छत्तीसगढ़ में 9 सितम्बर से होंगे 33 जिले, मुख्यमंत्री करेगें 2 नए जिलों का शुभारम्भ : 32वां जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर और सक्ती 33वां जिला के रूप में आएंगे अस्तित्व में

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन मुख्यमंत्री नवगठित जिलावासियों को देंगे करोड़ांे रुपए के विकास कार्यों की सौगात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशवासियों को पिछले सप्ताह 3  नए जिलों की सौगात देने के बाद आगामी 9 सितम्बर को 2 नए जिलों का शुभारम्भ करने जा रहे हैं। इस दिन से 32वां जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर और सक्ती 33वां जिला के रूप में अस्तित्व में आएंगे । इस तरह प्रदेश में जिलों की संख्या बढ़ कर 33 हो जायेगी। नवगठित जिलों में मुख्यमंत्री श्री बघेल कलेक्टर…

Read More

विश्व साक्षरता दिवस से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विशेष अभियान, प्राथमिक और मिडिल स्कूलों के बच्चों के भाषायी कौशल और गणितीय कौशल पर फोकस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विश्व साक्षरता दिवस से छत्तीसगढ़ के बच्चों के भविष्य को गढ़ने और उन्हें हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए उनमें भाषायी कौशल के साथ-साथ गणितीय कौशल के विकास के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस दिन से राज्य के सभी प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों में गढ़बो नवा भविष्य कार्यक्रम के तहत पठन सामग्री का वाचन, सौ दिन सौ कहानियां, मुस्कान पुस्तकालय का नियमित उपयोग किया जाएगा।  बच्चों में मूलभूत कौशल का विकास के साथ शुरूआती कक्षाओं में अंग्रेजी बोलचाल पर काय किया…

Read More

मुख्यमंत्री की पहल: छत्तीसगढ़ में अब ई.डब्ल्यू.एस. विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग, प्रतिष्ठित कोचिंग इंस्टीट्यूट देंगे CA/CS & CLAT, NDA जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए कोचिंग

अखिल भारतीय इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग की रहेगी व्यवस्था अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ई.डब्लू.एस. वर्ग के 400 छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी निःशुल्क कोचिंग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर अब राज्य के ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों को अखिल भारतीय इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के साथ साथ CA/CS & CLAT, NDA जैसी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ई.डब्ल्यू. एस. वर्ग के विद्यार्थियों के परिवार की…

Read More

अक्षरों से अलख जगाने का दिवस है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस : मुख्यमंत्री

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 8 सितम्बर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने आज यहां जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस अक्षरों की अलख जगाने का दिन है, अक्षर ज्ञान की महत्ता बताने का दिन है। यह अक्षर ज्ञान के प्रकाश से समाज में सुख और समृद्धि फैलाने के संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा है कि वास्तव में अक्षर ज्ञान…

Read More

मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की, सड़क निर्माण परियोजनाओं के कार्य समय सीमा में पूर्ण करें : मुख्य सचिव अमिताभ जैन 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत शीघ्र पूर्ण होने वाले कार्य, लंबित कार्य एवं सड़कों के प्रगतिरत कार्यों की विस्तार से समीक्षा हुई। बैठक में बस्तर संभाग के अंतर्गत सड़क परियोजनाओं के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में डीजीपी श्री अशोक जुनेजा एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी…

Read More

मुख्यमंत्री की बड़ी पहल : अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग-ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रारंभ होंगे 4 नए प्रयास आवासीय विद्यालय, कुल 2000 छात्र छात्राओं को मिलेगा लाभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य के अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्वर्गीय राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय योजना के तहत आगामी वित्तीय सत्र 2023-24 में चार नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय प्रारंभ किए जाएंगे। प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग के बालकों के लिए 500 सीटर, बालिकाओं के लिए 500 सीटर तथा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों के लिए 500 सीटर और इन वर्गों की छात्राओं के लिए 500 सीटर इस प्रकार कुल…

Read More

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहाँ मंत्रालय महानदी भवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग से कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की राज्य स्तरीय समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिये सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भवन विहीन स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भवन बनाने एवं शहरी क्षेत्रों में हेल्थ एवं वेलनेस केन्द्र एवं शहरी पालीक्लीनिक बनाने के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसी प्रकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग…

Read More

बिलासपुर-टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन सम्बलपुर  तक किया जाएगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर ईस्ट कोस्ट रेलवे के सम्बलपुर मंडल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के फलस्वरूप ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 08264/08263 बिलासपुर-टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन बिलासपुर-सम्बलपुर-बिलासपुर के मध्य करने का निर्णय लिया गया है। विवरण इसप्रकार है –  1-  दिनांक 07 सितम्बर 2022 से 15 सितम्बर 2022 तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 08264 बिलासपुर-टिटलागढ़ सम्बलपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा सम्बलपुर-टिटलागढ़ के मध्य रद्द रहेगी | 2-  दिनांक 07 सितम्बर 2022 से 15 सितम्बर 2022 तक टिटलागढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 08263…

Read More

सभी गौठानों में अनिवार्य रूप से तीन गतिविधियां करें प्रारंभ, गौठानों में पशुपालन, मुर्गीपालन, मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दें – कलेक्टर

कलेक्टर ने सुराजी गांव योजना के संबंध में कृषि, उद्यानिकी, पशु पालन, मत्स्य पालन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह ने आज सुराजी गांव योजना के संबंध में कृषि, उद्यानिकी, पशु पालन, मत्स्य पालन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना को गति प्रदान करने के लिए यह जरूरी है कि सभी अधिकारी इस…

Read More

जशपुर जिले में प्लास्टिक कैरी बैग एवं सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग पर रोक लगाने की कार्यवाही की जा रही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में नगरीय निकाय के अधिकारियों द्वारा होटलों, दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करके प्लास्टिक कैरी बैग एवं सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग पर रोक लगाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज जशपुर नगरपालिका के अमला द्वारा नगरीय निकाय के दुकानों की जांच की गई और सिंगल यूज प्लास्टिक जप्ति की कार्यवाही किया गया है। जांच के दौरान दल द्वारा प्लास्टिक कैरी बैग एवं सिंगल यूज प्लास्टिक विक्रेता दुकानदारों को छत्तीसगढ़ शासन के नियम की भी जानकारी दी गई। शहर में प्लास्टिक…

Read More