निजात अभियान के अंतर्गत सर्वमंगला में निकाली गई जागरूकता रैली, अवैध नशे से दूर रहने दिलाई गई शपथ

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत पुसके सर्वमंगला प्रभारी विभव तिवारी के द्वारा रैली निकालकर नशा मुक्ति, अवैध नशीले पदार्थ, नारकोटिक्स एक्ट, महिलाओं पर घटित अपराध की जानकारी देकर जागरूक किया गया। बरमपुर में महिलाओं को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर नशे से  दूर रहने की सलाह दिया गया। कोरबा पुलिस का निजात अभियान लगातार जारी रहने की जानकारी भी दी गई।

Read More

कोरबा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा है निजात अभियान, चलित थाना लगाकर किया जा रहा जागरूक

चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली, कोरबा द्वारा महिला सुरक्षा हेतु अभिव्यक्ति ऐप के बारे में दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा    पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन में निजात अभियान के अंतर्गत नारकोटिक ड्रग्स, टेबलेट, अवैध शराब सेवन से होने वाले नुकसान के संबंध में जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 17 सितंबर 2022 को मुड़ापार अमरैया पारा मोहल्ले में रैली निकाला गया, जिसमें मोहल्ले वासियों ने अपना भरपूर समर्थन दिया।…

Read More

मुख्यमंत्री 19 सितम्बर को डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मालीघोरी और कुसुमकसा में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात

दल्लीराजहरा में रोड शो और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल से करेंगे मुलाकात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत 19 सितंबर को बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मालीघोरी और कुसुमकसा में आम जनता से मुलाकात कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री दल्लीराजहरा में आयोजित रोड-शो में शामिल होंगे और वहां विभिन्न सामाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक गुण्डरदेही में…

Read More

मुख्यमंत्री ने राजधानी में 21 से 28 दिसम्बर तक आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के ब्रोशर का किया विमोचन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में 21 से 28 दिसम्बर 2022 तक आयोजित होने वाले ऑल इंडिया एडव्होकेट्स क्रिकेट टूर्नामेंट के ब्रोशर का विमोचन किया। छत्तीसगढ़ एडव्होकेट्स क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में यह टूर्नामेंट रायपुर, भिलाई, दुर्ग तथा धमतरी स्थित क्रिकेट स्टेडियमों में आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के 24 राज्यों से अधिवक्ता क्रिकेट संघ के 500 अधिवक्ता क्रिकेट खिलाड़ी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल से आज छत्तीसगढ़ एडव्होकेट्स क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर यह जानकारी दी। मु      ख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल…

Read More

तीन साल से फरार स्थायी वारंटी हुआ गिरफ्तार, चोरी के आरोपियों की धर-पकड़  के दौरान स्थायी वारंटी को किया गया गिरफ्तार

थाना बलौदा पुलिस ने की कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 05 सितंबर 2022 के दरम्यानी रात नगर बलौदा में तीन दुकान का शटर का ताला तोड़कर चोरी किया गया था, प्रार्थीयों की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक  360/22, 361/22 धारा 457,380 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयों की पतासाजी की जा रही थी। देवार पारा बलौदा में चोरी के आरोपियों की धरपकड़ के दौरान स्थायी वारंटी राकेश उर्फ राका देवार उम्र 22 वर्ष के घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर दबिश देकर स्थायी वारटी को पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल गुण्डरदेही में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, कई सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए राशि दिए जाने की घोषणा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान गुण्डरदेही सर्किट हाउस में विभिन्न समाज के प्रमुखों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर सामाजिक गतिविधियों एवं उनकी समस्या के बारे में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने सभी समाज के लोगों को शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ समाज…

Read More

भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बालोद जिले के गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेवरतला पहुंचे : आम जनता से ली योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों की मांग पर की अनेक घोषणाएं

जेवरतला में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा खोली जायेगी जेवरतला में बिजली वितरण कार्यालय की स्थापना होगी ग्राम पिनकापार में प्रयास विद्यालय और खामबाट में विद्युत सब स्टेशन की घोषणा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के दौरान न केवल आमजनता से सीधा संवाद कर रहे हैं, बल्कि योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा भी ले रहे हैं। वे आम जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही कहीं गलती पाई जाने पर ठोस कार्रवाई भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का गुण्डरदेही में रोड शो, आम नागरिकों में रोड शो को लेकर भारी उत्साह, जगह- जगह स्वागत एवं सम्मान

सोनकर समाज ने सब्जी भाजी से तौलकर किया सम्मान, आरती कर एवं फूलमालाओं से किया स्वागत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बालोद जिले  के गुंडरदेही में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  का सोनकर समाज ने अपनी बाड़ी से उत्पादित विभिन्न साग सब्जियों  सेमी, टमाटर, कुंदरू, पत्ता गोभी, भाटा, खेकसी, धनिया, मिर्ची, अदरक, लाल भाजी, से तौलकर किया अभिनंदन। इस अवसर पर  सोनकर समाज के प्रतिनधियों ने सामुदायिक भवन की मांग की। समाज के प्रतिनिधि संजू सोनकर, लक्ष्मीनारायण, लक्षमण  सोनकर समाज की समस्याओं से…

Read More

तीन दुकानों का शटर तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 12 नग मोबाईल, स्कूल से चोरी किये गये पंखा व नगदी रकम कुल 65 हजार रुपये लगभग किया गया बरामद

प्रकरण में सम्मिलित एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड में किया गया पेश आरोपियों द्वारा बलौदा नगर में एक रात्रि में तीन दुकान का शटर का ताला तोडकर दिया था, चोरी की घटना को अंजाम समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 05 सितंबर 22 के दरम्यानी रात नगर बलौदा में तीन दुकान का शटर का ताला तोड़कर चोरी करने की रिपोर्ट कराने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 360 / 22, 361 / 22 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध कर…

Read More

छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री को अईरसा पकवान से तौलकर जेवरतला के ग्रामीणों ने किया स्वागत, छत्तीसगढ़ी संस्कृति व पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने जताया मुख्यमंत्री का आभार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेवरतला पहुंचे। छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री को जेवरतला में अईरसा पकवान से तौलकर ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति व पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के इस भाव से अभिभूत होकर उन्हें इस स्नेह के लिए धन्यवाद दिया। गुड़ की मिठास और चांवल आटे के मेल का जायका है अईरसा पकवान गुड़ और चावल के आटे के मेल से बना अईरसा पकवान…

Read More