्षण किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर आज दिनांक 10 जुलाई 2022 को श्री वी.के. त्रिपाठी, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड द्वारा झारसुगुड़ा से बिलासपुर के मध्य विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया । इस दौरान उनके साथ श्री आलोक कुमार, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे । विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण में उन्होने बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के मध्य किए जा रहे चौथी रेल लाइन तथा…
Read Moreआईटी छापा प्रकरण : सूर्यकांत के बयान चोर की दाढ़ी में तिनका – भाजपा
कांग्रेस का लिखा बयान पढ़ते हुए सूर्यकांत बहुत घबरा रहे हैं – संजय श्रीवास्तव समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने आईटी छापे में चर्चित आरोपी सूर्यकांत तिवारी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को जेल भेजने जैसी बयानबाजी करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि उन्हें यह समझना चाहिए कि उनका तोता कोयले के कारोबार में अवैध कमाई का आरोपी है। श्री श्रीवास्तव ने कहा आरोपी सूर्यकांत तिवारी ने इनकम टैक्स विभाग के सामने 200 करोड़ की अनुचित आय…
Read Moreस्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने ‘सुरक्षित गुरुवार‘ कार्यक्रम का किया शुभारंभ : ‘सुरक्षित गुरुवार’ स्कूलों को महामारी से बचाने का प्रयास
स्कूलों में प्रत्येक गुरुवार को आधा घंटा महामारी से बचाव के तरीके एवं सुरक्षित व्यवहार संबंधी गतिविधियां होगी संचालित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कोविड महामारी से बचाव के लिए ‘सुरक्षित गुरूवार‘ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘सुरक्षित गुरुवार‘ की अवधारणा ना सिर्फ बच्चों को सुरक्षित रखेगा अपितु स्कूल के व्यवस्थित संचालन में यह मील का पत्थर साबित होगा। भविष्य में ऐसी महामारियों के लिए यह कार्यक्रम जागरूकता हेतु…
Read Moreमुद्दा विहीन भाजपा आपराधिक घटनाओं पर राजनीति मत करे ; साय भाजपा के जंगल राज को याद करें – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपाध्यक्ष आपराधिक घटनाओं के आधार पर राजनीति करना बन्द करें।वे भाजपा के 15 सालों के जंगल राज को याद करें जब अपराध होने के बाद भी अपराधी बेलगाम हो कर सरे आम घूमते थे पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाती थी । अब छत्तीसगढ़ बदल चुका है। राज्य में मजबूत कानून व्यवस्था है। कानून व्यवस्था से लेकर हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ अब भाजपा…
Read Moreमोदी सरकार आदिवासी हितों के खिलाफ निर्णय ले रही – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मोदी सरकार वनअधिकार कानून 2006 के प्रवधानों को समाप्त करने की कवायद में लगी है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006, जिसे जन सामान्य की भाषा में वन अधिकार अधिनियम, 2006 के रूप में जाना जाता है, एक ऐतिहासिक और सर्वाधिक प्रगतिशील कानून है जिसे गहन संवाद और चर्चा के बाद संसद द्वारा सर्वसम्मति और उत्साहपूर्वक पारित किया गया था। यह देश के वन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी, दलित और अन्य…
Read Moreडेंगू रोग नियंत्रण हेतु किया जा रहा सभी वार्डों में फ़ॉगिंग मशीन से दवाई का छिड़काव
जापानी इंसेफ़्लाइटिस का टीकाकरण भी किया जा रहा है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर वैक्टर जनित रोग नियंत्रण के लिए जगदलपुर शहर के सभी वार्डों में कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देशानुसर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा फ़ॉगिंग मशीन से दवाई छिड़काव किया जा रहा है। आयुक्त नगर निगम दिनेश नाग ने बताया कि शहर के पूरे 48 वार्डों में स्वास्थ्य और निगम के संयुक्त दल ने तीन हज़ार से अधिक घरों में वैक्टर जनित रोग नियंत्रण के लिए दवाई का छिड़काव किया है। सभी वार्ड के लक्षित सभी घरों…
Read Moreनेशनल कैम्प का पांचवां दिवस : डिसीजन मेकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग, पॉजिटिव थिंकिंग सबजेक्टस पर व्याख्यान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर एडवांस लीडरशिप कैंप के पंचम दिवस एनसीसी कैडेट्स को “डिसीजन मेकिंग” “प्रॉब्लम सॉल्विंग”,”पॉजिटिव थिंकिंग” सबजेक्टस पर व्याख्यान, परिचर्चा एवं प्रशिक्षण की कार्यशालाएं आयोजित हुई। एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी, लखोली रायपुर में आयोजित इस कैम्प में अपनी टीम के साथ प्रशिक्षण देने आईं “एक्सपा” की वरिष्ठ सदस्य मुम्बई की सरोज मायादेव ने बताया कि “कैडेट्स उर्जा से भरे हैं और इनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना ही हमारा लक्ष्य है। छत्तीसगढ़ एनसीसी प्रमुख ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर आशीष कुमार दास ने कैम्प का निरीक्षण करने के पश्चात कैडेट्स को…
Read Moreमुख्यमंत्री साहू समाज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हुए शामिल ; स्वास्थ्य, शिक्षा और अर्थ पर फोकस के साथ छत्तीसगढ़ में समावेशी विकास – भूपेश बघेल
साहू समाज संगठित, दानशील और अनुशासित समाज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित समाज के अनेक वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी भी रहे मौजूद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रगति के तीन प्रमुख आयामों स्वास्थ्य, शिक्षा और अर्थ पर फोकस के साथ स्वावलंबन तथा समावेशी विकास की ओर अग्रसर है। इन तीनों क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए राज्य शासन द्वारा कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इनके बेहतर क्रियान्वयन से राज्य के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreजंगल में संदिग्ध अवस्था में खड़ी 20 नग मोटरसाइकिल को पुलिस द्वारा किया गया बरामद, इन मोटर सायकिलों को धारा 102 जा.फौ. के अंतर्गत विधिवत किया गया जब्त
मोटर सायकल के वारिसानों की पता-साजी की जा रही है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनाँक 9 जुलाई 22 को ग्राम सांकर के धान मंडी के सामने जंगल में संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल खड़ी होने की सूचना प्राप्त होने पर अकलतरा पुलिस द्वारा मौके पर जाकर तस्दीक किया। जहाँ पर मोटरसाइकिल (1) पैशन प्रो काला रंग सीजी 06 सीएस 2820 (2) Bajaj CT 100 काला रंग CG 11 BD 3621 (3) Hero Passion Pro सिल्वर रंग क्रमांक CG 11 AM 2292 (4) Hero Splendor Proहरा काला रंग क्रमांक CG 12 Ak…
Read More