जिले के गौठानों में प्रतिदिन कम से कम दो क्विंटल गोबर खरीदी करे सुनिश्चित : कलेक्टर श्री झा

नये स्वीकृत गौठानों में अधोसंरचना के कार्यो को तेजी से करे पूर्ण विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों के आय, जाति, निवास, पेंशन एवं एफआरए पट्टा बनाना करें सुनिश्चित बिना पूर्व सूचना के टीएल बैठक में अनुपस्थित एसएडीओ को कारण बताओ नोटिस कलेक्टर श्री संजीव झा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने जिले में विकसित किये गये गौठानो में गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी बढाने के निर्देश दिये है। उन्होने गौठानों में प्रतिदिन कम से कम दो क्विंटल गोबर खरीदी सुनिश्चित करने…

Read More

कलेक्टर ने ली सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक : गिरदावरी सबसे महत्वपूर्ण कार्य, लापरवाही करने पर होगी कार्यवाही – कलेक्टर

जिले के छात्रावासों, आंगनबाड़ी, चिकित्सालयों का अभियान चलाकर अधुरे कार्यां को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश समय-सीमा की बैठक के पश्चात गोधन न्याय योजना के कार्यों की भी हुई समीक्षा समदर्शी न्यूज ब्यूरो-जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट परिसर के सभाकक्ष में सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि गिरदावरी के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। राज्य शासन की योजना के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए गिरदावरी सबसे महत्वपूर्ण है। शतप्रतिशत गिरदावरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने…

Read More

इच्छा मृत्यु किसी भी समस्या का समाधान नही…  कलेक्टर श्री झा ने जनचौपाल में आये भू विस्थापित बंशी दास को दिया समझाईश, मौके पर ही जीएम को फोन लगाकर उनके पुत्र को निजी एजेंसी में नौकरी दिलाने दिये निर्देश

जनचौपाल में आज 94 लोगों ने दिये आवेदन कलेक्टर श्री झा ने जनचौपाल में आये प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने जन चौपाल में इच्छा मृत्यु की मांग करने आये विजय नगर कोसमंदा निवासी श्री बंशी दास महंत को समझाईश दिया। कलेक्टर ने बंशी दास को समझाईश देते हुए कहा कि इच्छा मृत्यु किसी भी समस्या का समाधान नही है। समस्याओं के कारणों को जानकर उनका निराकरण करके ही समस्या को सुलझाया जाता है। कलेक्टर श्री झा ने बंशी दास की…

Read More

जबलपुर में आयोजित अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता रही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला टीम को महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सम्मानित किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जबलपुर में आयोजित अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल वॉलीबाल प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । दिनांक 05 से 09 सितंबर 2022 तक पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर द्वारा आयोजित आल इंडिया आरपीएफ/आरपीएसएफ वॉलीबाल प्रतियोगिता मे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के  महिला प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया था, जिन्होने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया ।  उक्त प्रतिभागियों ने आल इंडिया खेल प्रतियोगिता में पदक जीत कर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को गौरवान्वित किया…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोनल कार्यालय में राजभाषा पखवाड़ा -2022 के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

दिनांक 14 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2022 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोनल कार्यालय के राजभाषा पखवाड़ा -2022 के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के राजभाषा विभाग द्वारा राजाभाषा हिन्दी के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार एवं कार्यालयीन कार्यो को हिन्दी में संपादित करने हेतु प्रेरित करने के लिये दिनांक 19 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2022 तक अनेक प्रतियोगिताओं एवं क्विज़ का आयोजन किया जा रहा है । जिनमें सभी विभाग के काफी संख्या में अघिकारियो एवं कर्मचारीगण भाग लेंगे एवं विजेयताओं को प्रोत्साहन…

Read More

जगदलपुर में दलपत सागर के किनारे स्थापित रिवर्स वेंडिंग मशीन का लोकार्पण, प्लास्टिक बोतल और अन्य कचरा डालने पर मशीन देगी कूपन, कूपन से दुकानों में मिलेगा डिस्काउंट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर शहर में दलपत सागर के किनारे रिवर्स वेंडिंग मशीन का लोकार्पण ससदीय सचिव श्री रेखचंद जैन और महापौर श्रीमती सफीरा साहू द्वारा किया गया।  इस रिवर्स वेंडिंग मशीन में प्लास्टिक की बोतलें और झिल्ली डालने पर कूपन निकलेगी, जिस पर बस्तर कॉफी तथा दलपत सागर के सामने स्थित पारस डेली नीड्स और चाहत डेली नीड्स में सामान खरीदने पर डिस्काउंट मिलेगा। संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने कहा कि स्वच्छता का अभियान लोगों के सहयोग के बिना साकार नहीं हो सकता। यह रिवर्स वेंडिंग मशीन …

Read More

गिरदावरी कार्य में लाएं प्रगति, कलेक्टर चंदन कुमार नें समय सीमा की बैठक में दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि गिरदावरी कार्य मे तेजी लाने के साथ ही ऑन लाइन एंट्री के कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित बैठक में गिरदावरी कार्य की तहसीलवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित 30 सितम्बर तक गिरदावरी का कार्य हर हाल में पूरा करें। उन्होंने फसल क्षति का आंकलन का सर्वेक्षण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहित व्यास,…

Read More

महिला संबंधी अपराधों में की जा रही निरंतर कार्यवाही : शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला सेना का जवान हुआ गिरफ्तार, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में

थाना पामगढ़ में आरोपी रिंकु बरेठ के विरूद्ध अपराध क्रमांक 293/2022 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पामगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने दिनांक 18 जुलाई 22 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम कुरदा थाना चांपा निवासी रिंकू बरेठ जो सेना का जवान है, उससे जान पहचान माह अप्रैल 2021 में हुई थी। रिंकु बरेठ द्वारा पीड़िता से जान पहचान बढ़ाकर शादी करने का झांसा देकर पीड़िता से दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता द्वारा रिंकु बरेठ को शादी करने के लिए बोलने पर…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ऊँ.अमृतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री ने धार्मिक महत्व के लाल चंदन का पौधा भी लगाया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत धर्मजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात की शुरुआत ग्राम छाल (वृंदावन) स्थित “ऊँ अमृतेश्वर” महादेव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर की। उन्होंने ऊँ अमृतेश्वर महादेव की विधिवत जल अभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना भी की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने भी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर परिसर में धार्मिक एवं आयुर्वेदिक…

Read More

राज्य का पहला सिविल अस्पताल जहाँ मिलेगी ब्लड बैंक की सुविधा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक का आज शुभारंभ किया। सिविल अस्पताल खरसिया प्रदेश का पहला सिविल अस्पताल होगा जहां ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे ब्लड की समस्या एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यहां अत्याधुनिक हमर लैब का शुभारंभ भी किया। जहां सीबीसी, एचबी 1सी, इलेक्ट्रॉनिक ई एसआर, बायो कैमिस्ट्री, यूरिन एनालाइजर, ट्रू नॉट (टी.बी. जांच) जैसे सुविधाएं स्थानीय सिविल अस्पताल में लोगों को मिल पाएगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ब्लड बैंक…

Read More