पर्यावरण संरक्षण के सजग प्रहरी नागेंद्र प्रताप सीएसएम सारबहरा को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर वृक्षों को धरती का आभूषण कहा जाता है, मानवजाति का अस्तित्व भी वृक्षों पर निर्भर करता है | पेड़ पौधे मानव के लिए हर प्रकार से लाभदायक होते हैं | यह मनुष्यों द्वारा छोड़ी जाने वाली कार्बन डाई आक्साइड को ग्रहण कर जीवनदायिनी ऑक्सीज़न में बदल देती है | प्राणों की रक्षा करने वाली औषधि भी पेड़ पौधों से ही प्राप्त होता है, इससे पर्यावरण भी शुद्ध होता है | पर्यावरणविद व वैज्ञानिक भी कहते हैं पर्यावरण संरक्षण एवं मानव की वास्तविक प्रगति के लिए वृक्षारोपण…

Read More

860 बच्चों का कराया गया स्वर्ण प्राशन : आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्ण प्राशन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में आज 860 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के बाल रोग विभाग के डॉक्टरों और अन्य स्टॉफ के साथ आयुर्वेद महाविद्यालय में बाल रोग विभाग में अध्ययनरत पीजी (एमडी) छात्र-छात्राएं भी इसमें सक्रिय भागीदारी करते हैं। इस वर्ष चार अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 9 जनवरी को 831, 4 फरवरी को 1124, 3 मार्च को…

Read More

मैना संरक्षण एवं संवर्धन को मिला बढ़ावा, राष्ट्रीय उद्यान से लगे गांवों तक अब राजकीय पक्षी की गूंज रही मीठी बोली, स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर बनाया गया है मैना मित्र

छत्तीसगढ़ की राजकीय पक्षी है ‘पहाड़ी मैना’ जिन बच्चों के हाथ में पहले थे गुलेल, अब उनमें देखा जा रहा दूरबीन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के मैना मित्र तथा वन विभाग के  फ्रंट लाइन स्टाफ के निरंतर प्रयास से अब बस्तर पहाड़ी मैना की संख्या में वृद्धि होने से आस-पास के ग्रामों में भी उनकी मीठी बोली गूंजने लगी है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना का प्राकृतिक रहवास कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान ही है। यहां लगभग एक साल से स्थानीय समुदाय के…

Read More

अमित शाह का घटना पर संज्ञान लेना नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र की नीति को बताता है, राज्य सरकार को भी उतनी ही गंभीरता दिखाने की जरूरत : अरुण साव

नक्सलियों के सामने लाचार है कांग्रेस सरकार : अरुण साव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सली हमले में 11 जवानों की शहादत पर गहन शोक व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के प्रति आक्रोश जताया है।  उन्होंने जवानों की शहादत के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लचर नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह सरकार नक्सलियों के सामने लाचार है। साढ़े चार साल से छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की समानांतर सरकार चल रही है। सारे देश में नक्सलवाद सिमट चुका…

Read More

नक्सली तांडव के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार, भूपेश निर्णायक जंग छेड़ें या घर बैठ जाएं : नारायण चंदेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस और नक्सलियों में गुप्त गठजोड़ है। कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए नक्सलियों का इस्तेमाल कर रही है और इसके एवज में उन्हें हिंसा करने की छूट दी गई है। कांग्रेस सरकार ने अब तक के कार्यकाल में नक्सलियों के खिलाफ कोई ऑपरेशन नहीं चलाया। मुख्यमंत्री बतायें कि आखिर क्यों नक्सल समस्या के सफाए के लिए कुछ भी नहीं किया। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री…

Read More

सीतामणी रेलवे स्टेशन रोड के पास जुए का फड़ लगाकर जुआ खेल रहे छः जुआरी पकड़ाए, जुआरियों के कब्जे से 02 नग मोटर साइकिल एवं 4945/- रुपए नगदी के साथ 52 पत्ती ताश एवं 6 नग मोबाइल किए गए जप्त.

