चेतना विकास मूल्य शिक्षा पांच दिवसीय प्रशिक्षण डाईट में हुआ सम्पन्न, समापन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर !

जीवन का आधार श्रद्धा और विश्वास, चेतना स्थाई एवं जागृत, जबकि मन का स्वभाव चंचल है – एसपी डी. रविशंकर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर जशपुरनगर : चेतना विकास मूल्य शिक्षा पांच दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन समापन में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जशपुर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उन्होंने इस प्रशिक्षण में डाईट के डीएलएड के छात्राध्यापकों ने व्याख्यान दिया. इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यादायिनी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वललित किया गया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए डाटा बेस तैयार करने हेतु संबंधित सर्व कार्यालय प्रमुख एवं तकनीकी स्टॉफ का हुआ प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में सरगुजा जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए डाटा बेस तैयार करने हेतु संबंधित सर्व कार्यालय प्रमुख एवं तकनीकी स्टॉफ का प्रशिक्षण शनिवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री ए.आर.रहमान ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पीपीईएस वर्जन 3.6 सॉफ्टवेयर का विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर के नए वर्जन में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डाटा एण्ट्री की जानी है। उपरोक्त साफ्टवेयर ceochhattisgarh.nic.in से…

Read More

गांधी स्टेडियम और पीजी कॉलेज ग्राउंड में होगा उन्नयन एवं सुविधाओं का विस्तार, कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कार्ययोजना के बेहतर क्रियान्वयन पर दिए जरूरी दिशा-निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने शनिवार को गांधी स्टेडियम और पीजी कॉलेज ग्राउंड का निरीक्षण किया। गांधी स्टेडियम में 339.07 लाख रुपए की लागत राशि से रिनोवेशन और रूफिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य में नागरिकों की सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए उन्नयन और मूलभूत सुविधाओं में विस्तार शामिल है। साथ ही पीजी कॉलेज ग्राउंड में 100.60 लाख की लागत राशि से वाकिंग ट्रैक, लैंडस्केपिंग, सहित नागरिकों के लिए विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने गांधी स्टेडियम और पीजी कॉलेज…

Read More

कलेक्टर ने जिला स्तर पर कोविड प्रकरण एवं वर्तमान स्थिति पर की समीक्षा : जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर कोविड जांच, कांटेक्ट ट्रेसिंग, चिकित्सकीय सुविधाओं की उपलब्धता पर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर कुंदन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कोविड संक्रमण के प्रसार की समीक्षा हेतु जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने जिला स्तर पर दर्ज कोविड प्रकरण एवं वर्तमान स्थिति पर समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने निर्देशित करते हुए कोविड-19 के नियंत्रण हेतु समस्त विभागों के अंर्तविभागीय…

Read More

छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ प्रादेशिक कार्यसमिति की बैठक 16 अप्रैल को रायपुर में आयोजित

बैठक दिन रविवार को 11.00 से 4.30 बजे तक होगी रायपुर में समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर   रायपुर : छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के प्रादेशिक कार्यसमिति की अति आवश्यक बैठक दिनांक 16 अप्रैल 2023 दिन रविवार को 11.00 से 4.30 बजे तक रायपुर में आयोजित की गई है। जिसमें सभी फाउंडर मेम्बर, संरक्षक, प्रादेशिक पदाधिकारियों, प्रादेशिक कार्यकारिणी सदस्यों, संभागीय अध्यक्ष, सभी जिलाध्यक्ष एवं महासचिवों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। बैठक में प्रादेशिक इकाई के चुनाव/विस्तार, प्रत्येक जिला ईकाईयों के पुनर्गठन/मनोनयन सहित संघ के पिछले क्रिया-कलापों और इस वर्ष के…

Read More

जिला प्रशासन द्वारा जिले की बालिकाओं के लिए 18 माह का रोजगारोन्मुखी आवासीय कौशल प्रशिक्षण किया जा रहा है प्रारंभ, युवतियों के लिए प्रशिक्षण आवासीय सुविधा के साथ निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा.

लाइवलीहुड कालेज जशपुर में दिया जाएगा प्रशिक्षण इच्छुक छात्राएं शिविर में उपस्थित होकर पंजीयन तथा आनलाइन परीक्षा दे सकती है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : जिला प्रशासन जशपुर द्वारा जिले की युवतियों के लिए 18 माह का आवासीय रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जशपुर में प्रारंभ होने जा रहा है। इस प्रशिक्षण में सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाईनिंग, मैनेजमेंट (एच.आर.एवं ऑपरेशन), फाइनेंस तथा अकाउटिंग एवं एजुकेशन के कोर्स हैं। सभी कोर्स मिलाकर कुल 150 सीट उपलब्ध है। 10 वीं पास लड़कियाँ इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकती…

Read More

“अर्द्ध-नग्न धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री निवास घेराव” करेंगे अनियमित कर्मचारी – गोपाल प्रसाद साहू

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : नियमितीकरण, पृथक कर्मचारियों की बहाली, अंशकालीन कर्मचारियों की पूर्णकालीन, आउट सोर्सिंग/ठेका बंद, दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकम्पन नियुक्ति नहीं होने से आहत 60 अनियमित संगठन के अनियमित कर्मचारी [संविदा, दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर दर, श्रमायुक्त दर पर कार्यरत श्रमिक, प्लेसमेंट, मानदेय, अशंकालिक, जाबदर, ठेका] 22 अप्रैल 2023 शनिवार को धरना स्थल तुता (निमोरा) नवा रायपुर में “अर्द्ध-नग्न धरना प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री निवास घेराव” कर अपनी बात शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखेंगे एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे| उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने…

Read More