80 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सिविक एक्शन प्रोग्राम का किया गया आयोजन : देश के अग्रणी विकास में भागीदार बनने तथा अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवा कर भारत सरकार, राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी विकास योजनाओं का भर पूर लाभ उठाने की अपील की गई !

दुर्गम ग्रामीण इलाके में भी चिकित्सा शिविर भी लगाई गई, वाहिनी के एवं जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने आम ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जाँच की एवं उनके बीमारी के अनुसार वाहिनी द्वारा दवाईयाँ उपलब्ध कराई गई समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर : 80 बटालियन केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल द्वारा श्री जितेन्द्र कुमार कमाण्डेंट 80 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, के मार्गदर्शन में आज ग्राम कोलेंग में सिविक एक्सन प्रोग्राम 2022-23 का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के आम ग्रामीणों के बीच दैनिक उपयोग की सामग्री जिसमें बर्तन, सोलर लैम्प,…

Read More

भाजपा पहाड़ी कोरवाओ की दुखद मौत पर राजनीति मत करे, दावा कर रहे भूख से मौत का खुद ही बता रहे मृतक राशन कार्ड से राशन ले रहे थे – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कोरवा जनजाति के परिवार की आत्महत्या की घटना दुखद है। भाजपा उनकी मौत पर राजनीति कर रही है। मृतक परिवार को सारी शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा था। उनके पास राशन कार्ड भी था। आपसी विवाद और पारिवारिक क्लेश के कारण हुई घटना पर भाजपा घृणित राजनीति कर रही है। जशपुर जिले के पहाड़ी कोरवा परिवार के आत्म हत्या के मामले में भाजपा द्वारा ली गई पत्रकावार्ता भाजपा नेताओं ने एक बार फिर…

Read More

राहुल गांधी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस लोकतंत्र की लड़ाई लड़ रही – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह प्रदेश के सभी जिलों और ब्लाको में चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की लड़ाई जनता के अदालत में लड़ रही है। जय भारत सत्याग्रह के तहत राहुल गांधी के साथ किये गये आलोकतांत्रिक व्यवहार, मोदी सरकार की तानाशाह नीतियों के खिलाफ पत्रकारवार्ता और मशाल शांति मार्च निकाला गया। नुक्कड़ सभायें सभी गांव कस्बे में हो रही है। एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल सभी नुक्कड़ सभा में भाग ले रहे है। सोशल मीडिया…

Read More

प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्न : बैठक में बनी जीत की रणनीति, जनविरोधी कांग्रेस के खिलाफ जनता के बीच जाने का रोड-मैप तय – डा. रमन सिंह

‘मोर आवास-मोर अधिकार अभियान’ ने मौसम बदल दिया – अरुण साव समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भाजपा ने इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति पर मंथन किया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपने सम्बोधन में कहा कि ‘मोर आवास मोर अधिकार’ अभियान की सफलता ने छत्तीसगढ़ में राजनीतिक मौसम बदल दिया है। इस अभियान को प्रदेश भर में हर विधान सभा क्षेत्र में मिले प्रबल जन समर्थन से भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर…

Read More

प्रियंका के लिए भीड़ जुटाने सरकारी मुलाजिमों को ठेका, सत्ता का खुला दुरुपयोग बता रहा है कि भूपेश को कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं – केदार कश्यप

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बस्तर दौरे की तैयारियों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा है कि प्रियंका कौन सी जनप्रतिनिधि हैं, जिनके बस्तर प्रवास की तैयारियों के लिए सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाकायदा निर्देश जारी कर कार्यालय प्रभारियों को बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा जा रहा है और इसकी प्रतिलिपि कलेक्टर को भेजी गई है। स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री के हुक्म…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने ‘अनमोल जीवन’ पत्रिका का किया विमोचन, सेहत के महत्व और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं पर केंद्रित है पत्रिका

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अपने निवास कार्यालय में सेहत के महत्व और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं पर केंद्रित ‘अनमोल जीवन’ पत्रिका का विमोचन किया। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर अनमोल न्यूज-24 द्वारा इस पत्रिका का प्रकाशन किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने ‘अनमोल जीवन’ आरोग्य विशेषांक का विमोचन करते हुए कहा कि जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना ही चाहिए। यह कई प्रकार की बीमारियों से बचाव का महत्वपूर्ण तरीका है। उन्होंने…

Read More

अधिक से अधिक किसानों को केसीसी व फ़सल बीमा से लाभान्वित करें – संचालक ने ली उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी श्री वी. माथेश्वरन ने शनिवार को  संभाग के जिलों के उद्यानिकी अधिकारियों का विभागीय समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक का आयोजन उप संचालक उद्यान कार्यालय अम्बिकापुर में किया गया। संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी ने जिलेवार विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए उद्यानिकी किसानों को अधिक से अधिक केसीसी और फसल बीमा से लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया। बैठक के उपरांत संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी ने टीसीपीसी में बटन मशरूम उत्पादन इकाई का निरीक्षण कर वहा…

Read More

दो माह में नजूल के 375 प्रकरण निराकृत, 8.31 करोड़ की हुई राजस्व आय, कलेक्टर के निर्देश पर तेजी से हो रहा राजस्व मामलों का निराकरण

लोग राजस्व विभाग की योजना का लाभ उठाकर ले सकते है भूमि स्वामी हक जमीन का मालिकाना हक मिलने के कई फायदे, भू-अर्जन पर मिलेगा मुआवजा, बैंकों से आसानी से मिलते हैं लोन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में रायगढ़ जिले में पिछले दो माह में 375 नजूल प्रकरण निराकृत किए गए हैं। जिससे शासन को 8.31 करोड़ रुपए की राजस्व आय मिली है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने जिले में अपनी पदस्थापना के साथ ही राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण को प्राथमिकता में रखा है।…

Read More

कांग्रेस राज में फिर से भूख से हुई मौत, भाजपा जांच दल ने प्रेसवार्ता कर जशपुर जिला में कोरवा परिवार सामूहिक आत्महत्या प्रकरण की जांच रिपोर्ट की प्रस्तुत

कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ 20 साल पीछे हुआ लोग भूख से आत्महत्या करने को मजबूर :नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, वरिष्ठ भाजपा नेता राम विचार नेताम, सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ भाजपा तथ्यान्वेषण समिति की रिपोर्ट समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के जशपुर जिले में महामहिम राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र के रूप में जाने जाते पहाड़ी कोरवा जनजाति परिवार द्वारा  सामूहिक आत्महत्या की ह्रदय विदाराक घटना पर प्रदेश भाजपा द्वारा तथ्यान्वेषण समिति बनायी गयी थी। इस समिति के…

Read More

केंद्रीय गृहमंत्री ट्रॉफी के सम्मान लिए पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (P.T.S.) माना का चयन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केंद्रीय गृहमंत्री ट्रॉफी के सम्मान के लिए पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (P.T.S.) माना का चयन किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा जारी पत्र के अनुसार सत्रावधि वर्ष 2021-2022 के  लिए बेस्ट ट्रेनिंग संस्थान हेतु राज्य के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल माना को केंद्रीय गृहमंत्री ट्रॉफी के सम्मान के लिए चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह गौरवशाली उपलब्धि है।पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने छत्तीसगढ़ पुलिस के संस्थान के चयन पर राज्य के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी है।

Read More