अपराध क्रमांक 275/2023 धारा-4,5 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022के अंतर्गत थाना-कोतवाली द्वारा की गई कार्यवाही नाम आरोपी – 1. समीर खान पिता आसिफ खान उम्र 28 वर्ष सा. पुरानी बस्ती दुर्गा रोड कोरबा 2. सनत कुमार यादव पिता भैयाराम यादव उम्र 44 वर्ष सा. ईमलीडुग्गू कोरबा 3. विष्णु कुमार पिता स्व. श्री सीताराम गुप्ता उम्र 36 वर्ष सा. सीतामणी रमेश गली कोरबा 4. सम्मी खान पिता सफी मोहम्मद 35 वर्ष सा. ईमलीडुग्गू कोरबा 5. कमल अग्रवाल पिता महेंद्र अग्रवाल उम्र 41 वर्ष सा. सीतामणी चौक कोरबा 6. श्याम सुंदर अग्रवाल…

Read More

दंतेवाड़ा की नक्सल घटना पर मुख्यमंत्री की राजनीतिक बयानबाजी पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दिया जवाब कहा जवानों की शहादत पर राजनीतिक बयानबाजी करना दुर्भाग्यपूर्ण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों द्वारा किये गए आईईडी ब्लास्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान कि हमारे जवान लड़ते हुए शहीद हुए पहले कैंप में बिना लड़े शहीद हो जाते थे। उनके इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दंतेवाड़ा की नक्सल घटना प्रदेश के लिए बहुत ही दुखद और कठिन समय है छत्तीसगढ़ के 11 परिवारों के घर में मातम छाया हुआ है उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं किसी परिवार ने अपना बेटा , भाई,…

Read More

100 एपीसोड होने वाला मोदी ने अपने मन की कहा जनता के मन की कभी नही, मोदी जनता के मन की व्यथा की बात कब करेंगे? – मोहन मरकाम

मंहगाई बेरोजगारी किसानों की समस्या पर कभी बात नहीं किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को कांग्रेस ने मोदी के गप शप श्रृंखला की 100 कड़ी पूरी होने वाली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हर महिने मन की बात करने वाले  मोदी को सरकार चलाते 8 साल से ज्यादा हो गए 100वी कडी भी पूरी होनी वाली है। लेकिन जनता के मन की बात करने का साहस मोदी कभी नही दिखा पाए। देश के युवाओं, किसानों बेरोजगारों व्यवसायियों मजदूरों छात्रों…

Read More

नया नेतृत्व उभरने की कार्ययोजना पर काम कर रहे कांग्रेस के एलडीएम की बैठक संपन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में एआईसीसी राष्ट्रीय समन्वयक (अनु. जाति, अनु.जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक विभाग) के. राजू की उपस्थिति में जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं विधानसभा समन्वयकों की एलडीएम बैठक संपन्न हुयी। एलडीएम अर्थात लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के तहत कांग्रेस देशभर में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्रों में नया नेतृत्व उभरने की कार्ययोजना पर काम कर रही है। छत्तीसगढ़ की सभी आरक्षित लोकसभा सीटों और विधानसभा सीटों पर समन्वयक बनाया है आज उन्हीं समन्वयकों…

Read More

सुप्रीम कोर्ट के टिप्पणी के बाद राजभवन को आरक्षण संशोधन विधेयक पर अपना रुख साफ करना चाहिये – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल की शक्तियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी के बाद राजभवन को आरक्षण संशोधन विधेयक के साथ राज्यपाल के हस्ताक्षर के इंतजार में बीते कई महीनों से अटके कई महत्वपूर्ण विधेयक के विषय में अपना रुख साफ करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि राज्य सरकारों के द्वारा राज्य की जनता के हित में जब सदन में कोई विधेयक पारित किया जाता है तो उस विधेयक पर राजभवन को त्वरित और जल्द निर्णय…

Read More